एक्सक्लूसिव: OnePlus 13s – ये फ्लैगशिप किलर दमदार फीचरों के साथ जून में होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ऐसा लग रहा है जैसे OnePlus इस बार अपने मिड-रेंज Nord CE 5 के अलावा अन्य फोनों पर भी चुपचाप काम कर रहा है। हमारे कुछ सूत्रों, जो कंपनी के भारत के रोडमैप को थोड़ा जानते हैं, के अनुसार कंपनी इस साल OnePlus 13 सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम होगा – OnePlus 13s ।

ये पहली बार है जब OnePlus के किसी “S” मॉडल के बारे में हम सुन रहे हैं और इससे हम जितना समझ पाए हैं, ये सिर्फ एक छोटा-मोटा अपग्रेड नहीं बल्कि एक दमदार नया वेरिएंट होगा। भारत में लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो OnePlus 13s को जून 2025 यानि साल की दूसरी तिमाही के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद इसे चीन के बाहर अन्य देशों में पेश किया जायेगा।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: OnePlus Nord CE 5 की सारी स्पेसिफिकेशन सामने आयी

हमारे कुछ सूत्रों द्वारा, हम आपको OnePlus 13s के बारे में ये एक्सक्लूसिव जानकारी दे रहे हैं। जी हाँ ! OnePlus अपनी OnePlus 13 सीरीज़ में एक और नया सदस्य जोड़ने वाला है।

OnePlus 13s
Representitative photo: OnePlus 13T | Image credit: Mr. SanSan | Weibo

OnePlus 13s स्पेसिफिकेशन: क्या होगा खास ?

OnePlus इस फोन के साथ एक बार फिर अपने फ्लैगशिप किलर अवतार में लौटने की तैयारी कर रहा है। ये पहला S मॉनिकर वाला फोन काफी दमदार हार्डवेयर के साथ आ सकता है। हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, OnePlus 13s में एक शानदार 1.5K AMOLED डिस्प्ले आने के आसार हैं, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विज़ुअल और बेहतर पावर एफिशिएंसी देगी।

इसमें Snapdragon 8 सीरीज़ का प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ मिल सकता है, जिसके साथ ये परफॉर्मेंस के मामले में किसी फ्लैगशिप फोन से कम नहीं होगा। कैमरा की पूरी डिटेल सामने नहीं आयी है, लेकिन इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसमें Sony सेंसर, OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) और शायद एक टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो। फ्रंट में 32MP का कैमरा वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए मिल सकता है।

फोन में Android 15 आधारित OxygenOS 15 मिल सकता है। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP68/IP69 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा के लिए), और 6000mAh से ज़्यादा की बैटरी आने की सम्भावना है। वहीँ फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। अगर OnePlus इन सभी स्पेसिफिकेशनों के साथ 13s को लॉन्च करता है, तो ये एक बेहद पावरफुल और बैलेंस्ड “S” मॉडल साबित हो सकता है।

OnePlus 13s कीमतें व उपलब्धता

OnePlus 13s दो रंगों में आ सकता है – काला (Obsidian Black) और सफ़ेद (Pearl White)। भारत में इसकी कीमत लगभग ₹55,000 तक हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageOnePlus Pad 4 लॉन्च: बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ जानें इसकी कीमतें

OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रखा है। खास बात ये है कि यह टैबलेट अब सिर्फ वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए भी तैयार किया गया है। स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट के …

Discuss

Be the first to leave a comment.