अब Prime Video का पासवर्ड देना पड़ेगा भारी, खुद भी नहीं यूज कर पाओगे अकाउंट, जानें क्या है माजरा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आपने भी Amazon Prime Video का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ले रखा है, और पैसे बचाने के लिए इसे अपने दोस्तों या फैमिली मेंबर्स में शेयर किया है, तो ये खबर आपके काम की है, क्योंकि आपको सावधान होने की आवश्यकता है। Amazon Prime Video पासवर्ड शेयरिंग को लेकर एक नया कदम उठा रहा है, जिससे आपको ही अपने फोन ने Prime Video लॉगिन करने में परेशानी हो जाएगी, और Prime Video डिवाइस रिमूवल लिमिट का सामना करना पड़ेगा।

ये पढ़ें: बच्चों के Youtube फीड पर गंदे वीडियो आना बंद हो जाएंगे, बस इस ऑप्शन को ऑन करें

Prime Video डिवाइस रिमूवल लिमिट क्या है?

Prime Video का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेकर हम उसे एक सही समय में 4 से 5 डिवाइस में एक्सेस कर पाते हैं, लेकिन इसी का गलत फायदा उठा कर लोग उसे अपने अन्य दोस्तों या फैमिली मेंबर्स को भी शेयर कर देते हैं, जिससे नुकसान कंपनी को होता है। इसी के चलते कंपनी ने Prime Video डिवाइस रिमूवल लिमिट को पेश किया है।

अब जब भी आप किसी को पासवर्ड देते हैं, और 4 या 5 डिवाइस के बाद कोई और अपने डिवाइस में अकाउंट को लॉगिन करता है, तो पहले डिवाइस से भी अकाउंट लॉगआउट हो सकता है। ऐसे में आप सोचते हैं, कि किसी दूसरे डिवाइस को रिमूव करके वापस अपने डिवाइस में लॉगिन कर लेते हैं।

अब इस पर कंपनी ने नई लिमिट लगा दी है, जिससे यदि अब आपने किसी अकाउंट से पहले ही दो डिवाइस को रिमूव कर दिया है, तो उसके बाद आप फिर से किसी डिवाइस को रिमूव करके अपने डिवाइस को लॉगिन नहीं कर पाएंगे।

हालांकि, लिमिट सिर्फ एक माह तक की लिए ही होगी उसके बाद आप वापस से किसी डिवाइस को रिमूव करके अपने डिवाइस को लॉगिन कर पाएंगे, लेकिन उस पूरे महीने पैसे भरने के बाद भी आप Prime Video का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

इन चीजों का रखें ध्यान

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आपको ये पता होना चाहिए कि आप सिर्फ 5 डिवाइस में ही एक अकाउंट को लॉगिन कर सकते हैं, जिसमें 2 स्मार्ट टीवी और 3 स्मार्टफोन शामिल हैं।

ऐसे में आपको ये ध्यान रखने की आवश्यकता है, कि इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति को पासवर्ड न दें, ऐसे में यदि किसी नए डिवाइस पर अकाउंट लॉगिन हुआ तो पहले डिवाइस से अपने आप ही लॉगआउट हो जाएगा।

ये पढ़ें: Google Pay यूजर्स को लगा बड़ा झटका, अब इन ट्रांजेक्शन्स पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

ImageYouTube का नया फीचर: अब आप खुद हटा सकते हैं Shorts, जानें क्या है तरीका

YouTube खोलते ही Shorts शुरू हो जाते हैं… और फिर पता ही नहीं चलता कब आधा-आधा घंटा निकल जाता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि ये छोटे वीडियो आपका समय खा जाते हैं, तो अब Youtube आपके लिए एक भाड़ ज़रूरी बदलाव लाया है। YouTube ने ऐसा नया विकल्प दिया है, जिससे आप …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Discuss

Be the first to leave a comment.