Blinkit करेगा इन शहरों में 10 मिनट में लैपटॉप्स, मॉनिटर्स, और प्रिंटर्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स की डिलीवरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रोजमर्रा सामानों की डिलीवरी 30 मिनट 15 मिनट में करने की सुविधा कई कम्पनियाँ दे रही है, लेकिन क्या हो जब आपको पता चले, कि आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी मात्र 10 मिनट में अपने घर पर मंगवा सकते हैं। हाल ही में Blinkit ने इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की डेलिवरी की घोषणा की है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi Pad 7 11.2″ 3.2K 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

Blinkit करेगा 10 मिनट में लैपटॉप्स, मॉनिटर्स, और प्रिंटर्स की डिलीवरी

Blinkit जो क्विक डिलीवरी के लिए प्रसिद्ध है, अब एक नयी सर्विस शुरू करने जा रहा है। हाल ही में कंपनी के CEO, Albinder Dhindsa ने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार कंपनी अब लैपटॉप्स, मॉनिटर्स, और प्रिंटर्स जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को मात्र 10 मिनट्स में डिलीवर करेगा।

हालाँकि कंपनी इसमें कुछ ब्रांड्स के साथ साझदारी कर रही है, और फ़िलहाल कुछ स्पेसिफिक ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स ही डिलीवर होंगे, जिनमें HP के लैपटॉप्स, Lenovo, Zebronics, और MSI के मॉनिटर्स, और Canon, HP के प्रिंटर्स शामिल हैं।

इन शहरों में उपलब्ध होगी सुविधा

फ़िलहाल इस सुविधा को कुछ ही शहरों में शुरू किया जायेगा, जिनमें Delhi NCR, Pune, Mumbai, Bengaluru, Kolkata, और Lucknow शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी ने इससे समबन्धित जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन भविष्य में इस सुविधा को पुरे भारत में शुरू किया जा सकता है। Albinder Dhindsa के अनुसार ज्यादातर डिलीवरी कंपनी के लार्ज आर्डर फ्लीट द्वारा संभाले जाते हैं, और भिवष्य में कंपनी इस सुविधा के अंतर्गत और भी ब्रांड्स को शमिल कर सकती है।

इसके पहले कंपनी ने Sony के साथ साझदारी में PS5 Slim की डिलीवरी शुरू की थी और उसके पहले Symphony के साथ साझेदारी में एयर कूलर्स की डिलीवरी शुरू की थी। हाल ही में कंपनी ने 10 मिनट एम्बुलेंस सुविधा भी शुरू की है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 सीरीज रिटेलर लिस्टिंग से कीमत की जानकारी रिवील। ज्यादा कीमत पर हो सकते हैं लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageपुराना Traffic Challan कम कराना है? 12 दिसंबर Lok Adalat में ऐसे मिलेगा मौका, जानें टोकन से लेकर ज़रूरी कागज़ तक की सारी डिटेल

एक नज़र में : पुराना ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) कोर्ट के चक्कर काटे बिना एक ही दिन में निपटाने का अगला मौका 12 दिसंबर (शनिवार) को है। दरअसल उस दिन देशभर में साल की आखिरी National Lok Adalat लगेगी। दिल्ली में इसके टोकन 7 दिसंबर सुबह 10 बजे से मिलेंगे। लेकिन पूरे शहर के लिए …

ImageBlinkit अब 10 मिनट में घर पहुंचा रहा GTA 6, भारत में आधी रात के लॉन्च से ठीक पहले शुरू हुई डिलीवरी

एक नज़र में : Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो भारत में आज रात 12 बजे PS5 पर खुलेगा। कंपनी के CEO अलबिंदर ढींडसा के अनुसार ये सर्विस अभी 11 शहरों में है। कई इलाकों में ऑर्डर 10 मिनट में पहुंचने की बात भी बताई जा रही है। लेकिन डिब्बा …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageiQOO 16R भारत आने को तैयार, 15R जितनी स्क्रीन में मिल सकती है 10,000mAh तक की बैटरी

एक नज़र में : iQOO 15R का सक्सेसर iQOO 16R भारत आने की तैयारी में है, और 11 नवंबर को इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। लीक में iQOO Neo 12 को इसका आधार बताया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये चीन में आने वाले iQOO Z12 Turbo का भारतीय वर्ज़न हो सकता है। …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.