Amazon Echo Spot Smart Speaker टच-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ हुए इंडिया में लॉन्च; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इ-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपने नए स्मार्ट स्पीकर इंडिया में लांच कर दिए है जिसका नाम है Amazon Echo Spot। यहाँ पर Alexa पॉवरड Echo सीरीज – Echo, Echo Plus, और Echo Dot से जो चीज़ इसको अलग करती है वो है बीच में कंटेंट देखने के लिए दी गयी टच स्क्रीन डिस्प्ले। (Read in English)

यह भी पढ़िए: Huawei P20 Lite और P20 प्रो का रिव्यु; जाने इसकी खूबियाँ और कमियाँ

Amazon द्वारा यह स्पीकर-रेंज को गूगल के स्मार्ट स्पीकर से मुकाबला करने किये ही लांच किया गया है। गूगल ने हाल ही में अपने स्मार्ट स्पीकर गूगल होने और गूगल होम मिनी लांच किया था। स्पीकर में दिया गया टच-स्क्रीन डिस्प्ले इस मुकाबले में Echo Spot के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

Amazon Echo Spot के स्पेसिफिकेशन

Amazon Echo Spot ने आपको 2.5-इंच की गोल टच-स्क्रीन डिस्प्ले तथा वौइस कमांड्स को फॉलो करने के लिए Alexa AI असिस्टेंट दिया गया है। डिवाइस में आपको कम्पेटिबल सर्विस द्वारा विडियो देखने, म्यूजिक लिरिक्स देखने, मौसम की जानकरी, और टू-डू लिस्ट की सुविधा देगा। और इन सबके आलवा आपको न्यूज़ सुनने, आपके सवालो के जवाब, अलार्म लगाना, स्मार्ट होम डिवाइस कण्ट्रोल करना आदि की सुविधाये भी दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi 6X (Mi A2) हुआ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Echo Spot में फार-फील्ड माइक्रोफोन भी दिया गया है जो काफी दूरी से भी आवाज को पहचान सकता है। यह अन्य स्पीकर्स के साथ ब्लूटूथ या ऑडियो लाइन-आउट के माध्यम से जुड़ भी सकता है।

Amazon ने यहाँ पर Echo Spot के साथ कुछ इंडिया-स्पेसिफिक एप्लीकेशन और सर्विस जैसे Amazon Prime Music, Saavn, TuneIn, Zomato, Ola, Urban Clap आदि  भी शामिल की है।

Amazon Echo Spot की कीमत और उपलब्धता

Amazon Echo Spot की इंडिया में कीमत 12,999 रुपए रखी गयी है लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तरह यहाँ आपको डिवाइस Amazon पर सिर्फ 10,499 रुपए की कीमत पर प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा अगर आप 2 डिवाइस खरीदते है तो आपको 1000 रुपए की छुट मिलेगी और ICICI कार्ड्स धारको के लिए 10-परसेंट एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी रखा गया है।

यह स्मार्ट स्पीकर ब्लैक और वाइट कलर विकल्पों में लांच किया गया है।

10 बेस्ट अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोन

Related Articles

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImageAmazon Echo Show 5 रिव्यु: अलेक्सा के साथ छोटी डिस्प्ले

Amazon और Google दोनों ने ही आखिरकार समझ लिया की होम-हब में एक डिस्प्ले का दिया जाना बेहतर रहेगा। Echo Show 5 को इंडिया में कुछ महीने पहले लांच किया गया था, जो एक किफायती Echo डिवाइस है जिसमे डिस्प्ले भी दिया गया है। (Read in English) अगर हम Echo डिवाइस को इसकी जेनरेशन के …

ImageAmazon Echo (3rd जनरेशन) रिव्यु

अमेज़न ने हाल ही में अपने Echo की थर्ड जनरेशन डिवाइस को लांच किया था। मार्किट में अभी भी सेकंड जेनरेशन इको डिवाइस उपलब्ध है। इस रिव्यु में हम Echo थर्ड जनरेशन की बात कर रहे है जो थोडा महंगे Echo Plus (2nd जनरेशन) के एक अल्टरनेटिव के तौर पर देखा जा सकता है। जो …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.