Amazon Fire TV Cube रिव्यु: Alexa के साथ बदलेगा टीवी देखने का तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अब वो ज़माना बीत गया जब TV एक बेजान डब्बा होता था और उसमें जान डालने का काम केबल टीवी करते थे। लेकिन अब जब किफ़ायती दरों पर इंटरनेट की सेवा हर घर में उपलब्ध है, तो स्मार्ट टीवी और मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस के साथ मनोरंजन का तरीका ही बदल गया है। पहले केबल टीवी के साथ जो टीवी पर आ रहा है, वही देखना पड़ता था, अब इंटरनेट और मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइसों के साथ आप ढेर सारे उपलब्ध कंटेंट में से जो मन चाहे और जब चाहें देख सकते हैं।

Amazon Fire TV Stick (रिव्यु) और अन्य Android पर आधारित मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइसों ने विभिन्न ऐप सपोर्ट, स्क्रीन मिरर, टीवी पर कास्ट करना जैसे फीचरों के साथ स्मार्ट टीवी के अनुभव को भी स्मार्ट बना दिया है। साथ ही इन मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइसों के दाम भी ज़्यादा नहीं है और इस कारण से भी ये लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। आज हम ऐसे ही एक और मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस को रिव्यु करने जा रहे हैं जिसका नाम Amazon Fire TV Cube है।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3 अनोखे डिज़ाइन और बेहतर फ़ीचरों के साथ लॉन्च हुए

इससे पहले की इसकी डिटेल जानें, उस प्रश्न का उत्तर जान लेते हैं जो इस डिवाइस के ख़रीददारों को परेशान कर सकता है।

प्रश्न – Amazon Fire TV Cube, FireTV 4K stick से किस तरह अलग है ?

उत्तर- Fire TV Cube एक ज़्यादा बेहतर और प्रीमियम स्ट्रीमिंग प्रोडक्ट है जो Alexa integration के साथ आता है। Fire TV Cube में बिल्ट-इन स्पीकर और माइक हैं, जो कि FireTV 4K stick में नहीं है। इसीलिए ये Alexa सपोर्ट के साथ आपके प्रश्न सुनके उनके जवाब दे सकता है और आपकी वॉइस कमांड से वो सब कुछ कर भी सकता है, जो Fire TV 4K stick पहले करता आ रहा है।

कुल मिलाकर, Fire TV Cube में Alexa के साथ बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन भी हैं, और बेहतर कनेक्टिविटी फ़ीचर भी।

Amazon Fire TV Cube रिव्यु: अनबॉक्सिंग

Amazon ने इस डिवाइस को एक रेक्टेंगुलर बॉक्स में पैक करके भेजा है। बॉक्स खोलने पर आपको ये सब मिलेगा –

  • Amazon Fire TV Cube
  • Alexa वॉइस रिमोट (3rd जनरेशन)
  • IR केबल
  • ईथरनेट अडैप्टर
  • पावर केबल

Amazon ने इसके साथ HDMI केबल नहीं दी है। अगर आप ये बाज़ार से लेते हैं, तो प्रामाणिकता प्राप्त (certified) HDMI केबल ही खरीदें जो फुल HDMI 2.1 बैंडविड्थ सपोर्ट के साथ आती है और बेहतर ऑडियो-विसुअल अनुभव दे सकती है।

Amazon Fire TV Cube रिव्यु: डिज़ाइन

Amazon ने जैसा इस डिवाइस को नाम दिया है, ठीक उसी तरह ये बिलकुल एक क्यूब के आकार का ही बॉक्स है जो काफी हल्का है और आप इसे आसानी से उठा सकते हैं। इसके चारों साइड ग्लॉसी हैं और ऊपर और निचली सतह पर ये मैट फिनिश के साथ आता है। ये काले रंग में ही उपलब्ध है।

