Amazon काफी समय से अपने स्मार्ट वौइस् असिस्टेंट Alexa को हिंदी भाषा में इस्तेमाल के लिए परफेक्ट करने की तरफ काफी काम कर रही है। इसी क्रम में कंपनी के Fire TV डिवाइस में Alexa रूटीन के सपोर्ट के अलावा Alexa को हिंदी सपोर्ट भी दे दिया गया है। अब आप आसानी से आप मौसम की डिटेल्स, टू-डू लिस्ट में आइटम ऐड करना, स्पोर्ट्स स्कोर जैसे काम आसानी से कर सकते है।
Fire TV पर Alexa का हिंदी और रूटीन सपोर्ट
अगर आप एक नए यूजर है तो आप Fire TV को सेटअप करते समय हिंदी भाषा को सेलेक्ट कर सकते है। इसके अलावा आप सेटिंग्स में जाकर Perference >> Language से भी भाषा सेलेक्ट कर सकते है।
एक बार भाषा इनेबल करने पर आप Alexa से हिंदी में आसानी से बात कर सकते है। लेकिन असिस्टेंट अभी हिंदी में जवाब देने में समर्थ नहीं होगा।
आप हिंदी में काफी कमांड्स को सेट कर सकते है। एक बार सेटअप पूरा हो जाने पर आप आसानी से वौइस् असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते है।
आप Alexa Routine को Alexa एप्लीकेशन के जरिये इस्तेमाल कर सकते है। अब अपनी Fire TV को Alexa एप्प से कनेक्ट कर सकते है। अब आप एप्लीकेशन के रूटीन सेटअप सेक्शन में जायेंगे तो आपको Fire TV डिवाइस कंट्रोल भी मिलते है।
यह नया फीचर Fire TV पर ग्लोबली उपलब्ध होगा। सिर्फ Fire TV स्टिक यूजर को यह धयन रखना होगा की टीवी आपका HDMI CEC को सपोर्ट होना जरुरी होता है।