Xiaomi के बेहतरीन Redmi Note 12 Pro Plus को टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं ये पावरफुल फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने अभी हाल ही में भारत में Redmi Note 12 Pro सीरीज़ को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ का हाई-एन्ड स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro Plus भारत में 200MP कैमरा के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा भी फ़ोन में आपको AMOLED स्क्रीन, बेहतर डिज़ाइन, Dimensity 1080 चिपसेट और 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मिलते हैं। Redmi ने इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को काफी अच्छे फीचरों के साथ 26,999 रूपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है, लेकिन भारत में बहुत बड़ी संख्या में लोग इसी बजट में फ़ोन खरीदते हैं और लगभग सभी कंपनियों ने 30,000 रूपए के बजट में कई बेहतरीन फ़ोन पेश किये भी हैं, जो अब इस Redmi Note 12 Pro Plus को चैलेंज करेंगे। आइये आपको बताते हैं कि अगर आप Redmi फ़ोन्स के फैन नहीं है, तो इसी बजट में और भी बेहतरीन विकल्प कौन से हैं।

Google Pixel 6a

Google के इस स्मार्टफोन ने पिछले साल भारत में दस्तक दी है और इसे 43,999 रूपए की कीमत पर बाज़ार में उतारा गया था, लेकिन अब आप इसे 29,999 रूपए की कीमत में Flipkart पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा Axis बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 3,000 रूपए का डिस्काउंट भी मिलता है।

Pixel 6a में 6.1-इंच की फुल एचडी+ OLED HDR डिस्प्ले, Google Tensor चिपसेट, 12.2MP और 12MP के दो रियर कैमरा मौजूद हैं। फ़ोन में 8MP का सेल्फी सेंसर भी है और ख़ास बात ये है कि सभी कैमरा Sony सेंसरों के साथ मौजूद हैं और परफॉरमेंस बहुत अच्छी है। इसमें आपको Android 13 सॉफ्टवेयर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4410mAh की बैटरी, IP67 रेटिंग भी मिलती है।

Realme GT Neo 3T

Realme GT Neo 3T

Realme GT Neo 3T भी 29,999 रूपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब आप इसे भी 25,899 रूपए की शुरूआती कीमत के साथ Amazon पर खरीद सकते हैं। ये इसके 6/128GB वैरिएंट की कीमत है, जिसके अलावा इसमें 8/128 और 8/256GB मॉडल भी उपलब्ध हैं। इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी+ AMOLED E4 डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। ये फ़ोन Snapdragon 870 चिपसेट पर चलता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हैं, जिसमें 64MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस शामिल हैं। फ़ोन की 5000mAh की बैटरी भी दिन भर के लिए काफी होती है और साथ आने वाले 80W चार्जर से काफी जल्दी चार्ज भी हो जाती है।

Xiaomi Redmi K50i 5G

Xiaomi Redmi K50i 5G में 6.6-इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले है और ये डिस्प्ले 144HZ रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें Dolby Vision सपोर्ट व HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है। ये फ़ोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ आता है, और इसमें 8GB तक की LPDDR5 RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज है। फ़ोन में प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जो Samsung GW1 सेंसर के साथ आता है, सेकेंडरी 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर भी इसमें मिलेगा। फ़ोन में 5080mAh की बैटरी है, जो 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसकी कीमत 22,999 रूपए से शुरू होती है।

OnePlus Nord 2T

OnePlus Nord 2T भी इसी बजट में उपलब्ध है। इस हैंडसेट में भी 6.43-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। स्क्रीन में HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है। ये फ़ोन Dimensity 1300 चिपसेट, 12GB तक की रैम, 256GB तक की स्टोरेज के साथ बाज़ार में उपलब्ध है। फ़ोन में ट्रिपल रियर सेंसर दिए गए हैं, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, Sony IMX766 सेंसर के साथ, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी शामिल है। जबकि सामने की तरफ 32MP का सेल्फी शूटर कंपनी इसमें दे रही है। Nord 2T में 4500mAh बैटरी, 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageRedmi Note 17 और Poco M8 Plus भारत आने को तैयार – BIS पर दिखे दोनों फोन, जानें कब होगी एंट्री

Xiaomi के दो नए फोन भारत आने की तैयारी में हैं। Redmi Note 17 और Poco M8 Plus, दोनों भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिख गए हैं, और इसी लिस्टिंग ने इनकी भारत में जल्द एंट्री के संकेत भी दे दिए हैं। अगर आप एक नए मिड-रेंज फोन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products