इसे नियंत्रण (कंट्रोल) करने के लिए सारी बटन ऊपर की तरफ ही दी गयी हैं जिनमें वॉल्यूम कंट्रोल करने के लिए दो बटन, एक माइक्रोफोन को म्यूट करने के लिए और एक Alexa के लिए या सेटअप मोड में जाने के लिए, शामिल हैं। ऊपर की तरफ ही, इन बटनों के साथ आठ माइक्रोफोन भी मौजूद हैं, जो Alexa कहते ही आपकी वॉइस कमांड सुनने को तैयार रहेंगे। इसके चारों तरफ एज पर विभिन्न रंगों में लाइट जलती है, जिनसे पता चलता है कि जो आप काम इसके द्वारा कर रहे हैं वो पूरा हुआ या नहीं। आपके Alexa बोलते ही, वॉल्यूम की बटन दबाने पर ये नीले रंग में जलती है। सेटअप मोड में ये संतरी (ऑरेंज) रंग में जलती है, जबकि Amazon की कोई भी नोटिफिकेशन आने पर ये पीले रंग में जलती है। कॉल्स आने पर हरे रंग में और माइक्रोफोन बंद होने पर लाल रंग द्वारा आपको बताती है।

Amazon Fire TV Cube में आपको सारे पोर्ट पीछे की तरफ ही दिए गए हैं। यहां माइक्रो USB पोर्ट, IR पोर्ट, HDMI पोर्ट, और पावर की तार के लिए पोर्ट दिए गए हैं। रिव्यु यूनिट को इस्तेमाल करने के दौरान हमने देखा कि इसकी बिल्ड क्वालिटी भी ठीक है और गलती से गिर जाने पर ये इतनी आसानी से नहीं टूटेगा यानि कि किसी भी एक्सीडेंटल ड्रॉप को झेलने की इसमें क्षमता है। हाँ! एक छोटी सी समस्या ये है कि ग्लॉसी फिनिश होने के कारण इस पर आसानी से उँगलियों के छाप या दाग लग जाते हैं। लेकिन अगर आप इसे सेटअप करने के बाद ज़्यादा नहीं छूते हैं, तो ये समस्या भी हल हो जाएगी।

Amazon Fire TV Cube रिव्यु: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

Amazon ने इसमें सेकेंड-जनरेशन Amlogic हेक्सा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जिसमें चार कोर 2.2GHz की स्पीड पर क्लॉक किये गए हैं और दो कोर 1.9GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। साथ में 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी मौजूद है।

हार्डवेयर से भी साफ़ ज़ाहिर है कि कि Fire TV Sick 4K के मुकाबले Fire TV Cube बेहतर है। ये cube HDMI CEC को भी सपोर्ट करता है, जिसके साथ आप Cube के रिमोट या Alexa वॉइस कमांड से ही अपनी टीवी को भी कंट्रोल कर यानि की चला पाएंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0 और ड्यूल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट भी हैं।

अब सॉफ्टवेयर की तरफ बढ़ते हैं। Amazon Fire TV Cube बिल्ट-इन Fire TV OS के साथ आएगा। Amazon ने पिछले साल ही Fire TV के अनुभव को और बेहतर करने के लिए अपने OS UI में काफी सुधार किये हैं। और अब नयी UI के साथ आप Cube द्वारा मल्टी-यूज़र प्रोफाइल बना सकते हैं जिसके साथ विभिन्न प्रोफाइलों में सभी को अपना-अपना पर्सनलाइज़्ड कंटेंट देखने की आज़ादी और अनुभव मिल सकता है। इस UI में सबसे ऊपर एक स्ट्रिप (bar) आता है जिसमें पहले Home, find, और Live बटन और उनके बाद कुछ ऐप्स दर्शायी गयी होती हैं। जैसे कि आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते हैं।

इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर भी आपको कई स्ट्रिप नज़र आएँगी, जिनमें एक recently viewed यानि कि हाल ही में देखा गया, दूसरी recommended यानि कि आप और क्या देख सकते हैं, इत्यादि शामिल होती हैं। लेकिन क्योंकि ये डिवाइस Amazon का ही है, तो सबसे पहले ये आपको Amazon Prime Video के विकल्प ही दिखाता है। Live टैब में लगभग सभी लाइव चैनलों का आप लुत्फ़ उठा सकते हैं (अगर आपने सब्सक्रिप्शन लिया है तो)। ज़्यादातर यहां Zee 5 और Sony Liv से सम्बंधित सभी लाइव चैनल आपको मिल जायेंगे। इसमें Hotstar वाले लाइव चैनल यहां नहीं दिखते हैं। लेकिन फिर भी हम कहेंगे कि इस छोटे और स्मार्ट Cube TV में आपको ढेर सारा कंटेंट देखने को मिल जायेगा।

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Buds 2, Galaxy Watch 4 और Watch 4 Classic लॉन्च हुए

Amazon Fire Cube TV रिव्यु: परफॉरमेंस और कंटेंट

बेहतर इंटरनल फीचरों के साथ, ये Fire TV Cube, Fire TV Stick की तुलना में आपको काफी कुछ और देता है। या कह सकते हैं कि ये एक Amazon के Echo Plus और Fire TV Stick का मिश्रण है। इसे इस्तेमाल करने के दौरान हम बहुत आसानी से एप्लीकेशनों के बीच में स्विच कर पाए और इसमें हमें सिर्फ चंद सेकेंड का ही समय लगा। बाकी स्ट्रीमिंग डिवाइसों में आपको एक ऐप से बाहर आकर या exit करके दूसरी ऐप खोलने में थोड़ा समय लग जाता है, लेकिन इसमें वो समय बहुत ही कम हो जाता है। साथ ही नवीनतम फ़ीचरों के कारण, Fire Cube TV में 60fps पर 4K Ultra HD कंटेंट देखने को मिलता है और वो भी Dolby Vision और HDR 10+ सपोर्ट के साथ।

अगर एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन है और स्पीड 15mbps से ज्यादा है, तो Fire TV Cube आपको आसानी से 4K रेज़ॉल्यूशन में बहुत अच्छी तस्वीरें डिस्प्ले कर सकता है। हमने इस पर Dolby Vision और HDR 10+ के साथ कुछ शो और वीडियो चलायीं और हर बार वीडियो देखने का मज़ा ही अलग था। हमने इसका परफॉरमेंस जांचने के लिए Netflix पर Stranger Things, Our Planet और Prime Videos पर Grand Tour, और Tom Clancy’s Jack Ryan देखा।

इस रिव्यु को करने के दौरान, हमने Fire TV Cube पर HD और SDR कंटेट भी देखा और वो भी हमें पसंद आया। ये 4K डिस्प्ले पर भी HD कंटेंट को अच्छी डिटेलिंग और रंगों के साथ प्रस्तुत करने में कामयाब रहा। हालांकि हम सब जानते हैं कि HD कंटेंट में 4K जितनी बारीकियां और क्लैरिटी तो नहीं मिलती है, लेकिन फिर भी परिणाम संतोषजनक रहा।

यहां एक चीज़ है, जो हमें सही नहीं लगी। Fire TV Cube में HDR मोड हमेशा ऑन रहता है। Amazon का इस डिवाइस में HDR mode को हमेशा ऑन रखने का निर्णय तब सही नहीं लगता जब आप SDR कंटेंट देखते हैं या सिस्टम UI नेविगेट करते हैं, इस समय इसे ‘Adaptive’ होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Mi Pad 5 Pro हुआ स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Fire TV Cube पर डायनामिक रेंज सेटिंग्स को कैसे एडजस्ट या सही करें?

