ऑटो एक्सपो 2023 में Tata Motors ने किया Sierra EV और Harrier EV समेत कई कारों का प्रदर्शन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Tata Motors ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे Auto Expo 2023 में कई शानदार गाड़ियां पेश की हैं। ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने कुल 11 कारों से पर्दा उठाया है, जिनमें Tata Sierra EV और Harrier EV जैसी कारें शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने कई कमर्शियल गाड़ियों को भी पेश किया है। भारत के सबसे बड़े ऑटो शो में कंपनी ने कुल 5 इलेक्ट्रिक कारें पेश की हैं।

यह भी पढ़े :-Xiaomi के बेहतरीन Redmi Note 12 Pro Plus को टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं ये पावरफुल फ़ोन

Tata Sierra EV 

Tata Motors ने Auto Expo 2023 में अपनी इलेक्ट्रिक कार Sierra EV का प्रदर्शन किया है। इसे 2020 में भी दिखाया गया था, लेकिन कार का अभी वाला मॉडल प्रोडक्शन के ज्यादा करीब नजर आता है। इस बार कंपनी ने Sierra EV को अपडेट करके पेश किया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार को 5 डोर लेआउट में पेश किया गया है। Sierra EV में पूरी तरह से बंद ग्रिल और एक बड़ा बम्पर है और दोनों हेडलैंप क्रोम स्ट्राइप से जुड़े हुए हैं। Sierra EV में आपको सी और डी पिलर ब्लैक आउट और रियर में एक बड़ा ग्लासहाउस मिलता है।

Sierra EV, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल एमआईडी, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एंबियंट लाइटिंग, रिक्लाइनिंग सीट्स और ओवरऑल मिनिमलिस्ट डिजाइन जैसे ढेर सारे नए फीचर्स के साथ पेश की गयी है। Sierra EV के साल 2025 में डेब्यू करने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़े :-Drishyam 2 और Vikram Vedha सहित इस हफ्ते यह फिल्मे/वेब सीरीज़ भी होंगी OTT पर रिलीज़, वीकेंड पर होगा एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट

Tata Harrier EV

कंपनी ने नेक्सॉन के बाद अपनी Harrier एसयूवी (SUV) को भी इलेक्ट्रिक रूप में पेश कर दिया है। यह दिखने में काफी हद तक ICE इंजन वाली हैरियर जैसी है। लेकिन इसमें क्लियर लाइन्स और क्लोज्ड ग्रिल के साथ फ्यूचरिस्टिक लुक देखने को मिलता है। एसयूवी में आगे की तरफ नए स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप मिलते हैं। कार की साइड प्रोफाइल बिल्कुल हैरियर जैसी दिखता है, जबकि टेललैंप में कुछ अपडेट और डिजाइन में बदलाव किए गए हैं।

Harrier एसयूवी एक टाइप का AWD व्हीकल होगा, जो डुअल-मोटर सेटअप के साथ आ सकता है। यह Gen 2 EV आर्किटेक्चर पर आधारित है, जो Gen 1 वर्जन की तुलना में एक बेहतर रेंज और ज्यादा पावर ऑफर करेगा।

Tata Tiago EV Blitz

टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में Tata Tiago EV Blitz का एक विशेष संस्करण मॉडल भी प्रदर्शित किया है। Tata Tiago EV Blitz में स्कर्ट किट, ब्लैक-आउट व्हील आर्च क्लैडिंग जैसे कॉस्मेटिक अपडेट शामिल हैं। कार के एयर डैम पर एक नया पैटर्न, ब्लैक-आउट ट्रिम्स, मिरर और रूफ और ‘ब्लिट्ज’ स्पेक मॉडल के लिए एक लाइटिंग बैज शामिल है। Tiago EV Blitz में किसी प्रकार का मैकेनिकल चेंज (mechanical changes) नहीं हैं, जिसका अर्थ है कि कार में Ziptron powertrain, 24kWh की बैटरी के साथ मिलता है। यह इलेक्ट्रिक कार MIDC साइकिल पर 315km तक की रेंज का दावा करती है।

यह भी पढ़े :-अब चीन की कंपनी नहीं बल्कि भारत की ये कंपनी, भारत में ही बनाएगी iPhones

 

Related Articles

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर 2026 में आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने की पुष्टि India Mobile Congress …

ImageXiaomi ने किया बड़ा एलान, 2024 तक आएगी Electric Car

आने वाला समय टेक्नोलॉजी का समय होगा। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और पेट्रोल/डीज़ल के बढ़ते दामों के कारण लोगों का झुकाव अब इलेक्ट्रिक कारों की तरफ बढ़ रहा है। जहां Hyundai, Skoda, Tata व अन्य बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रहीं हैं, वहीँ स्मार्टफोन बनाने वाली नामचीन कंपनियों Xiaomi, Realme , Apple, Oppo …

Imageभारत में लॉन्च हुआ Oppo A78 5G स्मार्टफोन: Dimensity 700 SoC और 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे और भी बेहतरीन फीचर्स

Oppo ने अपने ब्रांड न्यू स्मार्टफोन Oppo A78 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। कम्पनी ने फोन को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया है। यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। लेटेस्ट स्मार्टफोन को आप …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products