Asus ने अभी कुछ दिनों पहले फ्लिप्कार्ट के साथ साझेदारी के साथ-साथ अपने नए किफायती स्मार्टफोन Asus Zenfone Max Pro M1 को पेश करने भी घोषणा की थी। इवेंट में सिर्फ में फ़ोन में प्रयुक्त स्नैपड्रैगन 636 का ही खुलासा किया गया था। यह फोन आज से इंडिया में फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के उपलब्ध हो जायेगा।
लांच इवेंट के समय Asus ने वादा किया था की जल्द ही फोन में आपको फेस-अनलॉक की सुविधा भी दी जाएगी। और कल ही 125MB का FOTA अपडेट रोल-आउट हुआ है जिसके माध्यम से आपको फोन में फेस रिकग्निशन फीचर तथा कुछ अन्य स्टेबिलिटी इशू को हल किया गया है। यह Asus का पहले लगभग स्टॉक-एंड्राइड एक्सपीरियंस वाला फोन है और सही मायने में रेडमो नोट 5 प्रो की कड़ी टक्कर देगा।
ASUS ZenFone Max M1 Pro के फीचर
ASUS ZenFone Max M1 Pro में आपको सामने की तरफ 18:9 रेश्यो की 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट ये डिवाइस आपको 3GB रैम, 4GB रैम विकल्प के साथ-साथ 32GB स्टोरेज और 64GB स्टोरेज विकल्प के साथ उपलब्ध होगी जिसको आप डेडिकेटेड मेमोरी कार्ड स्लॉट द्वारा 2TB तक बढ़ा भी सकते है।
यह भी पढ़िए: Asus Zenfone Max Pro M1 बनाम Xiaomi Redmi Note 5 Pro
Zenfone Max Pro M1 आपको स्टॉक-एंड्राइड ओरियो 8.1 पर रन करता हुआ मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए, Asus Zenfone Max Pro M1 में 13MP + 5MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में आपको 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो रेड्मी नोट 5 और रेड्मी नोट 5 प्रो से 1000mAh ज्यादा है। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G, VoLTE, ब्लूटूथ, WiFi, और GPS की सुविधा दी गयी है। Asus ने यहाँ पर फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।
अन्य सुविधाओ में, रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, Max-Box एम्पलीफायर, फेस अनलॉक के साथ कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G, VoLTE, ब्लूटूथ, WiFi, और GPS की सुविधा दी गयी है।
Asus Zenfone Max Pro M1 की कीमत और उपलब्धता
अभी शुरूआती सेल में Asus Max Pro के सिर्फ 3GB और 4GB वरिएन्त को उपलब्ध करा रही है। 3GB रैम वरिएन्त की कीमत 10,999 रुपए तथा 4GB वरिएन्त की कीमत 12,999 रुपए तय की गयी है। यह डेविस अभी सिर्फ Deepsea Black और Grey कलर विकल्प बिक्री के लिए उपलब्ध है। फ्लिप्कार्ट ने यहाँ अपर यह भी कहा है की Max Pro M1 के खरीदारों को फोन के साथ “कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन” सिर्फ 49 रुपए में दी जाएगी।
Asus Zenfone Max Pro M1 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Asus Zenfone Max Pro M1 |
डिस्प्ले | 5.99-इंच (18:9), FHD+ (2160 x 1080 pixel) डिस्प्ले, 2.5D कर्वड ग्लास |
प्रोसेसर | 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट, Adreno 509 GPU |
रैम | 3GB/4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB/64GB, 256GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 8.1 ओरेओ |
सेल्फी कैमरा | 8MP, f/2.0 अपर्चर लेंस |
रियर कैमरा | 13MP+5MP, LED flash, फेज डिटेक्शन, AF, बोकेह मोड |
बैटरी | 5,000mAh |
अन्य | ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, 5-magnet speaker, NXP Smart Amp |
कीमत | 10,999 रुपए / 12,999 रुपए |