Xiaomi Mi MiX 2 के वे 7 फीचर जो बनाते हैं इसे बहुत खास स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने अपने सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन – Mi Mix 2 को आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च कर दिया है। इस प्रमुख डिवाइस के लॉन्च के साथ, एक साल से भी अधिक समय बाद, Xiaomi ने भारत में अपना पहला फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च किया है।

यह फोन पिछले साल लांच हुए Mi Mix फोन का नया संस्करण है, इस प्रमुख डिवाइस को आकार देने के लिए Xiaomi ने बहुत सारे सुधार किए हैं। edge-to-edge डिस्प्ले के साथ, Xiaomi स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो वाली सर्वश्रेष्ठ स्क्रीन प्रदान करता है।

यह भी देखें: 18:9 डिस्प्ले और Dual Camera वाला Honor 7X हुआ लांच; जानिए क्या है ख़ास इसमें

Mi Mix 2 भारत में उपलब्ध किसी भी अन्य फोन से अलग है। इसमें ऐसी कई खूबियां हैं जो इसे अन्य फोनों से अलग और विशिष्ट बनाती हैं, तो आइये जानते हैं क्या हैं वे खूबियां:

1. बेहतरीन डिजाइन

डिजाइन के पहलू से देखें तो, तो Mi MiX 2 बेज़ेल-लैस डिज़ाइन वाला अपनी तरह का पहला फोन है। इसके लिए, Xiaomi ने कुछ अविश्वसनीय डिज़ाइन तत्वों को अपनाया है जैसे कैमरे को नीचे ले जाना, एंटीना क्लीयरेंस एरिया का आकार बदलना, और LCD कंडक्टर IC, piezoelectric earpiece और एक ultrasonic proximity सेंसर को उचित प्रकार से प्लेस किया गया है।

Image result for Xiaomi Mi MiX 2

स्क्रीन लाइट के बंद होने पर,डिस्प्ले खूबसूरती से फोन के रंग में मिल जाती है जिससे फोन का एक संपूर्ण ब्लैक व्यू दिखाई देता है। अन्य फोनों की तुलना में आपको ये पता लगाना मुश्किल होगा कि फोन में बेजल्स कहाँ हैं।
Mi MiX 2 को एरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम मिश्र धातु तथा किनारों पर घुमावदार सिरेमिक के साथ बनाया गया है जो कि एक आश्चर्यजनक डिजाइन है। फोन केवल 7.7 मिमी मोटाई वाला है।

2. अद्वितीय फुल-स्क्रीन डिस्प्ले

Image result for Xiaomi Mi MiX 2

जैसा कि ऊपर बताया गया है, Mi MiX 2 में 5.99 इंच की बेज़ेल-लैस और 18: 9 अनुपात वाली फुल-स्क्रीन डिस्प्ले दी गयी है। यूँ तो हाल ही में, 18: 9 डिस्प्लेअनुपात LG V30 सहित सभी प्रमुख फ्लैगशिपों का पर्याय बन गया है। यह अनुपात स्क्रीन कैनवास को लगभग 12.5% ​​बढ़ा देता है, और इस प्रकार, Google मानचित्र जैसे apps का प्रयोग अविश्वसनीय रूप से आसान हो जाता है।

3. कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन

Related image

Mi MiX 2 में सामने की तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 और एक स्क्रैच प्रतिरोधी सिरेमिक रियर दिया गया है। Xiaomi द्वारा बताया गया है, कि विशेष रूप से तैयार किया गया यह सिरेमिक 240 टन तक दबाव का सामना कर सकता है। हालांकि, यह कहना आवश्यक है कि अगर आप इस फोन को खरीदते हैं, तो इसके लिए एक मजबूत कवर प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

