चीनी स्मार्टफोन बैंड Nubia ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप फोन Nubia Z17S की घोषणा की है। यह फोन 18: 9 डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें स्लिम बीज़ल्स के साथ फुल डिस्प्ले दी गयी है। इसके अलावा, यह फोन के दोनों तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें: Xiaomi Mi MiX 2 के वे 7 फीचर जो बनाते हैं इसे बहुत खास स्मार्टफोन
Nubia Z17S की विशेषताएँ और मुख्य आकर्षण
Nubia Z17S एक 5.73 इंच FHD +(2040 × 1080 पिक्सल रेसोलुशन) और 18: 9 अनुपात वाली डिस्प्ले के साथ आता है। Nubia का दावा है कि इसकी डिस्प्ले NTSC colour space के 96% को कवर करती है। कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के बारे में सटीक विवरणों का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है फिर भी सम्भव है कि लेकिन यह दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएगा।
Nubia Z17S क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ आता है जिसमें 6GB / 8GB LP-DDR 4 X रैम और 64GB / 128GB UFS 2.1 इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। यह एंड्रॉइड 7.1.1 नोगाट पर संचालित होगा जो Nubia 5.1 UP द्वारा स्तरित है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और USB टाइप C पोर्ट है।
Nubia Z17S के मुख्य कैमरा सेटअप में 12MP के सोनी IMX 362 सेंसर और 23 MP सोनी IMX 318 सेंसर शामिल हैं। सामने की तरफ, इसमें f/ 2.2 एपर्चर और 80 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ दो 5MP कैमरा सेंसर दिए गए हैं।
इसके अलावा पढ़ें: 18:9 डिस्प्ले और Dual Camera वाला Honor 7X हुआ लांच; जानिए क्या है ख़ास इसमें
Nubia Z17S में 7.1 चैनल DTS ऑडियो सपोर्ट के साथ TAS2555 स्मार्ट ऑडियो एम्पलीफायर दिया गया है। यह यहाँ उल्लेख करना आवश्यक है कि Nubia Z17S में 3.5 मिमी ऑडियो जैक नहीं है।
Nubia Z17S के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में dual-SIM cards, dual-band Wi-Fi a/b/g/n/ac, Bluetooth 4.1, GPS और NFC शामिल हैं।
Nubia Z17S मूल्य और उपलब्धता
Nubia Z17S के बेस संस्करण का मूल्य CNY 2,999 (लगभग 29,617 रुपये) है, जबकि शीर्ष संस्करण (8GB रैम और 128GB रॉम) की कीमत CNY 3,999 (लगभग 39,499 रुपये) है। Nubia Z17S के दोनों संस्करणों को काले और नीले रंगों में पेश किया जाएगा। भारत में इसकी उपलब्धता पर कोई सूचना नहीं है, लेकिन यह चीन में 19 अक्टूबर से बिक्री पर होगा।
Nubia Z17S के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Nubia Z17S |
Display | 5.73-inch Full View, Full HD+ |
Processor | Snapdragon 835 quad-core |
RAM | 6GB/8GB |
Internal Storage | 64GB/128GB |
Software | Android Nougat |
Primary Camera | 12MP +23MP |
Secondary Camera | 5MP+5MP |
Dimensions | – |
Battery | 3100mAh |
Others | Dual SIM4G VoLTE, Dual-band WiFi, Bluetooth, GPS |
Price | approx Rs. 29,617 /approx Rs. 39,499 |