आइये हम बताते हैं ! आप इसमें settings को खोलिये और फिर displayऔर audio का विकल्प चुनिए, इसके बाद display टैब पर क्लिक करें। यहां आपको Dynamic range सेटिंग का विकल्प मिल जायेगा, जिसमें आपको Always HDR का विकल्प चुनना अनिवार्य होगा।  

इस छोटे सी चीज़ को अगर हटाएं, तो FireTV Cube काफी अच्छा स्ट्रीमिंग और व्यूइंग का अनुभव देता है। वास्तव में हमने इसके कंटेंट की तुलना अपनी 65 इंच की TCL P725 पर प्री-इनस्टॉल्ड एप्लीकेशन के कंटेंट से भी की और दोनों के दृश्यों में जो अंतर था वो सभी लोगों को साफ़ नज़र आया।

Amazon Fire TV Cube रिव्यु: रिमोट और एलेक्सा

अब बात करते हैं रिमोट और एलेक्सा की। जैसे कि हमने पहले भी बताया Amazon ने इस Fire Cube TV के साथ रिमोट भी दिया है, जो Fire TV 4K Stick के साथ आने वाले रिमोट के जैसा ही दिखता है और आप इसे नीचे तस्वीर में भी देख सकते हैं। ये एक छोटा सा और आसानी से हाथ में आने वाला रिमोट है जिसमें आपको Prime Video, Netflix, Amazon Music, और ऐप लाइब्रेरी के लिए डेडिकेटेड यानि की अलग से बटन दिए गए हैं। इसमें Alexa के लिए भी अलग से एक बटन है, जो पावर बटन के नीचे नीले रंग में मौजूद है। और अच्छी बात ये है कि इस रिमोट से हम अपनी TCL P725 TV और पहले से इसके साथ कनेक्ट हुए Tata Sky सेट-टॉप बॉक्स को भी आसानी से कंट्रोल कर पाए।

Alexa, Fire TV Cube का मुख्य आकर्षण केंद्र है। Alexa एक स्मार्ट असिस्टेंट है, बिल्कुल Google Assistant की तरह, जिसके साथ आप आसानी से एप्लीकेशनों के बीच में स्विच कर सकते हैं और अपने बाकी कम्पैटिबल स्मार्ट डिवाइसों जैसे स्मार्ट लाइट, स्मार्ट होम एप्लायंस को भी इसी से नियंत्रित कर सकते हैं।

हमने Alexa को कुछ चुनिंदा कंटेंट चलाने को कहा और इसने बखूबी और काफी कम समय लेते हुए अपना काम किया। हमने इसे ‘Ozark Season 2 episode 3’ चलाने की वॉइस कमांड दी और इसने Netflix पर इसे एकदम प्ले कर दिया। इसके अलावा हमने Alexa को Scam 1992 प्ले करने को कहा और इसने वो भी sony Liv ऐप से टीवी पर प्ले कर दिया। इसके बाद हमारे कहते ही Disney Hotstar पर उपलब्ध Mandalorian को भी एक ही वॉइस कमांड में आसानी से और सफलतापूर्वक चला दिया।

वर्डिक्ट: क्या आपको Amazon Fire TV Cube खरीदना चाहिए?

Amazon Fire TV Cube को हम आपको एक बेहतर और सक्षम स्ट्रीमिंग डिवाइस के तौर पर रिकमेंड कर सकते हैं या सुझा सकते हैं। हां, लेकिन एक प्रश्न है कि क्या ये अपनी कीमत के अनुसार सही है। सही कहें तो, ये हर किसी के लिए एक मुश्किल सवाल है। ज़्यादातर लोगों को लगेगा कि एक Fire TV Stick 4K के साथ एक Echo Dot स्पीकर खरीदना अधिक बेहतर होगा। ख़ैर! उनके लिए ये एक अच्छा सौदा है भी, लेकिन अगर आप विशेष रूप से कीमत के बारे में न सोचकर एक अच्छा कंटेंट/दृश्य देखने का अनुभव चाहते हैं, तो Fire TV Cube आपको बेहतर सर्विस दे सकता है। Fire TV Cube के साथ हम घर पर उपलब्ध लगभग सभी होम एप्लायंस को कंट्रोल भी कर पाए जिसमें सेट-टॉप बॉक्स और स्मार्ट टीवी को हमने वॉइस कमांड के साथ चलाया। इसके अलावा इसने हमें और भी स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल आसानी से करने दिए।

क्यों खरीदें ?

