जानिए एंड्राइड फोन को रूट किये बिना फॉन्ट कैसे बदलें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन के डिफॉल्ट फ़ॉन्ट से ऊब गए हैं और आप के मन में यह सवाल है कि क्या आप इसे बदल सकते हैं? तो जवाब हैं ‘हां’।
एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम अपने customization friendly होने के लिए जाना जाता है। जिसमें आप अपनी सुविधानुसार काफी बदलाव कर सकते हैं। यद्यपि कुछ एंड्रॉइड फोन पर कस्टम फॉन्ट लागू करना काफी आसान है, मगर कुछ अन्य फोनों पर कुछ तकनीकी जानकारी की आवश्यकता हो सकती है। (Read in English)

साधारणतः फॉन्ट को बदलने के दो तरीके हैं, जिसमें से पहली विधि सरल है और सभी फोनों पर आसानी से काम करती है जबकि, दूसरी विधि के लिए रूट एक्सेस की आवश्यकता होती है और यह तरीका उन फोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है जो सामान्य तरीकों का उपयोग करके फ़ॉन्ट को बदलने की अनुमति नहीं देते हैं।

इसके अलावा पढ़ें: कैसे देखें कि कोई Facebook पोस्ट Edit किया गया है या नहीं

फ़ॉन्ट बदलने का सामान्य तरीका

यह प्रक्रिया सैमसंग, एलजी, शिओमी और HTC जैसे कुछ फोनों के लिए बहुत आसान है, जो डिफ़ॉल्ट रूप से अपने मेनू में ‘फ़ॉन्ट’ बदलने या नए फ़ॉन्ट्स डाउनलोड करने के विकल्प प्रदान करते हैं।

सैमसंग फोन के लिए  Settings > Display > Font Style
शिओमी में Open Themes App > Font > Download > Apply
LG फोनों में Open Settings>> Display Tab>> Font type
HTC में Home स्क्रीन को Long Press करें >>  Edit current theme>> Scroll down to Fonts

Launcher Apps के जरिये फॉन्ट बदलने का तरीका

एंड्रॉइड डिवाइस पर रुट किये बिना फ़ॉन्ट बदलने का दूसरा तरीका है कस्टम लॉन्चर का उपयोग। ऐसे लॉन्चर एप के उपयोग से आप फ़ॉन्ट को बदल सकते हैं। इसके लिए आपको प्ले स्टोर से कोई लांचर एप डाउनलोड करना होगा, वर्तमान में ‘Go launcher’ इसी श्रेणी का एक अच्छा एप है। इसके बाद इन steps का पालन करें:

Go launcher खोलें> Tools > Preferences > Personalization > Font > फॉन्ट चुनें

इसके अलावा पढ़ें: जानिये Windows PC और Android Smartphone के बीच सीधे लिंक कैसे शेयर करें

फॉन्ट बदलने का एप्प

IFont एक ऐसा ऐप है जो स्मार्टफोन में फॉन्ट बदलने की सुविधा प्रदान करता है। यह सैमसंग, शिओमी, हुवावे और मेइजु फोन के साथ अच्छा काम करता है, अन्य ब्रांडों के लिए, यह केवल तभी काम करता है जब डिवाइस rooted हो। non-rooted डिवाइस पर फ़ॉन्ट बदलने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:

Open iFont > Select Fonts > Download > Go To Settings > Display > Font Style > Select Font
फ़ॉन्ट को बदलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य ऐप्स में HiFont और FontFix शामिल हैं।

Rooting के जरिये फॉन्ट बदलने का तरीका

अगर आपने अपने फोन के root privileges को अनलॉक कर दिया है, तो आप iFont जैसे एप्स को रूट एक्सेस देकर आसानी से अपने फोन में फ़ॉन्ट बदल सकते हैं। हालांकि इसकी प्रक्रिया भी ऊपर दिए गए तरीकों के ही समान होती है, इस प्रकार के काफी ऐसे ऐप्स हैं जो PlayStore पर उपलब्ध हैं। अधिकांश ऐप्स को रूट एक्सेस प्रदान करके फॉन्ट सुरक्षित रूप से बदले जा सकते हैं, फिर भी यह तरीका फोन को असंतुलित कर सकता है। साथ ही, हम यह सलाह देते हैं कि इस तरीके को आजमाने से पहले कि आप किसी भी ऐप की जानकारी जैसे- प्ले स्टोर डाउनलोड, यूजर रेटिंग्स और टिप्पणियों की जांच करें कि यह उपयोगी है या नहीं।

इसके अलावा पढ़ें: स्टूडेंट्स के लिए बेहद उपयोगी हैं ये 10 Google Chrome Extensions

Related Articles

ImageiQOO Z11 Lite रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं और 6 जो बेहतर हो सकती थीं

iQOO की Z-सीरीज़ का फोकस हमेशा बेसिक चीज़ों को सही रखने पर रहा है, यानी बड़ी बैटरी, तेज़ चार्जिंग और रोज़मर्रा का स्मूद अनुभव, वो भी कीमत को ज़्यादा ऊपर ले जाए बिना। नया iQOO Z11 Lite भी इसी फॉर्मूले पर चलता है। यह पिछले साल आए Z10 Lite की जगह लेने आया है और …

Imageजाने कैसे करे अपने एंड्राइड फोन को Chromecast के साथ टीवी पर मिरर

Chromecast डोंगल आपके एक नार्मल टीवी को स्मार्टटीवी में बदलने का सबसे अच्छा और किफायती जरिया है। इस डिवाइस के जरिए आप अपने टीवी को गूगल के स्मार्ट होम इकोसिस्टम से भी कंट्रोल कर सकते हैं, अगर आपने अभी कुछ सालों में ही नया एलईडी टीवी लिया है तो आपके टीवी में built-in क्रोमकास्ट की …

Image10 बेस्ट Redmi K20 Pro से जुड़ी आकर्षक एंड उपयोगी टिप्स एंड ट्रिक्स

K20 Pro हाल ही में लॉन्च किया गया Xiaomi का अभी तक का सबसे लेटेस्ट चिपसेट के साथ सबसे तेज स्मार्टफोन है जिसमें आपको कीमत के मुकाबले काफी अच्छे स्पेसिफिकेशन देखने को मिलते हैं। हाई एंड स्पेसिफिकेशन के साथ यहां पर आपको एंड्रॉयड पाई आधारित MIUI 10 यूजर इंटरफेस मिलता है जो इसको सबसे अलग …

Imageबिना इंटरनेट, बिना पिन अब होगी UPI पेमेंट, बस फोन में होना चाहिए ये एक चीज़

एक नज़र में Business Standard की रिपोर्ट के अनुसार आइडिया सीधा है, डेटा रहते हुए अपना UPI Lite वॉलेट लोड कर लें, फिर बस फोन को मर्चेंट के टर्मिनल (या किसी दूसरे NFC डिवाइस) से टैप करके पेमेंट कर दें। न पिन, न सिग्नल। NPCI इस साल के आखिर में PoS मैन्युफैक्चरर्स को सर्टिफाई करना …

ImageSamsung Galaxy Unpacked 2026: कल पेश होंगे तीन नए फोल्ड फोन और स्मार्टवॉच, जानें कैसे देखें लाइव लॉन्च

Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 कल होने जा रहा है। 22 जुलाई को लंदन में कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच से पर्दा उठाएगी। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग शाम करीब 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com), Samsung Newsroom और कंपनी के आधिकारिक …

Discuss

Be the first to leave a comment.