WhatsApp का नया फीचर, जो अपने आप unread chats को करेगा क्लियर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जब भी हम WhatsApp ओपन करते हैं, तो उसमे ढेरों unread messages के नोटिफिकेशन्स पड़े रहते हैं , जिससे कही न कही थोड़ा बहुत इर्रिटेशन भी होने लगता है, क्योंकि उनमें से बहुत सारे मैसेज जरुरी नहीं होते हैं, और उन मैसेज को रीड न करने पर उसकी नोटिफिकेशन शो होती रहती हैं। इसी के चलते WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे सभी यूजर्स की परेशानी ख़त्म हो जाएगी और आप सभी unread message को क्लियर कर पाएंगे। जानते हैं, WhatsApp clear unread message count feature के बारे में विस्तार से।

ये पढ़े : Vivo X Fold 3 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च; मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

Whatsapp clear unread message count feature क्या है

WA बीटा इंफो द्वारा इससे सम्बंधित जानकारी साझा की गयी हैं। ये फीचर फ़िलहाल Android वर्जन के WhatsApp Beta Update 2.24.11.13 के लिए ही उपलब्ध है। अभी ये फीचर डेवलपमेंट मोड में है, बाद में इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फीचर के माध्यम से जब भी आप WhatsApp ओपन करेंगे, तो उसकी सभी पेडिंग चैट, जिन्हे आप ने रीड नहीं करा है, वो स्वचालित रूप से क्लियर हो जाएगी, और आप नए सिरे से चैटिंग शुरू कर पाएंगे।

Whatsapp clear unread message count feature
Image Credit: WABetaInfo

इसका मुख्य उद्देश्य पेंडिंग मैसेज की नोटिफिकेशन्स से होने वाली इर्रिटेशन को कम करना, और यूजर्स द्वारा जो मैसेज जरुरी है, उन पर ध्यान दे पाना है। ये फीचर उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, जो WhatsApp पर बहुत सारे ग्रुप्स में जुड़े होते हैं। ऐसे में ग्रुप में आने वाले सभी पेंडिंग मैसेज को स्वचालित रूप से क्लियर करना उनके लिए काफी आसान हो जाएगा। इस फीचर की वजह से यूजर्स के लिए WhatsApp का इंटरफ़ेस और भी आसान हो जाएगा।

ये पढ़े: Tata Play रिचार्ज प्लान 2024 लिस्ट; चुने अपने पसंद का प्लान

Clear unread message count feature को चालू कैसे करें

ये फीचर अभी बीटा मोड में होने की वजह से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा, लेकिन जिन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, वो whatsApp की सेटिंग्स में जाएं, और “Notifications” सेक्शन में जाकर “clear unread when app opens” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें, इससे ये फीचर एक्टिवेट हो जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 का 240Hz डिस्प्ले का इरादा बदला, डिस्प्ले को लेकर आई बड़ी जानकारी

OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप के डिस्प्ले को लेकर लगभग फैसला कर लिया है। Digital Chat Station से मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पहले तैयार किए गए 240Hz प्रोटोटाइप का इरादा छोड़कर अब 185Hz पैनल को चुना है। OnePlus 16 में 6.78-इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेज़ोल्यूशन के साथ …

Image2022 में आपको अपने WhatsApp अकाउंट में मिलेंगे ये नए और दिलचस्प फीचर

Meta की मैसेजिंग ऐप WhatsApp में इस साल काफी तब्दीलियाँ देखने को मिल सकती हैं। 2022 में इस एप्लीकेशन में प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, इत्यादि से सम्बंधित कई नए फीचरों पर कंपनी काम कर रही है। पिछले साल में कंपनी ने डेस्कटॉप पर वीडियो कॉलिंग, फोटो व वीडियो को मिटा देने जैसे कई फ़ीचर दिए …

ImageWhatsApp ने रोलआउट किये कई नए फीचर्स, मल्टीप्ल चैट के साथ मिलेगा मैसेज रिकवर का ऑप्शन

WhatsApp अपनी लोकप्रियता बनाये रखने के लिए अपने यूज़र्स के लिए लगातार अपडेट देता रहता है। वर्ष 2022 में भी WhatsApp ने नए अपडेट के साथ कई फ़ीचर जैसे WhatsApp Avatar, Community और Status Reactions आदि को ऐप में शामिल किया है। अब हम 2023 की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में Meta द्वारा संचालित …

ImageInstagram का नया फीचर: अब पोस्ट के बाद भी comment बदल सकेंगे

Instagram ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जो रोज़ ऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। अब यूज़र्स और क्रिएटर अपने पोस्ट किए गए कमेंट को एडिट कर सकते हैं, यानि अगर आपसे कोई typo हो गया या कुछ बदलना है, तो उसे बाद में ठीक किया जा …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.