Apple का स्टूडेंट-केन्द्रित iPad 9.7-इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछली रात एप्पल के “एजुकेशन इवेंट” में कंपनी द्वारा स्कूल स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर नए iPad को लांच किया गया है। नया iPad अपने पिछले साथी से काफी अलग और बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ आता है। नए iPad की सीधी टक्कर गूगल क्रोमबुक्स के साथ होगी क्योकि यह एजुकेशन सेक्टर में काफी लोकप्रिय है। (Read in English)

नए iPad के मुख्य आकर्षण:

9.7-इंच रेटिना डिस्प्ले

A10 फ्यूज़न चिप

एप्पल स्टाइलस सपोर्ट

स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए लाभदायक एप्प

यह भी पढ़िए: OnePlus 6 के नए रेंडर आये सामने; हैडफ़ोन जैक की हुई पुष्टि

Apple iPad के फीचर

iPad में 9.7-इंच का रेटिना डिस्प्ले दिया गया है जिसके चारो तरफ बेज़ेल भी है. यह डिवाइस ऑगमेंटेड रियलिटी के लिए A10 फ्यूज़न चिप से युक्त है। यहाँ पर काफी एडवांस सेंसर भी दिए गये है जिसने आप प्रेशर और टिल्ट नाप सकते है, पिक्सेल-परफेक्ट एक्यूरेसी प्राप्त कर सकते है, और कुछ एप्लीकेशन जैसे Notability, Pages, Numbers, Keynote और Microsoft Office आदि चलाने में सरलता मिलती है।

नए iPad को स्टूडेंट्स के लिए अनुकूल बनाने के लिए, एप्पल ने कुछ स्पेशल सॉफ्टवेयर भी बनाये है ताकि एप्पल पेंसिल के काम को और भी बेहतर बनाया जा सके। कंपनी के स्टेटमेंट के अनुसार ” एप्पल पेंसिल आपको एक दम सरल, सुगम और नेचुरल ड्राइंग एक्स्पेरिंस प्रदान करती है।

This slideshow requires JavaScript.

यह भी पढ़िए:  Huawei P20 और P20 Pro हुआ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

अन्य फीचर के रूप में टेबलेट में, Touch ID, HD फेसटाइम कैमरा, 10 घंटे की बैटरी लाइफ, 8MP का रियर कैमरा, और LTE विकल्प भी शामिल किये गये है। एप्पल ने स्टूडेंट्स को 200GB तक की क्लाउड स्टोरेज का ऑफर दिया है।

डिवाइस में नए हार्डवेयर के रूप में, एप्पल ने स्कूलवर्क्स नाम की नयी एप्लीकेशन भी लांच की है। यह टीचर्स को हर तरह का एजुकेशनल डाटा को डिजिटल रूप से शेयर करने में आसानी होगी। यह एप्लीकेशन जून महीने में उपलब्ध हो जाएगी। इस दौरान टैब में आपको एप्पल टीचर एप्प उपलब्ध होगी जो टीचर्स को प्रोफेशनली बेहतर बनने में सहायता करेगा।

Apple iPad 9.7-इंच की कीमत और उपलब्धता

एप्पल अपनी नयी डिवाइस को स्कूलों के लिए $299 और ग्राहकों के लिए $329 की कीमत पर पेश कर रहा है। इसी प्रकार, एप्पल पेंसिल की कीमत स्कूलों के लिए $89 और ग्राहकों के लिए $99 कीमत रखी गयी है।

भारत में, नया iPad 2 विकल्पों में उपलब्ध होगा।  नॉन-सेलुलर कनेक्टिविटी वाले मॉडल की कीमत 28,000 रुपए है वही पर WiFi और सेलुलर कनेक्टिविटी वाले मॉडल की कीमत 38,000 रुपए रखी गयी है। आप iPad को 3 रंग विकल्पों सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड में प्राप्त कर पाएंगे। साथ में एप्पल पेंसिल की कीमत 7,600 रुपए तय की गयी है।

प्रोडक्ट मार्केटिंग के बारे में एप्पल के वाईस-प्रेसिडेंट Greg Joswiak ने कहा “iPad कंप्यूटिंग के भविष्य के लिए हमारी दूरदर्शी सोच है। दुनिया में हजारो लोग दैनिक रूप से iPad का उपयोग करते है चाहे यह स्कूल में यूज़ करे या खेलने के लिए या ऑफिस के काम के लिए। यह नया 9.7-इंच का iPad में वो सब कुछ है जो लोग पसंद करते है और हमारे iPad से उम्मीद करते है। और यही बात इसको क्रिएटिविटी और लर्निंग के लिए पहले से भी बेहतर बनता है।

8 Reasons Why You Should Buy Vivo V9

Related Articles

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageApple का स्पेशल इवेंट Spring Loaded होगा 20 अप्रैल को आयोजित

Apple ने आज अपने अन्य इवेंट Spring Loaded की घोषणा कर दी है। कंपनी का यह इवेंट 20 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। वैसे तो इवेंट के नाम से कोई ख़ास जानकारी नहीं मिलती है लेकिन अगर अफवाहें सही साबित होती है तो इवेंट में नए iPad और काफी समय से इन्तजार किये जा रहे …

ImageApple AirPods 3 होगा 2021 के Q3 में नए डिजाईन के साथ लांच, जाने क्या होगा ख़ास

TFI के सीनियर सिक्योरिटीज एनालिस्ट Ming-Chi के अनुसार Apple AirPods 3 का प्रोडक्शन 2021 के तीसरी तिमाही से शुरू हो जायेगा। इस से पहले सामने आई जानकारी के हिसाब से एप्पल 23 मार्च को एप्पल पॉड्स को iPad और Mac प्रोडक्ट के साथ लांच कर सकता है। तो नयी जानकारी के अनुसार अभी नए Apple …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.