Flipkart Big Saving Days Sale में स्मार्टफोनों पर आकर्षक डील्स – भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें iPhone 16 और Galaxy S24

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप अपने लिए एक अच्छा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Flipkart Big Saving Days Sale में स्मार्टफोनों पर जो डील्स आयीं हैं, वो आपके बहुत काम की हो सकती हैं। ये सेल 7 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलने वाली है। इसमें आपको प्रचलित प्रीमियम फ़ोन – iPhone 16 और Galaxy S24 सीरीज़ पर भी आकर्षक छूट और ऑफ़र मिल सकते हैं। इसके अलावा मिड रेंज फोनों पर भी अच्छा डिस्काउंट उपलब्ध है।

ये पढ़ें: मार्च 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In March 2025

iPhone 16

iPhone 16 ultramarine review featured

अगर आप iPhones के फैन हैं, तो Apple की लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज़ के बेस मॉडल पर Flipkart Big Saving Days Sale सेल में बहुत ही आकर्षक छूट है। इस फ़ोन की शुरूआती कीमत ₹79,900 है, लेकिन इस सेल के दौरान ये लगभग 10,000 रुपए की छूट के बाद ₹69,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा भी इस पर और ऑफर हैं, जैसे HDFC बैंक के कार्ड से खरीदने पर ₹4,000 का डिस्काउंट और ₹5,000 का एक्सचेंज बोनस। इन सभी ऑफरों के बाद आपको ये फ़ोन 59,999 रुपए में मिल सकता है।

Samsung Galaxy S24 सीरीज़

Flipkart Big Saving Days Sale

अगर iPhone छोड़ आप प्रीमियम एंड्रॉइड फ़ोन का अनुभव चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S24 सीरीज़ के स्मार्टफोन भी इस सेल में काफी अच्छे डिस्काउंट के साथ आपको मिल सकते हैं। Galaxy S24 और Galaxy S24+ वैरिएंट्स को आप काफी कम दामों में खरीद पाएंगे।

Samsung Galaxy S24 को आप इस सेल में 52,999 रुपए में खरीद सकते हैं और Galaxy S24 Plus की कीमत इससे बस मॉडल से केवल 2,000 रुपए ज़्यादा 54,999 रुपए है। Flipkart की सेल में इन दोनों स्मार्टफोनों पर 27,000 (S24)और 45,000 रुपए (S24 Plus) की भारी छूट मिल रही है। यहां दाम में बहुत कम अंतर है, इसीलिए अगर आप कॉम्पैक्ट फ़ोन चाहते हैं, तो बेस मॉडल को चुनें, वरना S24 Plus के साथ जाएँ, क्योंकि इसमें बड़ी बैटरी है।

Galaxy S24 की शुरूआती कीमत 79,999 रुपए थी, जो इस सेल में अब 27,000 के डिस्काउंट के बाद 52,999 में उपलब्ध है और Galaxy S24+ का लॉन्च प्राइस 99,999 था, और अब ये 45,000 रुपए (S24 Plus) की भारी छूट के साथ आपको मिल रहा है।

हालांकि अगर आपको ये एक साल पुराना फ़ोन नहीं चाहिए, तो लेटेस्ट Galaxy S25 मॉडल को भी आप इस सेल में उसके लॉन्च प्राइस 80,999 रुपए से 7,000 रुपए कम में (73,999 रुपए) खरीद सकते हैं।

ये पढ़ें: 10 हज़ार से कम में Snapdragon चिपसेट और 50MP कैमरा – इस फ़ोन ने बजट रेंज में मचाई हलचल

Nothing Phone 2a और 2a Plus

Flipkart Big Saving Days Sale में Nothing Phone 2a और 2a Plus भी अच्छे दामों पर उपलब्ध है। इन दोनों स्मार्टफोनों की कीमत 23,999 और 27,999 रुपए से शुरू होती है। जबकि इस सेल में आप इन्हें 19,999 रुपए और 25,499 रुपए में खरीद पाएंगे। इन दोनों स्मार्टफोन अपने अनोखे डिज़ाइन और फीचरों के लिए जाने जाते हैं।

Moto G85

Flipkart Big Saving Days Sale

मिड-रेंज सेगमेंट में Moto G85 भी भारत में काफी पॉपुलर है और आप इस सेल इसे भी 2,000 रुपए के डिस्काउंट के बाद 15,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें 1,000 रुपए सेल प्राइस में कम किये गए हैं और 1,000 रुपए का डिस्काउंट आपको HDFC बैंक कार्ड के साथ खरीदने पर मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageFreedom Sale 2026: Amazon और Flipkart की बेस्ट डील्स

इस स्वतंत्रता दिवस पर आप Amazon से खरीदें या Flipkart से, हमने बेकार डील्स छाँटकर सिर्फ वो छूट निकाली हैं जो सच में मिल रही हैं, जिनमें OnePlus के फ्लैगशिप फोन और Sonos के प्रीमियम हेडफोन भी शामिल हैं। एक नज़र में: इस बार स्वतंत्रता दिवस की सेल में छूट सच में मिल रही है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.