Asus Zenfone Max Pro M1 के 6GB रैम वरिएन्त होगा 16 जुलाई से फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध

6GB रैम वरिएन्त क्या साबित होगा Redmi Note 5 Pro का बेहतरीन विकल्प?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ताइवान कंपनी Asus ने इसी साल अप्रैल महीने में Zenfone Max Pro M1 को फ्लिप्कार्ट के साथ साझेदारी में लांच किया था। जिसके बाद से ही यह डिवाइस रेड्मी नोट 5 प्रो के विकल्प के तौर पर देखी जा रही थी। डिवाइस के 3GB रैम वरिएन्त 10,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया जबकि 4GB रैम वरिएन्त की कीमत 12,999 रुपए तय की गयी थी। लांच इवेंट के दौरान ही 6GB रैम/64GB स्टोरेज वरिएन्त के बारे में भी बताया था गया जिसमे आपको थोडा अपग्रेड रियर और फ्रंट कैमरा दिया जायेगा लेकिन उस समय पेश नहीं किया गया था।

लेकिन कल इवेंट में Zenfone 5Z की घोषणा के अलावा कंपनी ने अपने Zenfone Max Pro M1 के 6GB रैम वरिएन्त की उपलब्धता के बारे में भी जानकरी दी की यह डिवाइस जुलाई महीने में पेश किया जायेगा लेकिन ताज़ा जानकारी के अनुसार कंपनी इस डिवाइस को 16 जुलाई को सिर्फ 14,999 रुपए की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध करवा सकती है।

Asus Zenfone Max Pro M1 के मुख्य आकर्षण:

  • 6GB रैम/64GB स्टोरेज
  • किफायती कीमत
  • स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट
  • 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले(18:9)

यह भी पढ़िए: Asus Zenfone 5Z हुआ स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ इंडिया में लांच

Asus Zenfone Max Pro M1 के फीचर

ASUS ZenFone Max M1 Pro में आपको सामने की तरफ 18:9 रेश्यो की 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट दी गयी है जिसके साथ 6GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प दिया जायेगा।

यह भी पढ़िए: Asus Zenfone Max Pro M1 FAQ; आपके सभी सवालो के जवाब

Zenfone Max Pro M1 आपको स्टॉक-एंड्राइड ओरियो 8.1 पर रन करता हुआ मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए, Asus Zenfone Max Pro M1 में 16MP + 5MP  ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में आपको 5,000mAh की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी दी गयी है । कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G, VoLTE, ब्लूटूथ, WiFi, और GPS की सुविधा दी गयी है। Asus ने यहाँ पर फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।

अन्य सुविधाओ में, रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, Max-Box एम्पलीफायर, फेस अनलॉक के साथ कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G, VoLTE, ब्लूटूथ, WiFi, और GPS की सुविधा दी गयी है।

Asus Zenfone Max Pro M1 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Asus Zenfone Max Pro M1
डिस्प्ले 5.99-इंच  (18:9), FHD+ (2160 x 1080 pixel) डिस्प्ले, 2.5D कर्वड ग्लास
प्रोसेसर 1.8GHz  ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट, Adreno 509 GPU
रैम 3GB/4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB, 2TB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरेओ
सेल्फी कैमरा 8MP, f/2.0 अपर्चर लेंस16MP (6GB रैम वरिएन्त में)
रियर कैमरा 13MP+5MP, LED flash, फेज डिटेक्शन, AF, बोकेह मोड16MP +5MP(6GB रैम वरिएन्त में)
बैटरी 5,000mAh
अन्य  ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, 5-magnet speaker, NXP Smart Amp
कीमत 10,999 रुपए / 12,999 रुपए / 14,999 रुपए 

 

Related Articles

ImageNetflix ने दिए दाम बढ़ाने के संकेत, क्या भारत में भी महंगा होगा आपका प्लान?

एक नज़र में : Netflix ने संकेत दिया है कि आगे उसका सब्सक्रिप्शन महंगा (Netflix price hike) हो सकता है। 20 अक्टूबर को जारी तिमाही रिपोर्ट में कंपनी ने हर मेंबर से कमाई बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया है, और लिखा है कि मेंबर्स को मिलने वाली वैल्यू उसे समय-समय पर दाम बढ़ाने का मौका …

ImageAsus Zenfone 6 हुआ स्नैपड्रैगन 855 और 48MP फ्लिप कैमरे के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

पिछले साल बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और आकर्षक कैमरे वाले Zenfone 5z को इंडिया में लांच करने के बाद से कंपनी इसके नेक्स्ट जेनरेशन पर काम कर रही थी। तो कंपनी ने आज इसका लेटेस्ट अपग्रेड वरिएन्त Zenfone 6 लांच कर दिया है। वैसे तो अभी ये सिर्फ स्पेन में लांच किया गया है लेकिन इंडिया में …

ImageAsus Zenfone Max M2 Review in Hindi | Asus Zenfone Max M2 का हिंदी में रिव्यु

Asus ने अपने Max Pro M2 मॉडल के साथ इसका एक सामान्य या कहे एक थोडा वर्जन Zenfone Max M2 कम कीमत पर पेश किया है। Max M2 को Max M1 के अपग्रेड रूप में पेश किया है लेकिन अगर स्पेसिफिकेशन को देखे तो यह Max M1 Pro का अपग्रेड वरिएन्त कहा जा सकता है …

ImageAsus Zenfone Max Pro M1 6GB रैम और 16MP के कैमरे के साथ होगा जुलाई महीने में फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध

Asus ने अभी हाल ही में अपने Zenfone Max Pro M1 को फ्लिप्कार्ट के साथ साझेदारी में लांच किया था। जिसके बाद से ही यह डिवाइस रेड्मी नोट 5 प्रो के विकल्प के तौर पर देखी जा रही थी। डिवाइस के 3GB रैम वरिएन्त 10,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया जबकि 4GB रैम …

ImageExclusive: OPPO Reno 17 इस बार बिना Pro मॉडल के हो सकता है लॉन्च

एक नज़र में : स्लीक डिज़ाइन और पोर्ट्रेट पर फोकस करने वाले कैमरों की वजह से OPPO की Reno सीरीज़ हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। जुलाई 2026 में Reno 16 के लॉन्च के बाद अब इसके अगले मॉडल को लेकर हमारे पास कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी आई है। भरोसेमंद इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश बरार ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.