आगामी Redmi Note 5 और Redmi 5 की जानकारियां हुईं लीक; जल्द ही लांच होगा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसा कि सबको मालूम है, Xiaomi अपने और नए बजट स्मार्टफोन को बनाने की प्रक्रिया में हैं मगर हाल ही में हुए नए लीक से यह स्पष्ट होता है जल्द ही इनके लॉन्च होने की उम्मीद है। अब क्यों कि यह लांच होने के करीब है, तो इनके स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी जानकारियां सामने आना शुरू हो गयी हैं। (Read in english)
Redmi 5 और Redmi Note 5 दोनों स्मार्टफोन- कंपनी के अत्यधिक लोकप्रिय रेडमी 4 और रेडमी नोट 4 के उत्तराधिकारी हैं; कई टिपस्टर्स द्वारा इन हैंडसेट्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती रही हैं। हाल ही में हुए लीक का एक नया सेट Redmi -सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ और जानकारी प्रकट करता है।

इसके अलावा पढ़ें: Razer लॉन्च करने जा रहा है पहला Gaming Smartphone; जानिए इसकी खूबियां

Xiaomi Redmi 5

ट्वीट के मुताबिक, Redmi 5 स्मार्टफोन तीन रूपों में आएगा- Redmi 5 A, Redmi 5 और Redmi 5 Plus. सभी फोन अपने पूर्ववर्ती, Redmi 4 के समान हैं, ‘Plus’ संस्करण को छोड़कर। यह कहा जा रहा है कि ‘Plus’ संस्करण Redmi 5 सीरीज का शीर्ष ग्रेड मॉडल होगा और इसमें कुछ अतिरिक्त ऐप भी शामिल हो सकते हैं।

लीक ने यह भी बताया कि Redmi 5 A, जो बेस संस्करण होगा और 16GB स्टोरेज के साथ आएगा जो कि रोज गोल्ड, गोल्ड, ब्लैक और ग्रे रंग वेरिएंट में उपलब्ध होगा। Redmi 5 को 16GB और 32GB स्टोरेज स्पेस दी गयी है और यह गोल्ड और ब्लैक रंग विकल्पों में आएगा जबकि Redmi 5 Plus 32GB और 64GB स्टोरेज के साथ गोल्ड, ब्लैक और ग्रे रंगों में आएगा।

Xiaomi Redmi Note 5 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आगामी Redmi Note 5 की फोटो Slashleaks द्वारा ऑनलाइन लीक की गई थी। हालांकि स्रोत ने स्पेसिफिकेशन्स के बारे में नहीं बताया था। Redmi Note 5 स्मार्टफोन 18: 9 स्क्रीन अनुपात की एक बड़ी डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें कोई होम बटन नहीं होगा।

इससे पूर्व हुए एक लीक के अनुसार सामने की तरफ Note 5 एक LED फ्लैश तथा 16MP + 5MP वाले ड्यूल-कैमरे के साथ आएगा, और इसके ठीक नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन में सेल्फी के लिए, एक 12MP का कैमरा होगा।

इसके अलावा, 5.5 इंच की फुल HD (1080p) डिस्प्ले के साथ फोन मीडियाटेक हेलीओ पी 25 ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल कर सकता है। जबकि Redmi Note 5 के भारतीय संस्करण के लिए, हम फोन में एक स्नैपड्रोजन चिपसेट देख सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 5 की कीमत

फोन की कीमत को देखें तो Note 5 एक बजट स्मार्टफोन बनेगा, फोन की कीमत RMB 999 (लगभग 9,580 रुपये) से RMB 1,699 (लगभग 16,700 रुपये) तक हो सकती है।

इसके अलावा पढ़ें: AI Beauty Recognition Selfie Technology वाला Oppo F5 भारत में 26 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

Related Articles

Image₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

₹30,000 से कम में नया फोन खरीदते समय 2026 में सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि हर फोन किसी न किसी जगह समझौता करवाता है। अगर आप सबसे लंबी बैटरी चाहते हैं, तो कई बार कैमरा लो लाइट में निराश कर देता है। अगर आपको अच्छा पोर्ट्रेट कैमरा और बेहतर सेल्फी समेत बेस्ट कैमरा फोन …

ImageXiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro हो सकते है 11 फरवरी को चीन में लांच: जाने क्या होगा इनमे ख़ास

चाइनीस स्मार्टफोन कंपनी शाओमी हाल ही के सालों में काफी अच्छा परफॉर्मेंस देती आई है और पिछले साल तो कंपनी ने 108 मेगापिक्सल कैमरा फोन, 180% स्क्रीन टू बॉडी रेशों वाले फोनों को लॉन्च करके स्मार्टफोन मार्केट में एक अलग ही लेवल सेट किया है। अभी हाल ही में मनु कुमार जैन ने यह भी …

ImageRedmi 11A और POCO X5 5G को मिला IMDA, SIRIM सर्टिफिकेशन

Xiaomi जल्द ही मार्किट में अपने नए मोबाइल फोन Redmi 11A को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। अभी कुछ ही समय पहले इस फोन के मॉडल नंबर को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। Redmi 11A, पिछले साल लॉन्च हुए बजट फ़ोन Redmi 10A का सक्सेसर है। अभी हाल ही में Redmi …

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

Discuss

Be the first to leave a comment.