जाने कैसे बदले Amazon Alexa की डिफ़ॉल्ट लैंग्वेज को इंग्लिश से हिंदी में?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon ने हाल ही में Alexa में मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट को अपडेट किया है और हमने हाल ही में Echo Dot और Echo Plus को रिव्यु के समय यह नोटिस भी किया की हिंदी लैंग्वेज को काफी आसानी से समझ रही थी। रिस्पांस बहुत ज्यादा सही नहीं कहे जा सकते है लेकिन हिंदी में बेहतर एक्सपीरियंस के लिए कुछ कहावते, चुटकुले और कुछ बॉलीवुड मूवी डायलाग का दिया जाना बहुत ही अच्छा कदम है।

अगर आप एक हिंदी स्पीकर है तो Alexa में लैंग्वेज को हिंदी, इंग्लिश या दोनों ही भाषओं में सेट करने पर यह आपके इंग्लिश एक्सेंट्स को भी समझ पाती है। इस नए लैंग्वेज सपोर्ट के साथ Amazon Alexa डिवाइस अब बच्चों और थोडा आधिक उम्र के लोगो के लिए और भी बेहतर नज़र आती है।

तो अगर आपने हाल ही में Echo डिवाइस खरीदी है या आपके पास पहले से ही डिवाइस है और अब आप उनको हिंदी लैंग्वेज सपोर्ट के साथ इस्तेमाल करना चाहते है तो नीचे पूरी प्रक्रिया को पढ़े और डिवाइस पर अप्लाई करे:

यह भी पढ़िए: जाने कैसे बनाये Alexa Blueprints से खुद के पर्सनल Alexa Skills

Alexa की लैंग्वेज हिंदी सेट कैसे करे?

  1. Alexa App को ओपन करे।
    आपके Echo डिवाइस के लिए फ़ोन में दी गयी Alexa एप्प में दी गयी लैंग्वेज सेटिंग्स का इस्तेमाल करना होता है।
  2. अपनी डिवाइस को सेलेक्ट करे।
    अब आप नीचे की तरफ दिए गये डिवाइस टैब पर जाएँ और उस डिवाइस को सेलेक्ट करे जिसकी भाषा को आप बदलना चाहते है।
  3. लैंग्वेज सेटिंग्स पर जाएँ।
    अब मेनू ने नीचे जाये और लैंग्वेज ऑप्शन को सेलेक्ट करे। इसके तहत आप हिंदी या हिंदी/इंग्लिश (मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट) को सेलेक्ट करे।
  4. अपडेट होने के लिए इन्तजार करे।
    Echo डिवाइस पर भाषा में बदलाव होने में चंद मिनट का वक़्त लगता है और जैसे ही अपडेट पूरा होता है Alexa आपको सूचित कर देगी।

यह भी पढ़िए: Amazon Echo (3rd जनरेशन) रिव्यु

ऊपर बताये गये प्रोसेस के बाद आप आसानी से Alexa की लैंग्वेज को बदल सकते है। तो अगर आपको हिंदी पंसद है तो यह आपके लिए काफी नया एक्सपीरियंस साबित होगा।

Related Articles

ImageMoto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है। बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, …

ImageAmazon Echo Dot with Clock का रिव्यु: वेलकम डिस्प्ले फॉर अलेक्सा

हाल ही दिनों में स्मार्ट स्पीकर की तरफ यूजर काफी ज्यादा ध्यान दे रहे है और स्मार्ट होम की शुरुआत के लिए तो ये सबसे जरूरी अवयव साबित होते है। पिछले साल तक इस सेगमेंट में गूगल को अच्छी खासी बढ़त मिली हुई थी लेकिन इस साल ही शुरुआत से ही Amazon ने काफी बेहतर …

ImageAmazon Echo (3rd जनरेशन) रिव्यु

अमेज़न ने हाल ही में अपने Echo की थर्ड जनरेशन डिवाइस को लांच किया था। मार्किट में अभी भी सेकंड जेनरेशन इको डिवाइस उपलब्ध है। इस रिव्यु में हम Echo थर्ड जनरेशन की बात कर रहे है जो थोडा महंगे Echo Plus (2nd जनरेशन) के एक अल्टरनेटिव के तौर पर देखा जा सकता है। जो …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.