Lenovo लायेगा सबसे पहला 5G युक्त स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ; कंपनी ने किया दावा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल 2018 में आपको शुरुआत से ही नयी- नयी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी देखने को मिली है। स्मार्टफोन मेकर हमेशा से ही यूजर को सबसे बेहतरीन स्पेसिफिकेशन सबसे किफायती कीमत में देने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते है चाहे वो शाओमी द्वारा नवीनतम चिपसेट वाली डिवाइस पेश करना हो या Huawei द्वारा ट्रिपल कैमरा पेश करना।

इमेज क्रेडिट : Weibo

टेक्नोलॉजी के इस विकासशील समय में आपने 5G नेटवर्क के बारे में सुना ही होगा की यह टेक्नोलॉजी भी जल्द ही लांच की जा सकती है। इसी क्रम Lenovo ने दावा किया है की वह सबसे पहले 5G- सपोर्ट वाला स्मार्टफोन को लांच करने वाला ब्रांड बनेगा। यह भी बताया यहाँ पर आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट (अभी घोषित नहीं) भी दी जाएगी।

यह भी पढ़िए: भारत में उपलब्ध बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप जिनकी कीमत है 100,000 रुपए से ज्यादा

Lenovo बनेगा 5G युक्त फोन पेश करने वाला पहला ब्रांड?

कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट Chang Cheng ने चीनी सोशल साईट Weibo पर पोस्ट किया था लेकिन यह पोस्ट अब डिलीट कर दी गयी है। पोस्ट में दावा किया गया था की लेनोवो द्वारा सबसे 5G-सपोर्ट वाला स्मार्टफोन पेश किया जायेगा जिसमे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्स्तेमाल भी किया जायेगा। वैसे क्वालकॉम द्वारा इस चिपसेट के लांच से सम्बंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है।

क्वालकॉम ने इस साल की शुरुआत में ही कहा था के उसने 19 सेलुलर डिवाइस निर्माताओं के साथ 5G मॉडेम और स्नैपड्रैगन चिपसेट के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। बाद में कहा गया की की साल के अंत तक अगर ना हो सका तो अगले साल की शुरुआत में आपको 5G फोन देखने को मिलेंगे। इसी घोषणा के साथ कयास यह भी लगाये जा रहे है की स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट की घोषणा कंपनी इस साल के अंत तक कर सकती है।

तो Motorola 5G मोड्स का क्या होगा?

Lenovo ने अभी यह साफ़ नहीं किया है की यह डिवाइस वह लेनोवो ब्रांड से पेश करेगा या मोटोरोला ब्रांडिंग के तहत यह पेश की जाएगी क्योकि Motorola ने आधिकारिक रूप से Moto Z3 को 5G मोड्स के लांच करने वाली है तो हम उम्मीद करते है की वहां पर आपको 5G से जुडी कोई और जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। मोटोरोला ने पिछले 2 साल से ‘5G Moto Mod’ पर काम किया है तो आपके 4G फोन को 5G कनेक्टिविटी प्रदान कर सकेगा।

Snapdragon 855 से जुडी जानकारी

दूसरी तरफ लेनोवो द्वारा डिवाइस में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के इस्तेमाल की बात भी कही गयी है जो शायद से इस साल के अंत तक लांच किया जा सकता है। हाल ही में प्राप्त हुई रिपोर्ट्स से भी यह साफ़ हुआ था की चिपसेट का प्रोडक्शन जून महीने से शुरू हो जायेगा। चिपसेट के बारे में एक अफवाहें

यह भी सामने आई है कि यह पहली 7nm प्रोसेस से बनी चिपसेट भी हो सकती है जो इस चिपसेट को ना सिर्फ बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगी बल्कि बैटरी की खपत में भी कमी आएगी। यह देखने दिलचस्प होगा की क्या Lenovo, Samsung और OnePlus जैसी कंपनियों से पहले स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल कर पायेगी या नहीं?

Related Articles

ImageHero Xtreme 125R Stealth लॉन्च, अब मिलेगा वो फीचर जो Raider 125 में भी नहीं

एक नज़र में : Hero MotoCorp ने अपनी स्पोर्टी 125cc बाइक Hero Xtreme 125R का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है, जो इसका सबसे महंगा वेरिएंट है। इसकी खास बात 4.2-इंच की TFT स्क्रीन है, यानी फोन जोड़ने पर रास्ता, कॉल और SMS के अलर्ट आपको बाइक के डैशबोर्ड पर दिखेंगे। लेकिन डुअल-चैनल ABS, …

Imageक्वालकॉम ने किया 7nm स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट को पेश; 5G सपोर्ट, AI है खासियत

साल के अंत में ही सही लेकिन क्वालकॉम ने अपना नवीनतम फ्लैगशिप ग्रेड चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 को लांच कर दिया है जो हमको अगले साल काफी स्मार्टफोनों में देखने को भी मिलेगा। यह ही सामान्य बात है की नयी लांच की गयी चिपसेट पिछली पीढ़ी से तेज़ और ज्यादा बेहतर साबित होगी। यहाँ पर स्नैपड्रैगन 855 …

Imageस्मार्टफोन ट्रेंड 2019: कौन सी नयी टेक्नोलॉजी बनेंगी नया ट्रेंड?

2018 का पूरा साल नए ट्रेंड और कुछ बेहतरीन स्मार्टफोनों से भरा हुआ प्रतीत होता है जब भी हम सोचते है की यह एक परफेक्ट डिवाइस साबित हो सकती है तभी कोई स्मार्टफोन मेकर एक ऐसी टेक्नोलॉजी के साथ एक नयी डिवाइस पेश करता है की सीमायें फिर बदल जाती है। ड्यूल कैमरा सेटअप से …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageMivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए …

Discuss

Be the first to leave a comment.