5 बेस्ट iPhone launcher आपके एंड्राइड फ़ोन के लिए 2018 में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एंड्राइड और iOS धीरे-धीरे एक दुसरे को अच्छा मुकाबला दे रहे है लेकिन एक्स्पेरिंस के आधार पर अभी भी काफी अंतर है। एंड्राइड इंटरफ़ेस आपको थोडा लचीलापन और थोडा बेहतर कस्टम ऑप्शन देता है जबकि iOS आपको स्थिर अनुभव देता है लेकिन एक लिमिट तक ही लचीलापन दे पाता है। (Read In English)

हम यहाँ पर इनकी खूबियाँ और कमियाँ पर चर्चा नहीं कर रहे है लेकिन क्या आप अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में दोनों इंटरफ़ेस का अनुभव प्राप्त कर सकते है? जी हाँ, यह मुमकिन है। कुछ थर्ड-पार्टी एप्लीकेशन आपको ऐसा करने की अनुमति देती है जिनके द्वारा आपको अपने एंड्राइड फ़ोन पर iOS का भी अनुभव प्राप्त कर सकते है।

अगर आप iPhone जैसा अनुभव चाहते है और बेस्ट iOS लांचर को लेकर थोडा परेशान है तो यहाँ पर आपके लिए कुछ उपयोगी एप्लीकेशन दी गयी है जिनका आप लाभ उठा सकते है।

यह भी पढ़े: Redmi Note 5 Pro की खूबियाँ और कमियाँ

1. Phone X Launcher

यह iPhone X को पाने का सबसे आसान तरीका है। iPhone X लांचर के साथ आप किसी भी एंड्राइड स्मार्टफोन में एप्पल के फ्लैगशिप फ़ोन का अनुभव प्राप्त कर सकते है। यह लॉन्चर आपको न केवल iOS 11 की स्किन देता है बल्कि यह आपको iPhone की ही तरह कार्य करने का अनुभव देता है। और अगर आपके फ़ोन का डिस्प्ले बेज़ेल-लेस्स है तो आपको लांचर द्वारा दिए गया नौच बहुत ही पसंद आएगा।

आप इस लांचर को अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार थोडा बदल भी सकते है और शॉर्टकट को बदलने के लिए  ऊपर की तरफ स्वाइप करके उनमे बदलाव कर सकते है। अगर आप अपने एंड्राइड फ़ोन पर iPhone X का मज़ा लेना चाहते है तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे:

डाउनलोड iPhone X लांचर

2. One Launcher

One Launcher, एंड्राइड फ़ोन में चलने वाले सबसे स्टेबल iOS लांचर में से एक है। यह एप iPhone इंटरफ़ेस की एक दम सही नक़ल बनता है और आपको एक अच्छे इम्पेर्सिव लेवल का अनुभव देती है।

यह लांचर आपको सिस्टम्स आइकॉन और आइकॉन पैक दिखाने के अलावा आपको iOS के सामान ही सभी ट्रांजीशन इफ़ेक्ट को उपलब्ध कराता है जो काफी आकर्षक लगता है। इसमें आपके होम स्क्रीन पर ही एप्लीकेशन आइकॉन दिए रहते है लेकिन एप्लीकेशन के कस्टम फीचर के साथ आप अपने अनुसार इसको आसानी से मॉडिफाई कर सकते है।

 

इस एप में एक और सुविधा है की आप फ़ोन की एप को श्रेणी में भी बाट सकते है। इसके द्वारा आप काम के अनुसार एप्लीकेशन को अलग अलग फोल्डर में रख सकते है जैसे गेम्स, शौपिंग आदि। यह एप आपको गूगल प्ले स्टोर पर उपबल्ध है जो नीचे दिया गया है:

डाउनलोड One लांचर

3. xOS Launcher

लिस्ट में अगला नंबर आता है xOS लांचर जो आपको आपके एंड्राइड फ़ोन पर iOS एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। यह एप आपको iOS जैसे इफ़ेक्ट के साथ-साथ एक आसन इंटरफ़ेस और कस्टम ऑप्शन की सुविधा देता है जो किसी भी यूजर को पसंद आएगी।