  • बेहतर और स्मूथ परफॉरमेंस
  • 4K HDR 10+ और Dolby Vision प्लेबैक
  • Dolby Atmos का सपोर्ट  
  • CEC सपोर्ट
  • उत्तम दर्जे की ऐप लाइब्रेरी

क्यों ना खरीदें?

  • कीमत थोड़ी ज़्यादा है
  • HDMI 2.1 केबल इसके साथ बॉक्स में नहीं मिलती

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 12x 5G 12,000 रुपए से कम में होगा लॉन्च, सामने आये सभी स्पेक्स

Realme Narzo 70 Pro के बाद कंपनी भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन पेश करने वाली है। इस बार रियलमी की नयी नंबर 12 सीरीज़ में एक और नया सदस्य जुड़ेगा। कंपनी पिछले कुछ समय से अपने नए फ़ोन Realme 12X 5G को टीज़ कर रही है। ये फ़ोन भारत में 2 अप्रैल, 2024 को आने …

ImageSamsung स्ट्रीमिंग सर्विस Smart TV Plus का वेब वर्शन लॉन्च हुआ – कोई भी कर सकेगा मुफ्त में इस्तेमाल

Samsung ने अपनी मुफ्त स्ट्रीमिंग सर्विस Smart TV Plus के वेब वर्शन को लॉन्च किया है। ग्राहक इस सेवा का आनंद बिना कोई पैसा खर्च किये उठा सकते हैं। हालांकि मुफ्त सेवा होने के साथ इसमें विज्ञापन भी दिखाए जायेंगे। क्रोमेकास्ट डिवाइसों के लिए कास्ट करने का विकल्प भी इस बार इसमें दिया गया है। …

ImageAmazon Tv Fire Stick 4K Review in Hindi | Amazon Tv Fire Stick 4K का रिव्यु हिंदी में

अगर आप भारतीय बाज़ार उपभोक्ता है और अपने लिए एक नयी स्ट्रीमिंग डोंगल खरीदना चाहते है तो आपके पास Fire TV Stick, Fire Stick 4K और Chromecast 3 के रूप में सीमित विकल्प ही उपलब्ध होते है। इनमे से हाल ही में लांच की गयी Fire Tv Stick 4K डोंगल ही आपको 4K स्ट्रीमिंग का …

ImageJio AirFiber के इन प्लानों के साथ पूरे महीने फ्री में देखें Amazon Prime, Netflix और Hotstar का प्रीमियम कंटेंट

आज के समय में केबल टीवी नहीं, बल्कि OTT प्लैटफॉर्म ज़्यादा प्रचलित हैं। अलग अलग OTT प्लैटफॉर्म पर काफी दिलचस्प कंटेंट हर हफ्ते रिलीज़ होता है, लेकिन अगर सभी OTT चैनलों को सब्सक्राइब करें, तो ये काफी महंगा पड़ेगा। ऐसे में अगर आपको ऐसी कोई सर्विस मिल जाए, जिनके साथ इनमें से कुछ OTT चैनलों …

Imageइस दिन होगा Animal मूवी का OTT रिलीज़, एक्सटेंडेड कट के साथ देखने को मिलेगी पूरी फिल्म

थिएटर पर पहले ही दिन 63.80 करोड़ की कमाई के साथ बम्पर एंट्री करने वाली Animal फिल्म जल्दी ही OTT पर रिलीज़ होने वाली है। रणबीर कपूर की इस फिल्म को Netflix पर गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी, 2024 को रिलीज़ किया जायेगा। फैंस के लिए इससे भी दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म OTT …

Discuss

Be the first to leave a comment.