Hai Junoon सीरीज से नील नितिन मुकेश ने मचाया OTT पर धमाल, क्या आपने देखा ये म्यूज़िकल धमाका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय बाद नील नितिन मुकेश फिर से स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज Hai Junoon के साथ डेब्यू किया है, जिसका पूरा नाम “Hai Junoon – Dream. Dare. Dominate” है। इस वेब सीरीज में यूथ को टारगेट किया गया है, और इसे 16 मई को रिलीज किया गया है। सीरीज ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोरी है। आगे Hai Junoon स्ट्रीमिंग डिटेल्स, कास्ट और स्टोरी से संबंधित चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: NotebookLM: गूगल का नया नोट्स टूल, नोट्स को ऑडियो में कन्वर्ट कर पाएंगे यूजर्स

Hai Junoon स्ट्रीमिंग डिटेल्स

ये एक यूथ-सेंट्रिक म्यूज़िकल ड्रामा है जिसे 16 मई, 2025 को JioHotstar पर रिलीज किया गया है। सीरीज में नील नितिन मुकेश के साथ साथ जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आने वाली है। सीरीज को IMDb पर 10 में से 6.9 की रेटिंग मिली है, और ये आपको काफी पसन्द आने वाली है।

Hai Junoon कास्ट

जैसा कि हमनें बताया इस वेब सीरीज में नील नितिन मुकेश लीड रोल में नजर आने वाले हैं, और उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस ने भी डेब्यू किया है। इनके अतिरिक्त, इस ड्रामा में बोमन ईरानी, सुमेध मुद्गलकर, सिद्धार्थ निगम, युक्ति थरेजा, प्रियंका शर्मा, एलिशा मेयर, अनुषा मणि, सैन्टाना रोच, देवांगशी सेन, अनुष्का सेन और नमन त्रिपाठी और अन्य सितारें नजर आने वाले हैं।

Hai Junoon वेब सीरीज की कहानी

सीरीज में दो म्यूजिकल क्लब्स को दिखाया गया है, जिनके नाम The Misfits और The SuperSonics होते हैं। ये दोनों क्लब्स मुंबई शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में GOAT ट्रॉफी जीतना चाहते है, जिसके लिए एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस बीच कहानी में नई पहचान, नई चुनौतियां और कई मोड़ इस सीरीज को काफी रोमांचक बना देते हैं।

इस सीरीज को कुछ लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है, और कुछ लोगों के अनुसार ये फ्लॉप सीरीज है। हालांकि, कहानी अक्सर सभी को पसन्द नहीं आती है, कुछ लोगों के लिए कोई कहानी काफी रोमांचक बन जाती है, कुछ के लिए नहीं, अब आप बताएं, कि आप इस सीरीज को देखना पसंद करेंगे या नहीं?

ये पढ़ें: Jaat OTT Release: इस तारीख को धूम मचाएगी सनी देओल की Jaat, इस एप पर होगी रिलीज

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOppo Find X10 सीरीज़ इसी महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे और MediaTek की पहली 2nm चिप

Oppo की Find सीरीज़ अपने बेहतरीन कैमरा सिस्टम के लिए ही मशहूर है। Find X6 के समय से ही कंपनी इस सीरीज़ का पूरा कैमरा सिस्टम Hasselblad के साथ मिलकर तैयार करती आई है। लेकिन इस बार कंपनी ने गिनती ही बदल दी है। Oppo ने खुद बताया है कि Find X10 सीरीज़ इसी महीने …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Imageसरकार ने किया बिल पास, दुकान पर ₹2,000 से ऊपर UPI किया, तो चार्ज किसकी जेब से जाएगा

लोकसभा ने गुरुवार को वो संशोधन पास कर दिया है, जो UPI और दूसरे डिजिटल पेमेंट पर शुल्क (UPI MDR Charge) लगाने का रास्ता खोलता है। ये कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 का हिस्सा है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को सदन में लाई थीं। हंगामे के बीच विधेयक बिना किसी चर्चा …

ImageMirzapur 4 से लेकर Panchayat 5 तक – अगले साल ये वेब सीरीज़ OTT पर मचाएंगी धमाका

क्या आपको भी लगता है कि OTT पर आपने सब कुछ देख लिया है? तो आप गलत हैं। भारत ही नहीं दुनियाभर में अपनी गहरी और दिलचस्प कहानियों के चलते जो वेब-सीरीज़ बेहद पॉपुलर हो चुकी हैं, उनके नए सीज़न आने वाले हैं। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि Prime Video और Netflix ऐसी सीरीज़ लेकर …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.