119 ऐप्स भारत में बैन हुए, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन ऐप्स का उपयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सिक्योरिटी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए फिर एक बार भारतीय सरकार ने 199 ऐप्स पर निशाना साधा है, जो Play Store पर भी उपलब्ध हैं। इनमें से कई ऐप्स को आपने भी उपयोग किया होगा, और आपको भी इसकी जानकारी होना आवश्यक है। जो 119 ऐप्स भारत में बैन हुए हैं, उनका संबंध चीन और हॉन्गकॉन्ग से बताया जा रहा है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: अब Prime Video का पासवर्ड देना पड़ेगा भारी, खुद भी नहीं यूज कर पाओगे अकाउंट, जानें क्या है माजरा?

119 ऐप्स भारत में बैन हुए

विदेशी ऐप्स खास कर चीनी ऐप्स को बैन करने की शुरुआत साल 2020 से हुई थी, जिसका कारण यूजर्स का डेटा लीक होना और उसका गलत उपयोग होना था। हाल ही में सरकार ने कुछ VPN ऐप्स को बैन किया था और फिर एक बार 119 ऐप्स को भारत में बैन कर दिया गया है।

इन ऐप्स को इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट सेक्शन 69A के तहत बैन किया गया है, जिसमें अमेरिका, सिंगापुर, यूरोप, और ऑस्ट्रेलिया के ऐप्स भी शामिल हैं। इन ऐप्स में ज्यादातर वीडियो चैटिंग ऐप्स शामिल हैं।

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस लिस्ट में सिंगापुर का वीडियो चैटिंग और गेमिंग ऐप ChillChat शामिल है, इसके अतिरिक्त चीन का ChangApp और ऑस्ट्रेलिया का HoneyCam ऐप भी शामिल है।

कंपनी को नहीं मिली जानकारी

बैन के बाद कंपनियों का कहना है, कि उन्हें इसकी जानकारी भारतीय सरकार द्वारा नहीं मिली है, बल्कि Google के माध्यम से पता चला है, कि उनके ऐप्स को भारत में बैन कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ये भी बताया कि वो भारतीय सरकार के साथ मिल कर इस परेशानी का हल निकलना चाहते हैं।

सिंगापुर के ChillChat ऐप्स में लाखों यूजर्स जुड़े हुए है, ऐसे में कंपनी का कहना है, कि इस बैन का असर उन लाखों यूजर्स पर भी पड़ेगा। फिलहाल सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से इससे संबंधित कोई बयान नहीं दिया गया है, बल्कि ये जानकारी Lumen डेटाबेस के माध्यम से पता चली है। जल्द ही कंपनीया सरकार के साथ मिल कर इसका कोई हल निकाल सकती है, और कुछ ऐप्स की भारत में वापसी हो सकती है।

ये पढ़ें: बच्चों के Youtube फीड पर गंदे वीडियो आना बंद हो जाएंगे, बस इस ऑप्शन को ऑन करें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

Imageभारत में महंगा, विदेश में सिमटता OnePlus, दो खबरें जो ब्रांड के लिए मुश्किल बन गईं

OnePlus इन दिनों एक नहीं, दो बड़े कारणों से चर्चा में है और दोनों ही खबरें ब्रांड के लिए अनुकूल नहीं हैं। एक तरफ भारत में कंपनी के फोन एक बार फिर महंगे हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ विदेशी बाज़ारों से OnePlus का बिज़नेस समेटे जाने की रिपोर्ट सामने आई है। यानी भारत में …

Imageइन VPN का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाएं, भारत में इन्हें बैन कर दिया गया है

यदि आप भारत में रह कर VPN का उपयोग करते हैं, तो आपको सावधान होने की आवश्यकता है, क्योंकि हाल ही में Play Store और Apple App Store से कुछ VPN ऐप्स को हटाया गया है। इसका कारण ये भी हो सकता है, कि ये VPN आपका डेटा भी चोरी कर सकते है। आगे इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.