BlackBerry Evolve X और Evolve का क्विक रिव्यु : क्या सही कीमत में हुए है लांच?

OnePlus 6 को कैसे देंगे टक्कर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कुछ साल पहले Blackberry ने Nokia की ही तरह खुद को एक सॉफ्टवेयर कंपनी बनते हुए अन्य ODMs को अपने ब्रांड से हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग करने का लाइसेंस दे दिया था और तभी से Optiemus Blackberry ब्रांड के फ़ोनों को इंडिया में पेश कर रही है।

कल इंडिया में 2 नए BlackBerry फोन Evolve और Evolve X को लांच किया गया है। दोनों डिवाइस नवीनतम एंड्राइड प्लेटफार्म पर रन करती है। कंपनी ने यह दोनों डिवाइस को ‘Safest Android Phones’ की टैग लाइन के साथ पेश किया है लेकिन इंडिया में अभी डाटा चोरी को कुछ ख़ास चिंता का विषय नहीं माना जाता तो यह टैग लाइन समझ से थोडा परे है।

क्या BlackBerry के एंड्राइड फोन यूजर को एक बेहतरीन एक्सपीरियंस दे पाएंगे? क्या Evolve X और Evolve इंडिया के स्मार्टफोन मार्किट में एक कड़ा मुकाबला दे पाएंगे यही जानने के हम आपके लिए लाये है Evolve X और Evolve का एक क्विक रिव्यु या करे फर्स्ट इम्प्रैशन। तो चलिए नज़र डालते है:

BlackBerry Evolve X और Evolve के स्पेसिफिकेशन

मॉडल BlackBerry Evolve X BlackBerry Evolve
डिस्प्ले 5.99-इंच (2160×1080 पिक्सेल्स) Full HD+ 18:9 2.5D गोरिल्ला ग्लास 5, 500 Nits 5.99-इंच (2160×1080 पिक्सेल्स) Full HD+ 18:9 2.5D गोरिल्ला ग्लास 5, 500 Nits
प्रोसेसर 2.2GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450
रैम 6GB 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB 64GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो एंड्राइड 8.1 ओरियो
प्राथमिक कैमरा 13MP (f/1.8)+12MP(f/2.6), 2x ज़ूम 13MP+13MP, 2x ज़ूम
फ्रंट कैमरा 16MP, F/2.0 16MP, F/2.0
बैटरी 4000mAh 4000mAh
अन्य ड्यूल-सिम, 4G Volte, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos ड्यूल-सिम, 4G Volte, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos
कीमत Rs 34,990 Rs 24,990

यह भी पढ़िए: Lenovo लायेगा सबसे पहला 5G युक्त स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ

डिजाईन और डिस्प्ले

दोनों ही फ़ोनों Evolve और Evolve X के डिजाईन को देखकर यही कहा जा सकता है की यह BlackBerry डिवाइस हिया क्योकि यहाँ पर नए ट्रेंड्स की जगह BalackBerry के पारम्परिक पैटर्न को ही बनाये रखा गया है। दोनों ही फ़ोनों को हाथ में पकड़ने पर वही पुराना BlackBerry फील मिलता है जिसकी एक समय में काफी तारीफ की जाती थी लेकिन आज ट्रेंड्स अलग है।

BlackBerry Evolve X

डिवाइस किनारों पर से थोडा घुमावदार तो है लेकिन कोनो पर से यह घुमावदार ना होकर एक फ्लैट रेक्टेंगुलर फ़ोन की याद दिलवाता है। BlackBerry ने पीछे की तरफ हमेशा की तरह मैट फिनिश वाला रबर युक्त बैक पैनल दिया है जिसमे आपको टेक्सचर भी देखने को मिलता है। आज एक हिसाब से पॉलीकार्बोनेट के बना एक अच्छे डिजाईन वाला फोन भी पसंद आ सकता है लेकिन इस्तेमाल की गयी प्लास्टिक आपको अच्छी फील नहीं देगी। वैसे तो Optiemus ने कहा है की आप दोनों फ़ोनों को बिना केस/कवर के इस्तेमाल कर सकते है लेकिन इस्तेमाल करने के बाद थोडा निशान दिखाई देते है।

BlackBerry Evolve

दोनों फ़ोनों में Evolve X हाई-एंड कहा जायेगा इसलिए यह पर आपको प्लास्टिक से ज्यादा मेटल का इस्तेमाल देखने को मिलता है जो इसके वजन में बढ़ोतरी तो करता है लेकिन हाथ में पकड़ने पर थोडा बेहतर भी फील कराता है।

सामने की तरफ आपको दोनों ही डिवाइसों में 6-इंच की FHD+ LTPS LCD डिस्प्ले मिलती है जिसपर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन 5 प्रोटेक्शन दी गयी है। डिस्प्ले के चारों और आपको पर्याप्त मात्रा में बेज़ेल देखने को मिलता है जो आपको इतना भी अजीब नहीं लगेगा।

दोनों फ़ोनों को चलाने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। पॉवर बटन और वॉल्यूम बटन के आकार में भी लगभग 20% इजाफ़ा किया गया है जो इनको और बेहतर बनाता है। दोनों फ़ोनों में आपको टाइप-C पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm हैडफ़ोन जैक मिलते है।

Evolve X और Evolve पहले BlackBerry फोन है जिनमे आपको फेस अनलॉक की सुविधा दी गयी है। BlackBerry दावा करती है की फोन में दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर सिर्फ 0.3 सेकंड और फेस अनलॉक 0.4 सेकंड में डिवाइस को अनलॉक करने में सक्षम है।