4. अच्छा प्रोसेसर और पर्याप्त स्टोरेज

xiaomi-mi-mix-2-features
MI MiX2 स्नैपड्रैगन 835 और 6 GB रैम द्वारा संचालित है। जब इंटरनल स्टोरेज की बात आती है, तो यह 128GB के बेहतरीन स्टोरेज के साथ आता है। जो कि बड़े गेम्स और भारी एप्प्स को उपयोग करने में कोई भी रुकावट पैदा नहीं होने देते।

5. 4-axis OIS कैमरा

xiaomi-mi-mix-2-features
Mi MiX 2 में ड्यूल कैमरों की व्यवस्था नहीं है। हालांकि, यह पोट्रेट मोड या वाइड एंगल तस्वीरों के लिए अपने बेहतरीन 4-axis OIS (optical image stabilization) तकनीक के साथ आता है। अधिकांश फोन कैमरा परंपरागत 2-Axis OIS के साथ आते है। इसके विपरीत, इस फोन में 4-Axis OIS मौजूद है, जिससे कम रोशनी में या फिर जब आप किसी चलती कार से शूटिंग कर रहे हैं तब भी स्थिर, धुंध-रहित और सटीक फोटोग्राफी सम्भव हो जाती है।
यह फोन 12 मेगापिक्सल के सोनी IMX 386 सेंसर 1.25μ लार्ज पिक्सल और 5 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

6. फ़ास्ट चार्ज 3.0


यह नया फोन फ़ास्ट चार्ज 3.0 की सुविधा देता है और मात्र कुछ मिनटों की चार्जिंग में आपको लम्बा बैटरी बैकअप प्रदान करता है।

7. ग्लोबल LTE सपोर्ट

xiaomi-mi-mix-2-features
MI MiX 2 स्मार्टफोन 6 नेटवर्क मोड में 43 बड़े बैंड तक को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा, 226 वैश्विक क्षेत्रों में नेटवर्क सपोर्ट इसे सही मायने में एक वैश्विक फोन बनाता है।
यह अनिवार्य रूप से एक यात्री-अनुकूल फोन कहा जा सकता है, जो लगभग हर देश और क्षेत्र में काम करेगा।

और भी पढ़ें: Xolo Era 3X, Era 2V और Era 3 हुए भारत में लांच: जानिये इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में

Related Articles

Image1 नवंबर से Delhi में बाहर की non-BS6 गाड़ियों की नो एंट्री, घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी गाड़ी

एक नज़र में : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 अक्टूबर को ऐलान किया है कि 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर रजिस्टर हुई non-BS6 गाड़ियों की राजधानी में एंट्री बंद रहेगी। यानी फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा या गाज़ियाबाद नंबर की पुरानी गाड़ियों पर सीधा असर पड़ेगा। साथ ही ‘No PUC, No …

ImageXiaomi Mi Mix Alpha 5G कांसेप्ट स्मार्टफोन हुआ 180.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, 108MP कैमरा सेंसर के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने मंगलवार को 108 मेगापिक्सेल वाला Mi Mix Alpha स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने अभी कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन की तरह लांच किया है। इसमें आपको सराउंड-डिस्प्ले 180.6% स्क्रीन-टू-बॉडी स्क्रीन रेश्यो के अलावा लेटेस्ट चिपसेट, 12GB रैम जैसे लेटेस्ट और ट्रेंडी फीचर भी देखने को मिलते है। तो चलिए …

ImageXiaomi 11T Pro 5G: खरीदें या ना खरीदें ?

Xiaomi 11T Pro 5G भारत में लॉन्च हो चुका है। इस स्मार्टफोन को आप Xiaomi का भारत में इस साल का पहला फ्लैगशिप फ़ोन भी कह सकते हैं। ये फ़ोन काफी अच्छे फ़ीचर्स से लैस है, लेकिन वहीँ इसमें कुछ खामियाँ भी है। सबसे पहले आपको बता दें कि इसमें फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 है …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageJailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रजनीकांत की फिल्म, जानें कब से देख सकेंगे

एक नज़र में : रजनीकांत की Jailer 2 कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपको ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे थिएटर रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद Amazon Prime Video पर लाने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.