Asus Zenfone Max Pro M1 का 6GB रैम वरिएन्त हुआ फ्लिप्कार्ट पर सूचीबद्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी कुछ महीने पहले ही Asus ने अपना काफी बेहतर स्टॉक-एंड्राइड आधारित Zenfone Max Pro M1 को इंडिया में लांच किया था। उस समय डिवाइस के सिर्फ 3GB/32GB और 4GB/64GB वरिएन्त को पेश किया गया था जिनकी कीमत क्रमशः 10,999 रुपए तथा 12,999 रुपए तय की गयी थी।

लांच इवेंट के दौरान ही 6GB रैम/64GB स्टोरेज वरिएन्त के बारे में भी बताया था गया जिसमे आपको थोडा अपग्रेड रियर और फ्रंट कैमरा दिया जायेगा लेकिन उस समय पेश नहीं किया गया था।

लेकिन आज Flipkart पर Max Pro M1 का 6GB वरिएन्त भी लिस्ट हुआ है।

जब यह लीक प्रकाशित हुआ उस दौरान कंपनी का डिवाइस से जुड़ा पेज डेवलपमेंट प्रोसेस में है लेकिन सोर्स कोड में दिए विवरण से यह साफ़ हो जाता है की डिवाइस का 6GB रैम विकल्प जल्द ही साईट पर उपलब्ध हो जायेगा।

यह भी पढ़िए: आसुस ज़ेनफोन मैक्स प्रो M1 का रिव्यु हिंदी में

Asus Zenfone Max Pro के 6GB रैम वरिएन्त की कीमत और उपलब्धता

जैसा ही Asus ने इवेंट के दौरान की डिवाइस के बारे में बताया था की Zenfone Max Pro M1 के 6GB रैम वरिएन्त की कीमत 14,999 रुपए रखी जाएगी जो सिर्फ फ्लिप्कार्ट पर ही उपलब्ध होगा।

लिस्टिंग से यह तो साफ़ हो ही जाता है की Max Pro M1 को जल्द ही लांच किया जा सकता है। अगर आप Zenfone Max Pro M1 को खरीदने की सोच रहे है तो हम आपको थोड़े दिन रुकने का सुझाव देंगे ताकि आप हाई-एंड वरिएन्त को खरीद सके।

ASUS ZenFone Max M1 Pro के फीचर

ASUS ZenFone Max M1 Pro में आपको सामने की तरफ 18:9 रेश्यो की 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट दी गयी है जिसके साथ 6GB रैम और 64GB स्टोरेज का विकल्प दिया जायेगा।

यह भी पढ़िए: Asus Zenfone Max Pro M1 FAQ; आपके सभी सवालो के जवाब

Zenfone Max Pro M1 आपको स्टॉक-एंड्राइड ओरियो 8.1 पर रन करता हुआ मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए, Asus Zenfone Max Pro M1 में 16MP + 5MP  ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और सामने की तरफ 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में आपको 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो रेड्मी नोट 5 और रेड्मी नोट 5 प्रो से 1000mAh ज्यादा है। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G, VoLTE, ब्लूटूथ, WiFi, और GPS की सुविधा दी गयी है। Asus ने यहाँ पर फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।

अन्य सुविधाओ में, रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, Max-Box एम्पलीफायर, फेस अनलॉक के साथ कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G, VoLTE, ब्लूटूथ, WiFi, और GPS की सुविधा दी गयी है।

Asus Zenfone Max Pro M1 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Asus Zenfone Max Pro M1
डिस्प्ले 5.99-इंच  (18:9), FHD+ (2160 x 1080 pixel) डिस्प्ले, 2.5D कर्वड ग्लास
प्रोसेसर 1.8GHz  ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट, Adreno 509 GPU
रैम 3GB/4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB, 2TB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरेओ
सेल्फी कैमरा 8MP, f/2.0 अपर्चर लेंस

16MP (6GB रैम वरिएन्त में)

रियर कैमरा 13MP+5MP, LED flash, फेज डिटेक्शन, AF, बोकेह मोड

16MP +5MP(6GB रैम वरिएन्त में)

बैटरी 5,000mAh
अन्य  ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, 5-magnet speaker, NXP Smart Amp
कीमत 10,999 रुपए / 12,999 रुपए / 14,999 रुपए 

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में चाहिए अच्छी फोटो? 30 हज़ार से कम के ये 5 कैमरा फोन और इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका

एक नज़र में : त्योहारों के इस सीज़न में फोन का कैमरा सबसे ज़्यादा कम रोशनी में काम करता है, चाहे शाम की पूजा हो, घर की झालरें हों या देर रात तक चलने वाले मेल-मिलाप, और ऐसी रोशनी में फोटो साफ आएगी या नहीं, ये मेगापिक्सल से ज़्यादा OIS और सही लेंस तय करते …

ImageNokia 8.1 हुआ ज्यादा रैम और ज्यादा स्टोरेज के साथ इंडिया में लांच; 6 फरवरी से बिक्री होगी शुरू

साल 2018 के अंत में HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली Nokia ने अपने प्रीमियम Nokia 8.1 को इंडिया में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के विकल्प के साथ पेश किया था। जिसकी कीमत सिर्फ 26,999 रुपए रखी गयी थी। लांच के टाइम पर कम्पनी ने कहा था की जल्द ही इसके एक और वरिएन्त को …

ImageAsus Zenfone Max M2 Review in Hindi | Asus Zenfone Max M2 का हिंदी में रिव्यु

Asus ने अपने Max Pro M2 मॉडल के साथ इसका एक सामान्य या कहे एक थोडा वर्जन Zenfone Max M2 कम कीमत पर पेश किया है। Max M2 को Max M1 के अपग्रेड रूप में पेश किया है लेकिन अगर स्पेसिफिकेशन को देखे तो यह Max M1 Pro का अपग्रेड वरिएन्त कहा जा सकता है …

ImageAsus Zenfone Max Pro M1 के 6GB रैम वरिएन्त होगा 16 जुलाई से फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध

ताइवान कंपनी Asus ने इसी साल अप्रैल महीने में Zenfone Max Pro M1 को फ्लिप्कार्ट के साथ साझेदारी में लांच किया था। जिसके बाद से ही यह डिवाइस रेड्मी नोट 5 प्रो के विकल्प के तौर पर देखी जा रही थी। डिवाइस के 3GB रैम वरिएन्त 10,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया जबकि 4GB …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.