बेहतर स्टॉक-एंड्राइड एक्सपीरियंस

इन दोनों ही फ़ोनों में आपको एंड्राइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जिसके साथ BlackBerry ने कुछ लाभदायक नए सुधार जैसे डार्क मोड, DTEK सिक्यूरिटी डैशबोर्ड, पासवर्ड मेनेजर और एक नया लांचर भी दिए है जो स्टॉक-एंड्राइड एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते है।

स्टॉक-एंड्राइड एक्सपीरियंस के साथ ऐसे कुछ लाभदायक फीचर पेश करना काफी अच्छी बात है जो यूजर को पसंद भी आएँगी।

सॉफ्टवेयर तो अपनी जगह काफी बेहतर है लेकिन हम चिपसेट के बारे में ऐसा नहीं कह सकते है।

Evolve में आपको स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिया गया है जो एक 25 हजार रुपए कीमत वाले फोन के लिए एक अच्छा सुझाव साबित नहीं होता है क्योकि की यह चिपसेट आज के समय में सिर्फ 10 हजार रुपए की कीमत वाली डिवाइसों में भी देखने को मिलता है। हम यह नहीं कहते है की SD 450 का प्रदर्शन अच्छा नहीं है लेकिन कीमत को ध्यान में रखे तो यह एक बेसिक और थोडा लो-एंड यूजर के लिए ही अच्छा विकल्प साबित होती है।

दूसरी तरफ आपको Evolve X में आपको ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट भी प्रदर्शन करने में निराश नहीं करेगा लेकिन कीमत को देखने पर यह इस रेंज में ज्यादा आकर्षक महसूस नहीं होता है। ऑनलाइन यूजर चिपसेट के पर भी ध्यान देते है जो इन दोनों फ़ोनों के लिए के बड़ी कमी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़िए: टॉप 10 रेसिंग गेम जो देंगे आपको देंगे एकदम रियल रेसिंग एक्सपीरियंस

कैमरा परफॉरमेंस

ख़ैर कैमरा की बात करे तो पेपर पर तो यह सही ही लगता है। Evolve में आपको 13MP+13MP का ड्यूल कैमरा सेंसर मिलता है जबकि Evolve X में 12MP+13MP का रियर कैमरा कॉम्बिनेशन दिया गया है। यहाँ पर सेकंड सेंसर के टेलीफ़ोटो लेंस है जो ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा देता है। यहाँ पर OIS की के अलावा अधिकतर सभी कैमरा फीचर दिए गये है।

सामने की तरफ दोनों फ़ोनों में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसमे LED फ़्लैश, स्टूडियो लाइटिंग और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर भी दिए गये है।

BlackBerry अपने फोन की कैमरा एप्लीकेशन पर अभी काम कर रही है। इवेंट में उपलब्ध Evolve X में कैमरा एप्लीकेशन नहीं दी गयी थी जबकि Evolve के लिए ब्लैकबेरी ने कहा है की रिटेल स्टोर पर आने से पहले कैमरा अपडेट किया जायेगा।

तो अगर हम साफ़ तौर पर BlackBerry के फ़ोनों के कैमरा प्रदर्शन की बात करे तो तो कहने के लिए कुछ है ही नै लेकिन हम उम्मीद करते है की दोनों ही डिवाइस हमको निराश ही करेंगी।

BlackBerry Evolve X और Evolve क्विक रिव्यु

BlackBerry Evolve X और Evolve काफी हद तक BlackBerry ब्रांडिंग पर निर्भर करते है। सॉफ्टवेयर अच्छा है और पेपर पर हार्डवेयर भी काफी हद तक आपको पसंद आ सकता है लेकिन कीमत को देखने के बाद हम ऐसा नहीं कह सकते है। आखरी निष्कर्ष हम डिवाइसों के कैमरा प्रदर्शन के बाद ही कह सकते है और फोन के साथ थोडा और टाइम बिताने के बाद हम फोन से जुड़ा कोई फैसला दे पाएंगे।

Related Articles

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

ImageOnePlus ने बनाया Iron Man (Robert Downy Jr.) को अपना ब्रांड एम्बेसडर: OnePlus 7 सीरीज को करेंगे प्रमोट

OnePlus 7 Pro (रिव्यु) को हाल ही में इंडिया में लांच किया गया है जहाँ पर यह डिवाइस फ्लैगशिप किलर की लीग से आगे बढ़ते हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब कंपनी ने Marvel सुपर हीरो Iron Man aka Robert Downy Jr. को अपने इस …

ImageOppo F11 Pro का क्विक रिव्यु: पॉप-अप कैमरा, किफायती कीमत

नौच-डिस्प्ले के बाद अब शायद से 48MP का कैमरा सेंसर एक नए ट्रेंड की तरह सामने आ रहा है। पिछले कुछ दिनों में आपको Vivo V15 Pro, Mi 9 के आलावा Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन इसी स्पेसिफिकेशन के साथ देखने को मिलते है और हफ्ते के शुरुआती दिनों में Oppo ने भी अपने 2 …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageZomato फाउंडर दीपिंदर गोयल का सिर पर लगने वाला Temple डिवाइस क्या है, जो Apple Watch को देता है टक्कर? जानें कैसे करता है काम

एक नज़र में : Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस (Temple Device) कलाई या उंगली पर नहीं, बल्कि आपकी कनपटी पर चिपकता है और दिमाग तक पहुँचने वाले खून के बहाव से जुड़े बदलाव नापने का दावा करता है। अस्पतालों में डॉक्टर भी दिमाग का ब्लड फ्लो जांचने के लिए अल्ट्रासाउंड प्रोब लगभग …

Discuss

Be the first to leave a comment.