YouTube पर Playlist बनाने का सही तरीका, मोबाइल और लैपटॉप दोनों के लिए आसान स्टेप्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

YouTube पर रोज़ाना हम दर्जनों वीडियो देखते हैं, लेकिन बाद में वही वीडियो दोबारा ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में YouTube Playlist एक बेहद काम का फीचर है। Playlist की मदद से आप अपने पसंदीदा वीडियोज़ को एक जगह सेव कर सकते हैं, ताकि वे अपने आप एक-के-बाद-एक चलें।

Playlist सिर्फ देखने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि YouTube creators के लिए भी फायदेमंद होती है। इससे वीडियो का watch time बढ़ता है और दर्शक ज़्यादा देर तक चैनल पर बने रहते हैं। अगर आप भी YouTube को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Youtube Playlist बनाना आना चाहिए। हम यहां आपको इसी का आसान तरीका बता रहे हैं कि आप वेबसाइट या ऐप पर प्लेलिस्ट कैसे बना सकते हैं।

ये पढ़ें: जनवरी 2026 में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन, नए साल की शुरुआत होगी पूरी तरह धमाकेदार

YouTube वेबसाइट पर Playlist कैसे बनाएं (लैपटॉप या कंप्यूटर पर)

अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर YouTube चलाते हैं, तो Playlist बनाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले YouTube वेबसाइट खोलें और अपने Google अकाउंट से sign in करें
  • अब उस वीडियो को खोलें, जिसे आप Playlist में जोड़ना चाहते हैं
  • वीडियो के नीचे दिख रहे Save बटन पर क्लिक करें
  • अगर पहले से कोई Playlist है, तो उसे चुन सकते हैं
  • नई Playlist बनाने के लिए Create new playlist पर क्लिक करें
  • Playlist का नाम लिखें, जिस भी नाम से आप बनाना चाहें
  • Privacy चुनें – Public, Unlisted या Private
  • आखिर में Create पर क्लिक करें

बनाई गई Playlist देखने या बदलने के लिए बायीं तरफ में लाइब्रेरी सेक्शन में जाएं।

YouTube ऐप में Youtube Playlist कैसे बनाएं

मोबाइल फोन पर Playlist बनाना भी बहुत आसान है:

  • YouTube ऐप खोलें और Google अकाउंट से login करें
  • वह वीडियो चलाएं, जिसे Playlist में जोड़ना है
  • वीडियो के नीचे दिख रहे Save बटन पर tap करें
  • अब New playlist का विकल्प चुनें
  • Playlist का नाम डालें
  • Privacy सेट करें — Public, Unlisted या Private
  • Create पर tap करते ही Playlist बन जाएगी

अपनी प्लेलिस्ट देखने या एडिट करने के लिए नीचे दिए गए Library टैब में जाएं।

ये पढ़ें: OnePlus 15R vs OnePlus 13s: ₹50,000 में बड़ी बैटरी या कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप?

Playlist बनाने के फायदे क्या हैं

  • पसंदीदा वीडियोज़ एक जगह सेव रहते हैं
  • एक ही टॉपिक के वीडियो लगातार चल सकते हैं
  • Playlist को दूसरों के साथ शेयर किया जा सकता है
  • Creators के लिए watch time और engagement बढ़ता है

अगर आप YouTube का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Playlist फीचर आपके अनुभव को काफी बेहतर बना सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageAI के दौर के लिए Google ने बदला Search Bar, अब सवाल पूछने का तरीका बदलेगा

Google पर कुछ भी खोजना अब तक काफी आसान था, कुछ शब्द लिखे, लिंक खुले और फिर सही जवाब खुद ढूंढना पड़ा। लेकिन Google I/O 2026 में कंपनी ने Search को लेकर बड़ा बदलाव दिखाया है। अब Google Search सिर्फ लिंक दिखाने वाला साधन नहीं रहेगा, बल्कि आपकी बात समझकर जवाब देने, जानकारी जुटाने और …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products