Asus Zenfone Max Pro M1 6GB रैम और 16MP के कैमरे के साथ होगा जुलाई महीने में फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Asus ने अभी हाल ही में अपने Zenfone Max Pro M1 को फ्लिप्कार्ट के साथ साझेदारी में लांच किया था। जिसके बाद से ही यह डिवाइस रेड्मी नोट 5 प्रो के विकल्प के तौर पर देखी जा रही थी। डिवाइस के 3GB रैम वरिएन्त 10,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया जबकि 4GB रैम वरिएन्त की कीमत 12,999 रुपए तय की गयी थी। लांच इवेंट के दौरान ही 6GB रैम/64GB स्टोरेज वरिएन्त के बारे में भी बताया था गया जिसमे आपको थोडा अपग्रेड रियर और फ्रंट कैमरा दिया जायेगा लेकिन उस समय पेश नहीं किया गया था।

लेकिन आज अपने आगामी स्मार्टफोन Zenfone 5Z के लांच इवेंट के दौरान कंपनी ने यह घोषणा की है की यह डिवाइस जुलाई महीने से फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए अपने 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वरिएन्त के साथ उपलब्ध होगी।

Asus Zenfone Max Pro M1 के मुख्य आकर्षण:

  • 6GB रैम/64GB स्टोरेज
  • किफायती कीमत
  • स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट
  • 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले(18:9)

यह भी पढ़िए: कैसे करे अपने खराब हो चुके SD कार्ड को सही?

Asus Zenfone Max Pro M1 के फीचर

ASUS ZenFone Max M1 Pro में आपको सामने की तरफ 18:9 रेश्यो की 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट दी गयी है जिसके साथ 6GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प दिया जायेगा।

यह भी पढ़िए: Asus Zenfone Max Pro M1 FAQ; आपके सभी सवालो के जवाब

Zenfone Max Pro M1 आपको स्टॉक-एंड्राइड ओरियो 8.1 पर रन करता हुआ मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए, Asus Zenfone Max Pro M1 में 16MP + 5MP  ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में आपको 5,000mAh की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी दी गयी है । कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G, VoLTE, ब्लूटूथ, WiFi, और GPS की सुविधा दी गयी है। Asus ने यहाँ पर फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।

अन्य सुविधाओ में, रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, Max-Box एम्पलीफायर, फेस अनलॉक के साथ कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G, VoLTE, ब्लूटूथ, WiFi, और GPS की सुविधा दी गयी है।

Asus Zenfone Max Pro M1 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Asus Zenfone Max Pro M1
डिस्प्ले 5.99-इंच  (18:9), FHD+ (2160 x 1080 pixel) डिस्प्ले, 2.5D कर्वड ग्लास
प्रोसेसर 1.8GHz  ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट, Adreno 509 GPU
रैम 3GB/4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB, 2TB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरेओ
सेल्फी कैमरा 8MP, f/2.0 अपर्चर लेंस16MP (6GB रैम वरिएन्त में)
रियर कैमरा 13MP+5MP, LED flash, फेज डिटेक्शन, AF, बोकेह मोड16MP +5MP(6GB रैम वरिएन्त में)
बैटरी 5,000mAh
अन्य  ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, 5-magnet speaker, NXP Smart Amp
कीमत 10,999 रुपए / 12,999 रुपए / 14,999 रुपए 

Related Articles

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

ImageAsus Zenfone 6 हुआ स्नैपड्रैगन 855 और 48MP फ्लिप कैमरे के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

पिछले साल बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और आकर्षक कैमरे वाले Zenfone 5z को इंडिया में लांच करने के बाद से कंपनी इसके नेक्स्ट जेनरेशन पर काम कर रही थी। तो कंपनी ने आज इसका लेटेस्ट अपग्रेड वरिएन्त Zenfone 6 लांच कर दिया है। वैसे तो अभी ये सिर्फ स्पेन में लांच किया गया है लेकिन इंडिया में …

ImageRealme 3 Pro का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वरिएन्त भी बिक्री के लिए उपलब्ध

Realme 3 Pro को हाल ही में Redmi Note 7 Pro के विकल्प के रूप में 4GB रैम और 6GB रैम के साथ सिर्फ 2 विकल्प में पेश किया गया है। लेकिन फ्लिप्कार्ट पर प्रोडक्ट पेज के अनुसार यहाँ पर 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वरिएन्त को भी सेल के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा। फोन …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.