Mirzapur 4 से लेकर Panchayat 5 तक – अगले साल ये वेब सीरीज़ OTT पर मचाएंगी धमाका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आपको भी लगता है कि OTT पर आपने सब कुछ देख लिया है? तो आप गलत हैं। भारत ही नहीं दुनियाभर में अपनी गहरी और दिलचस्प कहानियों के चलते जो वेब-सीरीज़ बेहद पॉपुलर हो चुकी हैं, उनके नए सीज़न आने वाले हैं। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि Prime Video और Netflix ऐसी सीरीज़ लेकर लौट रहे हैं जिनका क्रेज़ पहले ही पॉप कल्चर में छा चुका है। इस बार दांव और भी बड़ा होगा। आपको देखने में आपको मज़ा आएगा कि क्या होगा जब Mirzapur की Guddu Pandit फिर गद्दी संभालेगा? क्या श्रीकांत तिवारी अपने परिवार और देश दोनों को बचा पाएंगे? और क्या Phulera गांव की सादगी फिर दिल छू लेगी? ये सभी कहानियाँ और भी गहरी होंगी, किरदार और भी खतरनाक, और ट्विस्ट ऐसे कि आपको स्क्रीन से चिपका दें।

The Family Man Season 3 (Prime Video)

The Family Man में मनोज बाजपेयी का किरदार, एक आम भारतीय को काफी अपना सा लगता है, क्योंकि उसमें काफी सादगी है। लेकिन मज़ा तब आता है, जब ये किरदार, एक तरफ़ सीक्रेट एजेंट की ज़िम्मेदारी, तो दूसरी तरफ़ फैमिली ड्रामा, दोनों के बीच फँस जाता है। लेकिन इस बार श्रीकांत तिवारी की ये कहानी और भी तीखी होगी क्योंकि Major Sameer (Darshan Kumar) फुल मास्टरमाइंड मोड में आने वाले हैं। साथ ही Jaideep Ahlawat और Nimrat Kaur नए विलेन के तौर पर एंट्री करेंगे। The Family Man Season 3 अगले कुछ महीनों में ही Prime Video पर आने की उम्मीद है।

Panchayat Season 5 (Prime Video)

धुआँ-धार एक्शन की जगह अगर आप एक सादा और दिल को छू लेने वाला ड्रामा ढूँढ रहे हैं, तो Panchayat हमेशा बेस्ट चॉइस है। छोटे कस्बे की कहानियों और आम ज़िन्दगी के किरदारों ने इसे सबसे प्यारा शो बना दिया है। Season 4 ने रिकॉर्ड तोड़ दिए और अब Panchayat Season 5, 2026 में Amazon Prime Video पर रिलीज़ होगा। कह सकते हैं कि ये सीरीज़ है “best Indian comedy drama series on OTT” है।

Mirzapur Season 4 (Prime Video)

Mirzapur

Mirzapur तो भाई साहब, इंडिया का अपना ही Game of Thrones बन गया है। आज की तारीख में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर Mirzapur की गद्दी पर कौन बैठेगा। फिलहाल Guddu Pandit गद्दी पर है, लेकिन Kaleen Bhaiya का क्या हुआ, ये सस्पेंस सबको खाए जा रहा है। ताकत की भूख, धोखे और नॉनस्टॉप एक्शन के साथ Season 4, 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में Prime Video पर आएगा। फैंस पहले से ही Google पर सर्च कर रहे हैं कि Mirzapur Season 4 release date in India क्या है।

Kota Factory Season 4 (Netflix)

Netflix का Kota Factory कोचिंग इंस्टिट्यूट की काली हकीकत दिखाता है। इसमें IIT की तैयारी करने वाले बच्चों का हाल नज़र आता है। कई लोगों का अकेलापन, और Jeetu Bhaiya का गाइडेंस, कहानी काफी हद तक आपको अपनी और वास्तविक लगेगी। ये भी काफी अच्छी वेब-सीरीज़ है, जिसने काफी लोगों के दिल को छूआ है। Season 3 जून 2024 में आया था और अब Season 4 की चर्चाएँ ज़ोरों पर हैं। हालांकि इसकी ऑफिशियल रिलीज़ डेट अभी नहीं आयी है, लेकिन इसके बारे में फैंस के बीच में चर्चाएं तेज़ हैं।

कुल मिलाकर, चाहे Mirzapur का खून-खराबा हो या Panchayat का हल्का-फुल्का ह्यूमर, ये सभी Indian web series 2025–26 का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट ब्लास्ट बनने वाली हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Image2026 में Amazon Prime Video पर आने वाली ये सीरीज़ मचा देंगी धमाल – ‘Aashram 4’ से ‘Dahaad 2’ तक देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी हर हफ्ते नई वेब सीरीज़ ढूंढते रहते हैं, तो 2026 आपके लिए खास होने वाला है। इस साल Amazon Prime Video और MX Player पर कई बड़ी और चर्चित सीरीज़ आने वाली हैं, जिनमें क्राइम, थ्रिलर से लेकर बायोपिक तक सब कुछ शामिल है। खास बात ये है कि इस बार सिर्फ …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageOTT and Theatre Release This Week: घर से थिएटर तक, इस हफ्ते छाएंगे ये धमाकेदार फिल्में और शो

एक नज़र में: OTT and Theatre Release This Week: इस हफ्ते काफी धमाकेदार मनोरंजन होने वाला है। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को Kaun Banega Crorepati के 18वें सीज़न के साथ हो चुकी है। 15 अगस्त के मौके पर जब बाहर दिन में सब कुछ बंद होता है, तब आप घर में बैठकर परिवार के साथ …

Imageदिमाग घुमाना है तो इन 5 वेब सीरीज़ को देखें, इस हफ्ते हो रही OTT पर रिलीज

हम फिर एक बाद OTT Release This Week में 4 अगस्त से 10 अगस्त तक रिलीज होने वाले धमाकेदार कंटेंट की जानकारी लेकर आ गए हैं। इस बार इन 5 फिल्मों और सिरीज़ में आपको गजब की कहानी और थ्रिल Dr वाला है। लिस्ट में Wednesday Season 2 का नाम भी शामिल है। आगे इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products