Asus Vivobook S 15 OLED Copilot+ लैपटॉप भारत में लॉन्च: इस कीमत पर मिलेंगे धमाकेदार स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Asus ने कल भारत में अपना पहला लैपटॉप Asus Vivobook S 15 OLED लॉन्च किया है, जिसे Microsoft द्वारा Copilot+ सर्टिफिकेशन मिला है। इसके पहले इस लैपटॉप को जून में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। Qualcomm’s Snapdragon X Elite chipset द्वारा संचालित इस लैपटॉप में आपको कई AI फीचर्स मिलने वाले हैं। आगे Asus Vivobook S 15 OLED Copilot+ लैपटॉप स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Asus Vivobook S 15 OLED Copilot+ लैपटॉप की भारत में कीमत

कंपनी ने इस लैपटॉप को 16GB RAM+1TB SSD storage वैरिएंट में पेश किया है, जिसकी भारत में कीमत 1,24,990 रूपए है। इस लैपटॉप में सिर्फ सिल्वर कलर ऑप्शन ही दिया गया है। इस लैपटॉप को आप Asus की आधिकारिक वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर, या  Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं।

ये पढ़े: Xiaomi 10वीं एनिवर्सरी पर कंपनी ने पेश किये 5 शानदार प्रोडक्ट्स; Redmi 13 भी शामिल

Asus Vivobook S 15 OLED Copilot+ 2024 स्पेसिफिकेशन्स

Asus Vivobook S 15 OLED में 89 प्रतिशत स्क्रीन तो बॉडी रेश्यो वाला 15 इंच का 3K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। लैपटॉप  Qualcomm Snapdragon X Elite चिपसेट द्वारा संचालित होता है, इसके अतिरिक्त इसमें Qualcomm Hexagon neural processing unit दी गयी है। ग्राफ़िक्स के लिए Adreno GPU का उपयोग किया गया है। लैपटॉप में 1080p वेबकेम, प्राइवेसी शटर और  infrared (IR) कैपेबिलिटीज की सुविधा भी दी गयी हैं।

ये पढ़े: Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक; इस कीमत पर होगा लॉन्च

पावर के लिए इस लैपटॉप में  3-cell 70Whr Li-ion का उपयोग किया गया है, जो 90W AC adapter के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, दो USB 3.2 Gen 1 Type-A ports, दो USB 4.0 Type-C ports, एक HDMI 2.1 port, और एक 3.5mm headphone jack जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। लैपटॉप में aluminium lid, numeric keys के साथ एक backlit chiclet keyboard, और 1-zone RGB जैसे फीचर्स भी शामिल है। ये एक AI PC है, जिसमें Copilot key दी गयी है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए Harman Kardon के स्पीकर्स का उपयोग किया गया है। इसका वजन 1.42kg और डाइमेंशन्स 352.6x227x15.9mm हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

 

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageRedmiBook लैपटॉप होगा इंडिया में 3 अगस्त को लांच

Redmibook के इंडिया लांच को टीज़ कर दिया गया है। Xioami ने मंगलवार को मीडिया इनवाइट को भी शेयर किया है। कंपनी ने ट्विटर पर साफ़ किया है की लैपटॉप 3 अगस्त को इंडिया में लांच कर दिया जायेगा। Xiaomi ने पिछले साल Mi नोटबुक रेंज के लॉन्च के साथ भारत में लैपटॉप सेगमेंट में …

ImageAsus Zenbook Pro Duo 15 OLED लैपटॉप हुए ड्यूल डिस्प्ले के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Asus India ने आज इंडियन मार्किट में दो नए लैपटॉप को लांच किया है जो प्रीमियम प्राइस और प्रीमियम फीचर कॉम्बिनेशन के साथ बाज़ार में उतारा गया है। नए लैपटॉप Zenbook Duo 14 और Zenbook Pro Duo 15 OLED को पेश किया है। इस लैपटॉप में जो खास है वो इसकी ड्यूल डिस्प्ले है। यहाँ …

Imageबिना गेमिंग PC के फोन-लैपटॉप-TV पर खेलें भारी PC गेम्स – NVIDIA GeForce NOW भारत में लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू

क्लाउड गेमिंग के दीवानों के लिए बड़ी खबर आयी है। GeForce NOW India भारत में आज (15 जुलाई) आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। महंगा गेमिंग PC या ₹80,000 का ग्राफिक्स कार्ड खरीदे बिना, आप अपने फोन, लैपटॉप, Mac, स्मार्ट TV या ब्राउज़र पर ही RTX-लेवल गेमिंग स्ट्रीम कर सकते हैं। गेम NVIDIA के …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.