Amazon Kindle Lite App हुई रोल-आउट; जाने फीचर और ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सिर्फ गूगल ही एकमात्र कंपनी नहीं है जो एंड्राइड यूजर के लिए रिसोर्स-फ्रेंडली एप्लीकेशन बनती है। आज अमेज़न ने भी Kindle Lite एप्प को लांच किया है जो सिर्फ 2MB साइज़ की है और Kindle e-reader के सभी बेसिक फीचर प्रदान करती है। (Read in English)

यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर ओपन बीटा टेस्टर के तहत नवंबर 2017 से लिस्टेड है लेकिन अब अब बीटा टैग से बाहर आ गया है।

Kindle के कंट्री मेनेजर, राजीव मेहता ने कहा है “भारत को केन्द्रित करके बनाई गयी रणनीति के अनुरूप हम हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए रीडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कार्य करते रहते है। एप्लीकेशन अपने साइज़ की वजह से हमेशा ही फ़ोन में जगह की समस्या बनाते है Kindle Lite अपने रीडर्स के लिए इस समस्या को हल करता है। Kindle Lite सिर्फ 2MB साइज़ का है और 2G/3G नेटवर्क पर अच्छा रीडिंग एक्सपीरियंस देता है।”

यह भी पढ़िए: Apple का स्टूडेंट-केन्द्रित iPad 9.7-इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लांच

Kindle Lite या Kindle App: क्या है इनमे अंतर?

Kindle Lite एप्लीकेशन को लो-स्पीड इन्टरनेट कनेक्शन पर भी बेहतर तरीके से काम करने के लिए बनाया गया है। Kindle की फुल एप्लीकेशन के अगर Kindle Lite की तुलना करे तो आपको यहाँ पर कुछ फीचर जैसे हाईलाइट, X-Ray फ़्लैशकार्ड्स, वर्ड रनर, और वर्डवाइज नहीं मिलेंगे। हम इन सुविधाओं के बारे में ज्यादा बात नहीं करेंगे क्योकि अगर आप किसी एंट्री-लेवल एंड्राइड फोन पर इस एप का उपयोग कर रहे है तो आप आसानी से मैनेज कर सकते है।

कुछ बेसिक और जरुरी फीचर जैसे नयी बुक खरीदना, इमेज को ज़ूम कर पाना, नाईट-मोड, फॉण्ट साइज़ बदलना आदि शामिल किये गये है।

Kindle Lite द्वरा आप यह भी देख सकते है की एप्लीकेशन आपका कितना Wifi या सेलुलर नेटवर्क पर डाटा का उपयोग किया है।

हमने नोटिस किया की हमारे द्वारा लाइब्रेरी में जोड़ी गयी आखरी 3 बुक्स एप्प के साथ सिंक नहीं हुई है लेकिन एप्लीकेशन का टेस्टिंग पर अनुभव अच्छा रहा है। एप्लीकेशन का इंटरफ़ेस काफी सिंपल है जिसको आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Kindle Lite Amazon Pay Offer

शुरूआती ऑफर के रूप में, अमेज़न लांच के पहले महीने में आपको पहले बुक की खरीद पर 80% कैशबैक प्रदान करेगा, लेकिन यहाँ पर आपको इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए अमेज़न पे के द्वारा पेमेंट करना जरुरी है।

Kindle Oasis 2 (9th Generation) Review: The Best Gets Bigger

Related Articles

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

ImageSpotify Lite इंडिया में एंड्राइड प्लेटफार्म पर हुआ लांच: जाने कहाँ और कैसे करे डाउनलोड?

इस साल की शुरूआती में Spotify को इंडिया में लांच होने के साथ ही एप्लीकेशन को शुरूआती एक हफ्ते में ही 1 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा मिल गया था जिसके कुछ ही दिन बात 100 मिलियन का मार्क भी पीछे छुट गया है। स्वीडन-आधारित इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म के अब एक लाइट एंड कॉम्पैक्ट वरिएन्त …

ImageWhatsApp में कैसे करे डार्क मोड का इस्तेमाल अपने एंड्राइड या iOS स्मार्टफोन में

WhatsApp पर हर महीने लगभग 1.5 बिलियन एक्टिव यूजर के साथ आज तक की सबसे लोकप्रिय कम्युनिकेशन एप्लीकेशन साबित हुई है। सबसे आगे होने के बावजूद भी फेसबुक के स्वामित्व वाली हमेशा ही अपने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर रोल-आउट करती रहती है। इन सब नए फीचर में सबसे खास है …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.