Samsung स्ट्रीमिंग सर्विस Smart TV Plus का वेब वर्शन लॉन्च हुआ – कोई भी कर सकेगा मुफ्त में इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने अपनी मुफ्त स्ट्रीमिंग सर्विस Smart TV Plus के वेब वर्शन को लॉन्च किया है। ग्राहक इस सेवा का आनंद बिना कोई पैसा खर्च किये उठा सकते हैं। हालांकि मुफ्त सेवा होने के साथ इसमें विज्ञापन भी दिखाए जायेंगे। क्रोमेकास्ट डिवाइसों के लिए कास्ट करने का विकल्प भी इस बार इसमें दिया गया है।

अब तक Samsung की ये Smart TV Plus सर्विस Samsung TV और स्मार्टफोनों तक ही सीमित थी, लेकिन अब इसके वेब वर्शन के साथ आप इसे किसी भी डिवाइस पर इंटरनेट द्वारा चला सकते हैं। अब जब ज़्यादातर लोगों लोगों का रुझान स्ट्रीमिंग सर्विस देने वाली ऐप्स की तरफ है, तो ऐसे में Samsung की ये नयी सर्विस अच्छे कंटेंट के साथ लोगों को पसंद आ सकती है। अब तक ये केवल सैमसंग के ग्राहकों के लिए थी, लेकिन अब इसे कोई भी इंटरनेट सेवा के साथ इस्तेमाल कर सकता है।

Samsung की TV Plus को 2016 में लॉन्च किया गया था और तब से ये Samsung की स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध है। लेकिन अब जब ये Samsung के अलावा अतिरिक्त डिवाइसों जैसे कोई भी स्मार्ट टीवी या स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगी तो इसकी टक्कर सीधे Netflix, Apple TV, Prime Videos जैसी स्ट्रीमिंग ऐप्स के साथ होगी जिन पर बेहिसाब बेहतरीन कंटेंट विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है।

इस सेवा को Samsung ने बिना किसी घोषणा या लॉन्च इवेंट के उपलब्ध कराया है। अब Samsung की ये Smart TV Plus स्ट्रीमिंग सर्विस केवल सैमसंग के ग्राहकों के लिए नहीं है। ये अब उन प्रचलित ऐप्स या सर्विसों की तरह है जो हर किसी के मनोरंजन के लिए इंटरनेट पर उपलब्ध होगी। हालांकि इसकी टक्कर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी सेवाओं के साथ है जिन पर आपकी पसंद का कंटेंट पहले से उपलब्ध है। लेकिन आप इसे नहीं भूल सकते कि Samsung आपको ये सेवा मुफ्त में दे रहा है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageसाल 2019 में Netflix के 15 बेस्ट अल्टरनेटिव: Amazon Prime, Disney+, Hotstar के अलावा और भी

ऑन-डिमांड विडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की बात करे तो सबसे पहले नाम आता है Netflix का, जो हमेशा से ही काफी लोकप्रिय साबित हुई है। साल 2016 में Netflix ने भारत सहित 128 देशों में अपने नेटवर्क को बढ़ाया था जो हाई-क्लास यूजर के लिए काफी बेहतर साबित होती है। Netflix में आपको काफी ओरिजिनल कंटेंट …

ImageJio Vs Airtel vs Vi vs BSNL: 200 रूपए तक के टैरिफ प्लान

भारत में गिनी-चुनी टेलीकॉम कंपनियों का ही बोलबाला है और उनमें टैरिफ प्लान को लेकर होड़ मची रहती है। लेकिन अब सभी कंपनियां एक ही रास्ते पर हैं और वो है आने वाले महीनों में टैरिफ प्लान की कीमतों में इज़ाफ़ा करना। हालांकि ये टेलीकॉम ऑपरेटर 200 रूपए की कीमत (Prepaid Plans under 200) पर …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Discuss

1 Comment
User
Rohit
Anonymous
5 years ago

Its version not vershion

Reply

Related Products