इस एप की खासियत यह है की ये एप थोडा एंट्री-लेवल फ़ोनों में भी कार्य करती है। यह लांचर भी आपको गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जिसको आप नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

डाउनलोड xOS लांचर

4. iLauncher X

iLauncher X को इस सूचि में शामिल करने का सबसे बड़ा कारण इसका सादापन और चलाने में आसानी की सुविधा है। एक आसान से टेप द्वारा यह एंड्राइड आइकॉन को iOS आइकॉन में बदल देता है हालाँकि यहाँ पर कस्टम-वर्क के लिए थोडा लिमिट दी गयी है।

इसके अलावा यह एप थोडा कम साइज़ का और तेज़ काम करने वाला है।  यह एप भी आपको गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जिसको आप नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

डाउनलोड iLauncher OS 11

5. Control Panel – Smart Toggle

 

यह एप आपको एंड्राइड डिवाइस में iPhone के जैसे कण्ट्रोल सेण्टर की सुविधा देता है। इस कण्ट्रोल सेण्टर द्वारा आपको WiFi, ब्लूटूथ, टोर्च,साइलेंट मोड, स्क्रीन टाइमआउट, और वॉल्यूम/ब्राइटनेस को कम/ज्यादा करने की सुविधा देता है। अगर आपको एंड्राइड के लिए कण्ट्रोल सेण्टर चाहिए तो कण्ट्रोल पैनल नाम की ये एप आपके लिए ही बनाई गयी है।

डाउनलोड Control Panel-Smart Toggle

एंड्राइड फ़ोन पर iOS एक्सपीरियंस देने वाले iPhone लांचर

यह अभी तक के iOS एक्सपीरियंस देने वाले सबसे अच्छे लांचर है जो आपकी एंड्राइड स्मार्टफोन को iOS जैसा अनुभव देंगे. यहाँ पर ध्यान रखने वाली बात यह है की यह आप आपको सिर्फ iOS एक्सपीरियंस देने के लिए बनाई गयी है इन एप्प से स्मार्टफोन के परफॉरमेंस में कोई बढ़ोतरी नहीं होती है.

20 Best Phones With 18:9 Displays That You Can Buy In India

Related Articles

ImageHyundai Bayon या Maruti Victoris: ₹10.5 लाख में बड़ी डिक्की चाहिए या CNG की बचत?

Hyundai Bayon vs Maruti Victoris: Hyundai ने 26 अक्टूबर को अपनी नई SUV Bayon ₹9.99 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दी है। ठीक इसी बजट में Maruti की Victoris पिछले एक साल से बिक रही है, जिसका सबसे सस्ता मॉडल करीब ₹50,000 महंगा है। लेकिन इन दोनों SUV के बीच असली फर्क …

Image10 बेस्ट कीबोर्ड एप्लीकेशन आपकी एंड्राइड डिवाइस के लिए

आज के समय में स्मार्टफोन यूजर अपनी डिवाइस को अपने हिसाब से कस्टमाइज करना काफी पसंद करते है लेकिन जिस चीज का लगभग सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है उसी के लिए डिफ़ॉल्ट एप्लीकेशन पर ही निर्भर रहते है। हम यहाँ बात कर रहे है एंड्राइड डिवाइस में उपलब्ध कीबोर्ड एप्लीकेशन की। गूगल प्ले स्टोर …

Imageकरना चाहते है अपने PC पर एंड्राइड एप्लीकेशन का इस्तेमाल तो ये 11 एमुलेटर आयेंगे आपको काफी पसंद

एमुलेटर हमेशा से ही एंड्राइड एप्लीकेशनों को PC पर इस्तेमाल करने का सबसे बेहतरीन विकाप साबित होता है। एमुलेटर आज के समय में और भी लोकप्रिय साबित होते है जिसका ताज़ा उदाहरण है PUBG के निर्माता द्वारा गेम खेलने के लिए विशेष रूप से पेश किया है Game Buddy एमुलेटर। एंड्राइड एमुलेटर यूजर को किसी …

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.