Samsung Galaxy S25 Edge: लॉन्च से पहले जानें सारी डिटेल – स्पेक्स, लॉन्च डेट, कीमतें, स्टोरेज वैरिएंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट को लेकर कल एक पोस्टर लीक सामने आयी, जिसके बाद अब ये तारीख लगभग कन्फर्म हो चुकी है। ये फोन 13 मई को लॉन्च होने के पूरे पूरे आसार हैं। इसके अलावा इस फोन की कीमतों को लेकर भी लीक सामने आ चुकी है। और अब सामने आयी एक ताज़ा लीक में इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन, रंगों के विकल्प और कीमतों की पूरी जानकारी है।

ये पढ़ें: मई 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In May 2025

Galaxy S25 Edge की कीमत

इस फोन की भारतीय कीमत सामने नहीं आयी है, लेकिन बताया जा रहा है कि Galaxy S25 Edge जर्मनी में €1,249 (लगभग 1.12 लाख रुपए) की कीमत पर आ सकता है। ये कीमत इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीँ इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €1,369 (लगभग 1.23 लाख रुपए) तक जा सकती है।

हालांकि ये भी तय है कि भारत में ये कीमत इससे काफी कम होगी। लेकिन जर्मनी की इन कीमतों के अनुसार ये फोन S25 सीरीज़ में Galaxy S25+ और S25 Ultra के बीच में फिट बैठता है।

फोन की लॉन्च डेट का पोस्टर आप नीचे देख सकते हैं।

Galaxy S25 Edge

Galaxy S25 Edge स्पेसिफिकेशन

ये नया स्लिम फोन 6.7-इंच की 1440×3120 AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसी स्क्रीन में आपको अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा और इस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 की सुरक्षा होगी। अन्य S२५ सीरीज़ फोनों की तरह इसे भी Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट से पावर किया जायेगा।

इसके अलावा इस फोन में ड्यूल रियर सेंसर होंगे, जिनमें 200MP का प्राइमरी कैमरा f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ और सेकेंडरी 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ आने की उम्मीद है। वहीँ सेल्फी के लिए भी इसमें 12MP का ही सेंसर मिल सकता है। हालांकि बैटरी यहां केवल 3,900mAh की मिलेगी, लेकिन ये इतना पतला (5.84mm) है, जिसके कारण कंपनी को बैटरी में थोड़ा समझौता करना पड़ा है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A26 रिव्यु: दमदार डिस्प्ले और लम्बे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आया, लेकिन क्या वाकई पैसा वसूल है?

इसे सिम और स्टाइलिश बनाने के साथ साथ कंपनी ने मज़बूती का भी ध्यान रखा है। मात्र 5.83mm के इस फोन में Titanium फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है, जिसके कारण ये काफी हल्का (163 ग्राम) भी होगा। इसकी स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 की सुरक्षा है और रियर पैनल पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की। साथ ही पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसमें IP68 रेटिंग भी मिलने की सम्भावना है।

लीक के अनुसार, Galaxy S25 Edge में काले (Titanium Jet Black), नीले (Titanium Icy Blue) और सिल्वर (Titanium Silver) रंगों के विकल्प मिलेंगे।

अन्य S25 सीरीज़ फोनों की तरह, ये भी Android 15 पर चलेगा, जिसमें One UI 7 स्किन होगी। इसके साथ आपको Galaxy AI के सभी फीचर अनुभव करने का मौका भी मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.