Nokia ब्रांड के एंड्राइड स्मार्ट टीवी भारत में 5 दिसंबर को होंगे लॉन्च: Flipkart पर शुरू होगी सेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ समय पहले खबर आई थी कि Nokia भारत में ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart के साथ साझेदारी के तहत मार्केट में अपना पहला TV लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद से हम इस टीवी की कुछ लीक्स भी देख चुके हैं।

अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस Smart TV की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। Nokia Smart TV भारत में 5 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है और यह फ्लिप्कार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। तो चलिए इसकी लीक हुई डिटेल्स पर एक नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: जाने कैसे बदले Amazon Alexa की डिफ़ॉल्ट लैंग्वेज को इंग्लिश से हिंदी में?

Nokia TV की जानकरी

पहले जैसा बताया गया है कि यह टीवी Nokia और Flipkart की साझेदारी के तहत लॉन्च किया जा रहा है। इसमें Flipkart मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन समेत पूरा Smart TV बिजनेस संभालेगा और टीवी Nokia की ब्रांडिंग के साथ आएगा। इस मॉडल का स्क्रीन साइज 55-इंच होगा और यह 4K UHD पैनल के साथ आएगा।

यह नोकिया ब्रांडेड TV मार्केट में मौजूद Xiaomi, Motorola, Vu, iFFALCON, Thomson आदि ब्रांड के टीवी के साथ मुकाबला करेगा। लीक हुई तस्वीरों की बात करें तो इस टीवी के फ्रेम और बॉटम पर ब्रश मेटल फिनिश होगी। कंपनी यह कंफर्म कर चुकी है कि यह टीवी JBL ऑडियो के साथ आएगा।

इसके अलावा इसमें “Intelligent Dimming” टेक्नोलॉजी होगी, जो पावर कंजप्शन को इस्तेमाल के हिसाब से ऑप्टिमाइज करेगी।

इस मॉडल को BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) का सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। यह स्मार्ट टीवी Android 9 Pie आधारित एंड्राइड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके Android TV होने की वजह से यूजर्स इस टीवी में Google Play Store की मदद से ऐप्स इंस्टॉल कर सकेंगे।

फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि कंपनी इसमें शामिल अपरेटिंग सिस्टम को स्टॉक रखेगी या अपनी कस्टम स्किन देगी।

Related Articles

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

ImageNokia Purebook लैपटॉप सीरीज का Flipkart पर टीज़र आये सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

स्मार्टफोन के बाद अब Nokia लैपटॉप मार्किट में एंट्री करने वाली है। Nokia Purebook को जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। साइट पर Nokia के इस लैपटॉप का टीजर भी देखा गया है। पिछले दिनों सामने आई लीक्स के मुताबिक, Nokia Purebook के नौ मॉडल्स लॉन्च किए जायेंगे। अभी के लिए लैपटॉप …

ImageNokia Streaming Box 8000 हुआ 4K स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Nokia Streaming Box 8000 एंड्रॉयड टीवी बॉक्स लॉन्च हो गया है। यह स्ट्रीमिंग बॉक्स 4K स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है। Streaming Box 8000 को ऑस्ट्रियन कंपनी StreamView GmbH ने लॉन्च किया है। StreamView GmbH कंपनी ने पास नोकिया ब्रांड का लाइसेंस है। तो चलिए नज़र डालते डिवाइस के फीचरों पर: Nokia Streaming Box …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Discuss

Be the first to leave a comment.