Asus Zenfone 5Z होगा 4 जुलाई को इंडिया में लांच; होगा फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसा की हमने पहले ही बताया था की फ्लिप्कार्ट पर पेश होने वाली नयी डिवाइस Asus Zenfone 5Z होगी और हुआ भी बिल्कुल वैसा ही। कल रात 8:45 पर यह सुनिश्चित कर दिया है की Asus अपना आगामी फ्लैगशिप फोन 4 जुलाई को इंडिया में लांच करने को पूरी तरह तैयार है।

MWC 2018 में पेश किये गये इस फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन को अगले महीने के शुरुआत में बिक्री के लिए फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध कराया जायेगा। Asus और Flipkart की साझेदारी में अभी Zenfone Max प्रो M1 को भी लांच किया गया था जो काफी लोकप्रिय साबित हुआ।

Asus Zenfone Max Pro M1 के मुख्य आकर्षण:

  • नवीनतम स्नैपड्रैगन 845
  • 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो
  • 8GB रैम / 256GB स्टोरेज
  • ड्यूल कैमरा सेंसर

यह भी पढ़िए: Huawei और Honor फ़ोनों पर कैसे करे स्टॉक-एंड्राइड का इस्तेमाल

Asus Zenfone 5z के फीचर

Asus Zenfone 5z में आपको 19:9 स्क्रीन रेश्यो वाली 6.2-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलता है। जिसका बॉडी-टू-स्क्रीन रेश्यो 90% है। फोन में आगे और पीछे की तरफ ग्लास दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज की सुविधा दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Redmi 6 Pro तथा Mi Pad 4 हुए किफायती कीमत के साथ लांच

फोटोग्राफी के लिए, यहाँ पर 12MP + 12MP का ड्यूल रियर कैमरा तथा 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में आपको PDAD, 4K रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गयी है।

कनेक्टिविटी विकल्प के लिए ब्लूटूथ 5.0 LE, Wi-Fi, USB टाइप C पोर्ट, FM रेडियो, GPS और 4G VoLTE को शामिल किया गया है। यह डिवाइस 3300mAh की बैटरी के साथ एंड्राइड 8.0 ओरियो पर रन करती है।

Asus Zenfone 5z की कीमत

Asus Zenfone 5Z अभी कुछ बाजारों में $588 की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है जो भारतीय कीमत में लगभग 39,785 रुपए होती है तो हम उम्मीद करते है की यह डिवाइस लगभग 38,000 से 40,000 रुपए की शुरूआती कीमत में लांच की जा सकती है।

Asus Zenfone 5z के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Asus Zenfone 5z
डिस्प्ले 6.2-इंच (2246 × 1080 pixels) FHD+ 19:9 2.5D curved glass सुपर IPS डिस्प्ले, Corning गोरिल्ला ग्लास
प्रोसेसर 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 SoC, Adreno 509 GPU
रैम 6GB/8GB
आंतरिक स्टोरेज 128GB/256GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.0 (ओरेओ) के साथ ZenUI 5.0
प्राथमिक कैमरा 12MP रियर कैमरा ड्यूल-टोन फ़्लैश के साथ, PDAF, 4-एक्सिस OIS/EIS, सेकेंडरी 8MP 120-डिग्री वाइड एंगल लेंस, f/2.0 अपर्चर
सेकेंडरी कैमरा 8MP फ्रंट फेसिंग कैमरा
माप और भार 153×75.65×7.85mm, 155ग्राम
बैटरी 3300mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल स्पीकर NXP 9874 Smart AMP, Hi-Res ऑडियो
कीमत  अभी घोषित नहीं

Related Articles

ImageRedmi Turbo 5 vs Tecno Camon 50 Ultra 5G: दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी या टेलीफोटो लेंस और स्लिम डिज़ाइन, किसे चुनें?

Redmi Turbo 5 vs Tecno Camon 50 Ultra 5G: ₹40,000 के आसपास का मिड-रेंज सेगमेंट इस समय भारत का सबसे दिलचस्प बाज़ार बन चुका है, जहाँ हर फोन की एक अलग खास पहचान है। Redmi ने अपनी परफॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ की भारत में पहली एंट्री Redmi Turbo 5 के साथ की है, और इसका …

ImageAsus Zenfone 6 होगा 19 जून को इंडिया में Asus 6z नाम से लांच: जाने स्पेसिफिकेशन

दिल्ली हाई कोर्ट के आर्डर के बाद Asus ने अपने 2019 के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Asus Zenfone 6z को Asus 6Z नाम से इंडिया में लांच करने का फैसला किया है। जैसा की पहले से ही साफ़ था की Asus 6z इंडिया में फ्लिप्कार्ट पर लांच होगा जिसका नए नाम के साथ टीज़र पेज भी …

ImageAsus ROG Phones 3 होगा 22 जुलाई को इंडिया में लांच, फ्लिप्कार्ट पर आया सामने

पिछले काफी महीनों से Asus मोबाइल सेगमेंट में काफी शांत था लेकिन आज कंपनी ने अपने ROG Phone 3 की लांच डेट खुलासे के साथ मार्किट में नयी चर्चा शुरू कर दी है। Asus का तीसरा गेमिंग स्मार्टफोन 22 जुलाई को एक वर्चुअल इवेंट के जरिये लांच होने वाला है। कंपनी अपने आधिकारिक YouTube चैनल और …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.