Youtube को चुनौती देगा Facebook Watch, देख सकेंगे अपने पसंदीदा वीडियो

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

विश्व की सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने टेलीविज़न बाजार में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक बड़ा कदम उठा दिया है। फेसबुक ने ‘Watch’ नाम से एक सेवा शुरू की है जिसमें आप वीडियो देख सकते हैं। इसकी शुरुआत वुमन बास्केटबॉल , लेकर सफारी शो से हुई है। इनमें विमेंस नैशनल बास्केटबॉल ऐसोसिएशन के विडियो सहित, टाइम कम्पनी के पैरंटिंग शो और नैशनल जियोग्रैफिक के मशहूर सफारी शो के एपिसोड्स भी शामिल होंगे।

यह भी देखें: फेसबुक पर कभी न करें ये गलतियां, ब्लॉक हो सकता है आपका अकाउंट

कंपनी का कहना है कि “Watch” नाम का यह ऐप शुरुआत में अमेरिका के कुछ सीमित समूह के लिए उपलब्ध होगा, फेसबुक के वीडियो एप्प के बारे में चर्चा तब से ही शुरू हो गयी थी जब फेसबुक ने अपने एप्प में वीडियो टैब जोड़ा था। फेसबुक का प्रयास उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन वीडियो का स्रोत बनना है, जिस पर वह लगातार काम कर रहा है।

यह भी देखें: सरकार ने बंद किये लाखों PAN cards, कहीं आपका पैन कार्ड भी तो इस सूची में नहीं? इस तरह जानिये

इसी क्रम में अब यह सर्विस शुरू की गयी है, गौरतलब है वर्तमान में वीडियो देखने, अपलोड करने और शेयर करने का सबसे बड़ा स्रोत यूट्यूब है। फेसबुक की इस पेशकश के बाद यूट्यूब को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है, ‘watch’टीवी एप्प के जरिये फेसबुक यूजर्स पर वीडियो देख सकेंगे साथ ही पब्लिशर फोलोवर्स और सब्स्क्राइबर्स के साथ अपनी वीडियो शेयर कर सकेंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क ज़करबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि “वॉच उपयोगकर्ताओं को एपिसोड के दौरान लोगों से बातचीत और आपसे में कम्यूनिकेट करने की अनुमति देता है, और इस तरह लोगों के साथ कम्युनिटी भी बन सकेगी।”

फेसबुक के डायरेक्टर ऑफ प्रोडक्ट डेनियल डेंकर ने बताया कि इस टीवी एप्प को आप मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप पर भी चला सकते हैं।सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, इस क्षेत्र में फेसबुक का मुकाबला नेटफ्लिक्स, ट्विटर और स्नैप जैसी कंपनियों से होने जा रहा है, जो काफी दिलचस्प होगा।

यह भी देखें: आपका स्मार्टफोन हर समय कर रहा है आपकी लोकेशन को ट्रैक, इस तरह करें बचाव

Related Articles

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

ImageWhatsApp पर आया मेसेज सच है या अफवाह: अब जाने इस सिर्फ एक नंबर से

अप्रैल महीने में होने वाले इलेक्शन को देखते हुए लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म कुछ न कुछ अलग करने में लगे हुए है और फेसबुक के बाद Whatsapp ने भी फेस न्यूज़ से लोगो को बचाने के लिए एक नयी सर्विस की शुरुआत कर दी है। फेसबुक के स्वामित्व वाली WhatsApp को हमेशा से ही …

ImageReliance Jio और Facebook ने की एक बड़ी डील: 43,574 करोड़ रुपए में खरीदे 9.99% शेयर

इंडियन मार्किट में अभी से बड़े यूजर बेस की बात करे तो सोशल मीडिया Facebook इस मामले में काफी बड़ी नज़र आती है। Facebook, Whatsapp लगभग हर स्मार्टफोन यूजर इस्तेमाल करता है। हाल ही में TikTok की बढ़ी लोकप्रियता की वजह से 1B डाउनलोड से भी ज्यादा के आंकड़े पर पहुचने के बाद अब फेसबुक ने …

ImageYouTube पर Playlist बनाने का सही तरीका, मोबाइल और लैपटॉप दोनों के लिए आसान स्टेप्स

YouTube पर रोज़ाना हम दर्जनों वीडियो देखते हैं, लेकिन बाद में वही वीडियो दोबारा ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में YouTube Playlist एक बेहद काम का फीचर है। Playlist की मदद से आप अपने पसंदीदा वीडियोज़ को एक जगह सेव कर सकते हैं, ताकि वे अपने आप एक-के-बाद-एक चलें। Playlist सिर्फ देखने वालों के …

ImageJailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी रजनीकांत की फिल्म, जानें कब से देख सकेंगे

एक नज़र में : रजनीकांत की Jailer 2 कल यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपको ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इसे थिएटर रिलीज के सिर्फ चार हफ्ते बाद Amazon Prime Video पर लाने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.