Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL- 2025 में कौन सा है best prepaid plan

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: best prepaid plans – आज के समय में भारत में सही मोबाइल रिचार्ज प्लान चुनना एक चैलेंज बन गया है। टेलीकॉम इंडस्ट्री में ज़बरदस्त कंपटीशन है और हर ऑपरेटर, Jio, Airtel, Vi और BSNL अपने-अपने यूज़र्स को लुभाने के लिए नए-नए prepaid plans लेकर आते रहते हैं। कोई OTT सब्सक्रिप्शन जैसे JioHotstar, Wynk Music, Apollo 24/7 जैसी सुविधाएं दे रहा है, तो कोई वीकेंड डेटा रोलओवर और नाइट डेटा जैसे फायदे जोड़ रहा है।

इन सभी प्लानों में वैधता (validity) भी अलग-अलग है, जैसे 28 दिन, 56 दिन, 84 दिन से लेकर पूरे 365 दिनों तक। ऐसे में यूज़र के लिए ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि किस प्लान में सबसे ज्यादा value for money है, कौन सा प्लान best for daily data usage है, और किस नेटवर्क की स्पीड उसके इलाके में बेहतर है।

इसी उलझन को सुलझाने के लिए हमने आपके लिए तैयार की है – Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL के कुछ बेस्ट प्लानों की तुलना के साथ एक आसान गाइड। इसमें हमनें कुछ सबसे पॉपुलर और बजट-फ्रेंडली प्रीपेड प्लान्स की तुलना एक साथ की है, ताकि आप जल्दी और आसानी से अपने लिए सही प्लान चुन सकें।

ये पढ़ें: Google Password Manager के 5 बेहतरीन Alternatives जो 2025 में आपकी डिजिटल सुरक्षा बढ़ाएंगे बढ़ाएंगे

365 दिन की वैधता वाले प्लान्स (1 Year Validity Plans)

फीचरBSNL (₹2999)Jio (₹3599)Vi (₹3599)Airtel (₹3599)
डेटा / दिन3GB प्रतिदिन2.5GB प्रतिदिन2GB प्रतिदिन + रात 12 से 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा2GB प्रतिदिन
सीमा के बाद गति40kbps64kbps64kbps64kbps
कॉलिंग व SMSअनलिमिटेड कॉल + 100 SMS प्रतिदिनवहीवहीवही
फ्री सब्सक्रिप्शनकोई नहींJioTV, JioCinema, JioCloudकोई नहींWynk Music, Hellotunes, Apollo 24/7
Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL

84 दिन की वैधता वाले प्लान्स (Best 3-Month Plans)

फीचरBSNL (₹599)Jio (₹859)Vi (₹859)Airtel (₹979)
डेटा / दिन3GB प्रतिदिन2GB प्रतिदिन1.5GB प्रतिदिन + रात डेटा + वीकेंड रोलओवर2GB प्रतिदिन
सीमा के बाद गति40kbps64kbps64kbps64kbps
फ्री सब्सक्रिप्शनBSNL Tunes, गेम्सJioSaavn, JioCinema, JioTVकोई नहींAirtel Xstream, Wynk Music, Apollo 24/7

ये पढें: Airtel दे रहा है ₹17,000 वाला Perplexity AI Pro सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें कैसे पाएं

56 दिन की वैधता वाले प्लान्स (Best 56 Days Plans)

फीचरBSNL (₹347)Jio (₹629)Vi (₹579)Airtel (₹579)
डेटा / दिन2GB प्रतिदिन2GB प्रतिदिन1.5GB प्रतिदिन + रात डेटा + वीकेंड रोलओवर1.5GB प्रतिदिन
सीमा के बाद गति40kbps64kbps64kbps64kbps
फ्री सब्सक्रिप्शनBSNL Tunes, गेम्सJioCinema, JioTV, JioCloudकोई नहींWynk Music, Apollo 24/7, Airtel Xstream

30 दिन की वैधता वाले प्लान्स (Best 30-Day Plans)

फीचरBSNL (₹199)Jio (₹355)Vi (₹345)Airtel (₹355)
कुल डेटा2GB प्रतिदिन25GB कुल डेटा25GB कुल डेटा25GB कुल डेटा
सीमा के बाद गति40kbps64kbps₹0.50 प्रति MB₹0.50 प्रति MB
फ्री सब्सक्रिप्शनकोई नहींJioCinema, JioTV, JioCloudकोई नहींWynk Music, Apollo 24/7, Hellotunes

ये भी पढ़ें: किसी का Deleted Instagram पोस्ट या स्टोरी कैसे देखें? जानिए आसान तरीके

28 दिन की वैधता वाले प्लान्स (Best Monthly Recharge Plans)

फीचरBSNL (₹108)Jio (₹249)Vi (₹349)Airtel (₹299)
डेटा / दिन1GB प्रतिदिन1GB प्रतिदिन1.5GB प्रतिदिन1GB प्रतिदिन
सीमा के बाद गति40kbps64kbps64kbps64kbps
फ्री सब्सक्रिप्शनBSNL Tunes, गेम्सJioTV, JioCinema, JioCloudकोई नहींWynk Music, Hellotunes

प्लान चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप YouTube, Netflix, Instagram पर ज़्यादा समय बिताते हैं, तो हाई डेटा वाला प्लान चुनें। वहीँ आपके इलाके में कौन सा नेटवर्क सबसे अच्छा है, प्लान लेने से पहले ये ज़रूर जांचें। सबसे सस्ता प्लान BSNL देता है, लेकिन इसकी स्पीड और 4G कवरेज सीमित हो सकती है। अगर आपको OTT, गेमिंग या हेल्थ ऐप्स में दिलचस्पी है, तो वही प्लान लें जिसमें ये शामिल हों। भारत के अधिकतर इलाकों में बेहतर सर्विस के लिए Airtel और Jio को सबसे पहले माना जाता है।

    अगर आपको सिर्फ सस्ता प्लान चाहिए, तो BSNL एक अच्छा ऑप्शन है, खासकर कम फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए। लेकिन अगर वहीँ आप entertainment, gaming और 5G speed चाहते हैं, तो Jio और Airtel बेहतर साबित होंगे। लेकिन Vi के पास एक खासियत है जैसे रात का फ्री डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर।

    हर यूज़र की जरूरत अलग होती है, इसलिए ऊपर दिए गए प्लान्स को ध्यान से देखें और अपनी ज़रुरत के अनुसार बेस्ट चुनें।

    अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़ि

    Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
    Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

    Related Articles

    Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

    एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

    ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

    हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

    ImageAirtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

    आजकल प्रीपेड रिचार्ज चुनना सिर्फ डेटा और वैलिडिटी देखने भर का काम नहीं रह गया है। अब प्लानों में OTT apps, AI tools, क्लाउड स्टोरेज, म्युज़िक और अनलिमिटेड 5G जैसे फायदे भी जुड़ गए हैं। ऐसे में किसी का भी सोच में पड़ना आम बात है कि ₹1000 से कम में Jio Vs Airtel में …

    ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

    Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

    Imageएक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

    Best Phone Under 20000 – ₹20,000 का बजट भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में सबसे भरा-पूरा सेगमेंट रहता है, क्योंकि लगभग हर बड़ी कंपनी इस कीमत पर हर साल कुछ न कुछ लॉन्च ज़रूर करती है और इसी बजट के फोन सबसे ज़्यादा बिकते भी हैं। लेकिन इस साल इस बजट का मतलब बदल गया है। मेमोरी …

    Discuss

    Be the first to leave a comment.