Nothing की नयी सब-ब्रैंड CMF ने आज अपने पहले तीन डिवाइस भारतीय बाज़ार में पेश किये हैं। इनमें एक TWS इयरबड्स Buds Pro, एक स्मार्टवॉच Watch Pro और एक चार्जर Power 65W GaN शामिल हैं। इन तीनों को आज एक मीडिया इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया और भारत में ये 30 सितम्बर, 2023 से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। आप इन्हें Flipkart और Myntra से खरीद पाएंगे। आइये CMF के इन नए डिवाइसों के बारे में जानते हैं।
ये पढ़ें: Pixel 8 और Pixel 8 Pro के 4 अक्टूबर के लॉन्च से पहले ही हुईं कीमतें लीक
CMF Watch Pro
नयी CMF Watch Pro में 1.96-इंच की AMOLED स्क्रीन है, जिसमें 600 निट्स तक की ब्राइटनेस और 58Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसका डायल चौकोर है, जिसमें तीन तरह के फिनिश हैं। ग्रे रंग के फ्रेम वाली घड़ी ग्रे रंग के स्ट्रैप के साथ आती है। वहीँ नारंगी (ऑरेंज) रंग के स्ट्रैप वाली स्मार्टवॉच के डायल का फ्रेम मैटेलिक ग्रे है और डार्क ग्रे फ्रेम के साथ हल्के ग्रे रंग के स्ट्रैप में भी ये उपलब्ध है। CMF ने इसमें कई वॉच फेस भी दिए हैं।
इस चौकोर डायल के चारों तरफ एक एल्युमीनियम का फ्रेम है, जिसके किनारे गोल हैं। इसमें दायीं साइड पर एक बटन है और उसके नीचे स्पीकर। Watch Pro में 340mAh की बैटरी है, जो लगभग 13 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। फीचरों की बात करें तो, इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट सेंसर, SpO2 सेंसर, एक्टिविटी ट्रैकिंग (स्टेप काउंट, 110 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड), स्ट्रेस मैनेजमेंट, स्लीप ट्रैकिंग जैसे सभी ज़रूरी फ़ीचर शामिल हैं।
CMF Watch Pro को आप Flipkart से 3,999 रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीँ मैटेलिक ग्रे वर्ज़न की कीमत 4,499 रूपए है।
ये पढ़ें: अक्टूबर 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन
CMF Buds Pro
CMF Buds Pro भी उन्हीं तीन रंगों में उपलब्ध हैं – डार्क ग्रे, हल्का ग्रे और नारंगी। इन इयरबड्स में कस्टम डायाफ्राम के साथ डायनामिक बास बूस्ट ड्राइवर मौजूद हैं, जो बिल्कुल साफ़ आवाज़ देने की क्षमता रखते हैं। इन बड्स में सबसे ख़ास फ़ीचर है ANC, जिसे कंपनी इस बार 2,999 रुपए की कीमत पर लेकर आयी है। CMF के अनुसार, ये बड्स 45 dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन कर सकते हैं और इनमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी है। यूज़र केवल बड्स को टच और होल्ड करके, इन दोनों मोडों के बीच स्विच कर सकते हैं।
Buds Pro की बैटरी बिना ANC के 11 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकती है। वहीँ केस के साथ ये समय बढ़कर 39 घंटे हो जाता है। लेकिन ANC के साथ बड्स 6.5 घंटे का बैकअप देते हैं और केस के साथ लगभग 22 घंटे तक का। इनमें USB-C चार्जिंग पोर्ट है, जिसके द्वारा आप इनकी बैटरी को चार्ज कर सकते हैं। इनमें फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है और कंपनी का दावा है कि उसके साथ मात्र 10 मिनट की चार्जिंग से ये आपको 5 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।
कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन, IP54 सर्टिफिकेशन, Google Fast Pair सपोर्ट, इन-इयर डिटेक्शन, Nothing X ऐप के साथ लो-लेटेंसी मोड, इक्वलाइज़र, Find My Earbuds जैसे फ़ीचर भी इसमें शामिल हैं।
CMF Buds Pro 3,499 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुए हैं, लेकिन कुछ सीमित समय के लिए लॉन्च ऑफर के चलते आप Flipkart से इन्हें 2,999 रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं।
CMF Power 65W GaN Power Adapter
CMF Power 65W GaN पावर अडैप्टर को दो रंगों में लॉन्च किया गया है। ये एक छोटा चार्जर है, लेकिन इसमें मौजूद तीन पोर्ट (एक USB-A और दो USB-C पोर्ट) के साथ आप इससे एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। ये चार्जर 65W की चार्जिंग स्पीड से आपके डिवाइस को चार्ज कर सकता है, लेकिन एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करने पर ये स्पीड बँट जाएगी।
ये अडैप्टर वोल्टेज प्रोटेक्शन, एक्सेसिव पावर प्रोटेक्शन, ओवरहीटिंग से सुरक्षा जैसे फीचरों के साथ आता है। फिलहाल, CMF Power 65W GaN को आप 2,699 रुपए में खरीद सकते हैं, लेकिन इसकी वास्तविक कीमत 2,999 रुपए है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।