Samsung की 59,000 रुपए वाली स्मार्टवॉच मिलेगी फ्री में, बस करना होगा ये चैलेंज पूरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बाजार में इतनी महंगी महंगी स्मार्टवॉच मिलती है, जिनमें काफी शानदार फीचर्स दिए जाते हैं, लेकिन कई लोग इन स्मार्टवॉच को खरीद नहीं पाते हैं, लेकिन क्या हो जब आपको पता चले कि आप Samsung की 59,999 रूपये वाली स्मार्टवॉच फ्री में ले सकते हैं, हालांकि उसके लिए आपको “Samsung Walk-a-thon India Challenge” को पूरा करना होगा, इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: BE 6 और XEV 9e अगले महीने से सड़को पर मचाएगी धूम, कीमत और डिलीवरी की घोषणा हुई

Samsung Walk-a-thon India Challenge क्या है?

दरअसल, Samsung ने एक ऐसी स्कीम शुरू की है, जिसमें यूजर्स को Samsung Galaxy Watch Ultra फ्री में मिल सकती है, लेकिन इसके लिए उन्हें इस चैलेंज को पूरा करना होगा। इस चैलेंज में 30 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 का समय है, जिसमें पार्टिसिपेट करने वालों को 200,000 कदम चलना पड़ेंगे।

Samsung Galaxy Watch Ultra फ्री में कैसे मिल सकती है?

जैसा कि हमनें बताया, यूजर्स को इसके लिए 200,000 कदम चलने का चैलेंज पूरा करना होगा, जिसकी समय सीमा 28 फरवरी 2025 तक ही है।

इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए सबसे पहले आपको Samsung Health App में “Together” सेक्शन में जाना होगा, और यहां Walk-a-thon India Challenge में पार्टिसिपेट करना होगा।

अब 2 लाख कदम चलना होंगे, उसके बाद उसका स्क्रीनशॉट Samsung Member app पर “WalkathonIndia” हैशटैग के साथ अपलोड करना होगा।

जो भी लक्की विनर्स होंगे, उन्हें रैंडमली सिलेक्ट किया जाएगा, अगर वो सभी रिक्वायरमेंट को पूरा करते हैं।

इस तरह की स्कीम से क्यों बचें?

फिलहाल इस तरह की स्कीम पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। ऐसी लुभावनी स्कीम में हर व्यक्ति हिस्सा लेना चाहता है, लेकिन कभी कभी उन्हें मुंह की भी खानी पड़ सकती है, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, लेकिन कई रिपोर्ट्स और youtubers कह रहे हैं। ऐसी ही एक स्कीम Apple द्वारा शुरू की गई थी, जिसमें लोगों ने पहले पैसे भर दिए और उन्हें अब रिफंड नहीं मिल रहा है।

यदि आप इस तरह की स्कीम में पार्टिसिपेट करना चाहते हैं, तो सोच समझ कर और अपनी जिम्मेदारी पर पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही करें।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageSamsung दे रहा है ₹33,000 की Galaxy Watch 8 फ्री में, बस पूरा करो ये आसान सा फिटनेस चैलेंज

क्या आपने कभी सोचा है कि सेहत भी आपके लिए कमा सकती है इनाम? जी हां, आप केवल चलकर Samsung की एक कीमती स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। Samsung ने भारत में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए अपने लोकप्रिय Walk-a-thon India चैलेंज का तीसरा एडिशन लॉन्च कर दिया है। ये एक अच्छा मौका है, जहां …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हैंड्स-ऑन रिव्यू: फोल्डेबल में आख़िरकार मिलेगी ‘Ultra’ वाली बात

पिछले कई जुलाई के Unpacked इवेंट्स में Samsung अपने बुक-स्टाइल फोल्डेबल के साथ एक ही कोशिश करती आ रही है, वो ये कि ये फोन फोल्डेबल कम लगे और एक ऐसा आम फ्लैगशिप ज़्यादा लगे जिसे आप बस आसानी से बीच से फोल्ड कर देते हैं। Galaxy Z Fold 7 के साथ कोरियाई कंपनी इस …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.