ग्राहक की जेब में फटा Redmi Note 4, कम्पनी ने दिया जांच का आश्वासन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ समय पहले ही शिओमी के फोन में विस्फोट को लेकर एक खबर सामने आयी थी, और अब फिर से शाओमी Redmi Note 4 के बारे में आंध्र प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, आंध्र के पूर्वी गोदावरी जिले से Redmi Note 4 स्मार्टफोन में कथित विस्फोट की सूचना मिली है।

एक निजी समाचार पोर्टल साक्षी पोस्ट ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि रविवार को पूर्वी गोदावरी जिले के रावलपलेम में एक उपयोगकर्ता की जेब में रखे Redmi Note 4 स्मार्टफोन में विस्फोट हुआ, जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं हैं।

 

ट्वीट के मुताबिक, Redmi Note 4 के उपयोगकर्ता भावना सूर्य किरन के साथ यह हादसा तब हुआ जब वे बाइक चला रहे थे, इस हादसे में उनकी जांघ पर गंभीर चोट आई है।

साक्षी पोस्ट ने सूर्य किरन के जांघ पर चोट लगने वाली घटना की तस्वीर और जला हुआ फोन भी अपनी रिपोर्ट में शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन के मालिक भावना सूर्य किरन ने बताया कि उन्होंने फ्लिपकार्ट के जरिये 20 दिनों पहले Redmi Note 4 स्मार्टफोन खरीदा था।

यह भी पढ़ें: 5000 mAh बैटरी और 5,999 रूपये कीमत वाला itel P41 हुआ भारत में लांच

इस घटना की रिपोर्ट वायरल होने के बाद, तकनीक गैजेट वेबसाइट Techook ने फोन जलने की इस घटना पर स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शिओमी से संपर्क किया। Techook के मुताबिक, शिओमी ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि इस पर आगे की जांच चल रही है।

Techook के अनुसार, शिओमी ने बताया कि, “हम ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं क्योंकि ग्राहक सुरक्षा शिओमी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारे सभी उपकरण कड़े गुणवत्ता परीक्षणों के माध्यम से परखे जाते हैं। हम ग्राहक से संपर्क स्थापित करने में सक्षम हैं और मामले की जांच के लिए क्षतिग्रस्त Redmi Note 4 फ़ोन को वापस लाने की प्रक्रिया में हैं। “

यह भी पढ़ें: Youtube को चुनौती देगा Facebook Watch, देख सकेंगे अपने पसंदीदा वीडियो

Related Articles

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageRedmi Note 12 Pro+ की कीमतें लीक, 200MP कैमरे के साथ भी ग्राहक काफी कम दाम में खरीद पाएंगे ये फ़ोन

Redmi ने एक के बाद एक Redmi Note 12 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोनों Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ के भारत में लॉन्च को कन्फर्म कर दिया है। न्यू ईयर के अवसर पर जनवरी के पहले ही हफ्ते में 5 जनवरी 2023 को ये स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में लॉन्च …

ImageRedmi Note 10T 5G भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च

Redmi Note 10 सीरीज़ के कई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, और Redmi Note 10S शामिल हैं। लेकिन अब जल्दी ही कंपनी इस सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और ये Redmi का एक 5G स्मार्टफोन भी होगा। हाल …

ImageMoto G Max vs Redmi Note 17 5G: एक ही दाम पर रफ्तार या छह साल के अपडेट?

Motorola ने आज भारत में Moto G Max लॉन्च कर दिया है। ₹27,999 की कीमत पर इसमें आपको Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, UFS 3.1 स्टोरेज और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। इसी कीमत पर Xiaomi का भी एक फोन इसी महीने भारतीय बाज़ार में आया है। Redmi Note 17 5G की खूबियाँ इससे थोड़ी अलग हैं, …

ImageRedmi Note 17 भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी मिल गई, पर बदले में क्या छोड़ना पड़ा?

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है, और इसे “mAhster Edition” टैगलाइन के साथ बेचा जा रहा है, जो पूरी तरह इसकी 8,000mAh बैटरी पर टिकी है। ये फोन सीधे Redmi Note 15 की जगह लेता है। Xiaomi ने Note 16 नाम पूरी तरह छोड़ दिया है, ठीक वैसे ही जैसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.