Coronavirus की वजह से Google का I/O 2020 इवेंट भी हुआ कैंसिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कोरोना वायरस ने टैक्नोलॉजी कम्पनियों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। MWC 2020 को पिछले महीने सिर्फ Corona-Virus के डर से कैंसिल करने के बाद टेक-कंपनियों के इवेंट कैंसिल करने का दौर शुरू हो चूका है। फेसबुक द्वारा अपनी F8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस को कैंसिल कर देने के बाद अब गूगल ने भी अपनी 2020 I/O डेवलपर कन्फ्रैंस को कैंसिल कर दिया है।

कम्पनी ने ईमेल के जरिए इस बात की जानकारी सार्वजनिक की है। यह इवेंट 12 से 14 मई को आयोजित होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के डर से इसे अब रद्द कर दिया गया है। इंडिया में भी Realme और Xiaomi ने अपने Realme 6-सीरीज और Redmi Note 9-सीरीज के लांच इवेंट को सिर्फ ऑनलाइन रखा गया है।

गूगल I/O 2020 इवेंट कैंसिल

गूगल ने अपने बयान में कहा है कि कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर WHO और अन्य हैल्थ अथॉरिटीज़ ने जो गाइडेंस दी है। इसी बात पर ध्यान देते हुए हमने गूगल I/O इवेंट को कैंसिल किया है। आने वाले हफ्तों में हम अन्य तरीकों की खोज करेंगे जिससे डिवैल्पर कम्युनिटी के साथ कनैक्ट किया जा सके। फिलहाल इस इवेंट में क्या कुछ होने वाला था इसको लेकर गूगल ने कोई जानकारी नहीं दी है।

टिकट प्राइस होगा रिफंड?

गूगल ने कहा है कि जिन लोगों ने इवेंट में पहुंचने के लिए टिकट खरीदे थे उन्हें पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। आपको बता दें कि 2008 से ये इवेंट हर साल लगातार चल रहा है लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे इस बार रोका गया है। इसके अलावा यहाँ पर कुछ यूजर अपने टिकट के रिफंड की जगह अगले साल के इवेंट I/O 2021 के टिकेट को अभी से बुक भी कर सकते है।

इवेंट में गूगल को डेवलपर के लिए लेटैस्ट टूल्स की घोषणा करनी थीं और इसमें अनुमानित 5000 लोग पहुंचने वाले थे।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageCorona Virus LockDown की वजह से Realme के बाद Xiaomi ने भी Mi 10 के लांच को टाला

Xiaomi MI 10 के लांच ट को शाओमी ने आज आधिकारिक रूप से टाल दिया है। कोरोना वायरस की वजह से देश में किये गये लॉकडाउन के बाद आज कंपनी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करने साफ़ किया है की 31 मार्च को आयोजित लांच इवेंट को अभी के लिए पोस्टपोंड कर दिया है। …

ImageGoogle I/O 2020: CEO सुन्दर पिचाई ने की घोषणा इवेंट होगा 8 मई को

गूगल ने अपने वार्षिक I/O डेवलपर कांफ्रेंस के लिए तारीखों का ऐलान किया है । ये इवेंट 12 मई से 14 मई तक माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया के शोरेलिने एम्फीथियेटर में चलेगा। 2019 की तुलना में यह थोडा देरी से शुरू किया जा रहा है। गूगल ने कांफ्रेंस की तारीखों को अपनी परम्परा के अनुसार एक …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.