दीपावली के बाद फिर से शुरू हो सकती है Reliance Jio Phone की प्री-बुकिंग: सूत्र

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मुकेश धीरूभाई अम्बानी के स्वामित्व वाली कम्पनी Reliance JIO ने सितंबर में अपना 4G फीचर फोन लॉन्च कर दिया था। जिसकी प्री-बुकिंग का पहला चरण समाप्त हो चुका है, और अब लोगों को इंतज़ार है फ़ोन की अगली प्री-बुकिंग का। अगर आप भी फ़ोन को बुक कराना चाहते हैं, तो आपका यह इंतज़ार समाप्त होने वाला है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि Reliance JIO दिवाली के बाद से अपने फ़ोन की प्रीबुकिंग फिर से शुरू करेगी। इस अवसर का लाभ उन लोगों द्वारा उठाया जा सकता है जो पहले चरण की प्रीबुकिंग में अपना फोन बुक करने से वंचित रह गए थे। फोन की बुकिंग हेतु आप लगातार जिओ की आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं: Reliance Jio website.

यह भी पढ़ें: 8GB RAM और 4 कैमरे वाला Nubia Z17S हुआ लांच: जानिये इसकी कीमत और फीचर्स

नई पॉलिसी के साथ मिलेगा Jio Phone

रिलायंस जियोफोन की दूसरी प्री-ऑर्डर विंडो फोन रिफ़ंड नीति में कुछ बदलावों के साथ खुल जाएगी। नई पॉलिसी के अनुसार जियो उपयोगकर्ता एक साल के उपयोग के बाद फोन को वापस कर सकता है और 500 रुपये वापस प्राप्त कर सकता है। बशर्ते कि वह उस अवधि के भीतर कुल 1500 रुपये मूल्य का रिचार्ज करवा चुका हो। इसी तरह, यदि आप दूसरे वर्ष में फोन वापस करते हैं, तो आपको 1000 रुपये रिफंड और तीसरे वर्ष में पूरे 1500 रुपये वापस मिलेंगे मिलेंगे।

गौरतलब है कि VoLTE फीचर वाले इस फोन की कीमत पूरी तरह नि:शुल्क रखी गयी है, जो कि भारत के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के कम आय वाले उपभोक्ताओं के लिहाज़ से काफी उपर्युक्त है, JIO का उद्देश्य इसी उपभोक्ता वर्ग में अपनी पैठ बनाने का है, जो इस बेहद सस्ते फीचर फोन के माध्यम से सच होता दिख रहा है।

इस लॉन्च के बाद रिलायंस भारत के ग्रामीण बाजार तक अपनी मजबूत पहुंच बना रहा है , जहाँ फीचर फोन खरीदारों की संख्या अब भी बहुत ज्यादा है, साथ ही देश के अधिकतम लोगों को 4G नेटवर्क से जोड़ने का काम भी हो रहा है।

यह भी पढ़ें: आगामी Redmi Note 5 और Redmi 5 की जानकारियां हुईं लीक; जल्द ही लांच होगा फोन

ये हैं JioPhone के Tariff plans

  • फोन पूरी तरह फ्री है, लेकिन सिक्योरिटी के लिए 1500 रुपये जमा कराने होंगे।
  • 3 साल के बाद फोन वापस करके 1500 रुपये वापस लिए जा सकते हैं।
  • Jio फ़ोन पर voice कॉल हमेशा के लिए मुफ्त रहेगी।
  • जियो फोन उपभोक्ताओं को 15 अगस्त से मिलेगा. 24 अगस्त से प्री बुकिंग होगी।
  • इस फीचर फ़ोन पर अनलिमिटेड डाटा सिर्फ 153 रुपये प्रतिमाह खर्च कर के पाया जा सकता है।
  • जियो फोन में टीवी केबल की भी सुविधा होगी।
  • इस फोन को किसी भी टीवी से कनेक्ट कर केबल टीवी का आनंद उठाया जा सकता है।
  • केबल टीवी के लिए हर महीने 309 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।
  • टीवी के लिए दो दिनों का प्लान 24 रुपए का और एक सप्ताह के लिए 54 रुपए का प्लान पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें: AI Beauty Recognition Selfie Technology वाला Oppo F5 भारत में 26 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

Related Articles

ImageGoogle Photos की स्टोरेज बार-बार फुल? ये 5 सेटिंग्स बंद करते ही बचेगा कई GBs स्पेस

अच्छी-भली फोटो खींचने जाओ और स्क्रीन पर “Storage full” का नोटिफिकेशन आ जाए, नई फोटोज़ का बैकअप बीच में अटक जाए, और उसी अकाउंट पर Gmail के मेल आने बंद हो जाएं, ये झुंझलाहट लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र झेलता है। ज़्यादातर लोग यहीं Google One का पेड प्लान खरीदने की सोचने लगते हैं। लेकिन पैसे …

Imageभारत में शुरू हुई Galaxy S23 सीरीज़ की प्री-बुकिंग, मिलेंगे धमाकेदार ऑफर जानिए यहाँ

लम्बे इंतज़ार के बाद Samsung ने अपनी Samsung Galaxy S23 फ्लैगशिप सीरीज़ की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ को अपने आगामी Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी, जो 1 फरवरी, 2023 को होने वाला है। Samsung अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जिसमें Samsung Galaxy S23, …

Imageआ गयी है Jio Phone में Whatsapp भी; जाने कैसे करे डाउनलोड

41वीं सालगिरह के मौके पर Reliance Industries ने घोषणा की थी की Jio Phone और Jio Phone 2 में आपको जल्द ही WhatsApp, YouTube जैसी एप्लीकेशन का सपोर्ट प्राप्त हो जायेगा। शुरुआत में 15 अगस्त से यह सेवा प्रदान करने की योजना बनाई गयी थी लेकिन थोडा सा विलम्ब से बाद ही सही अब यह …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products