10 हज़ार से कम में Snapdragon चिपसेट और 50MP कैमरा – इस फ़ोन ने बजट रेंज में मचाई हलचल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आपको 10,000 से भी कम में एक अच्छे Snapdragon चिपसेट के साथ एक भरोसेमंद फ़ोन की तलाश है, तो POCO ऐसा ही कुछ लाया है। भारत में आज नया POCO M7 5G लॉन्च हुआ है, जो बजट सेगमेंट में कई दिलचस्प फीचर ऑफर करता है। फ़ोन की कीमत 9,999 रुपए से शुरू है, और Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से।

POCO M7 5G कीमतें और उपलब्धता

POCO M7 5G दो वैरिएंट में उपलब्ध है और इसे आप 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर खरीद सकते हैं। इसे आप तीन रंगों में खरीद सकते हैं: काला (साटन ब्लैक), हरा (मिंट ग्रीन), और नीला (ओशन ब्लू)।

  • 6GB + 128GB: ₹9,999
  • 8GB + 128GB: ₹10,999

POCO M7 5G स्पेसिफिकेशन

POCO M7 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ मिलेगी। इसमें पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक की है। , जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। परफॉरमेंस की बात करें तो, इसमें Qualcomm का ओक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है, जिसके साथ Adreno 613 GPU, ग्राफ़िक्स के लिए मिलेगा। फ़ोन में दो वेरिएंट्स रिलीज़ हुए हैं – 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए फ़ोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है।

POCO M7 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस शामिल हैं। वहीँ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस बजट फ़ोन में भी 5,160mAh की बैटरी है, जो पूरा दिन आपका साथ आराम से दे सकती है, ये 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लेकिन कंपनी बॉक्स में 33W का चार्जर दे रही है, जो थोड़ी अजीब बात है।

इस फ़ोन के अन्य फीचरों में Android 14 आधारित HyperOS कस्टम स्किन, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल सिम स्लॉट, इत्यादि शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Discuss

Be the first to leave a comment.