Realme 7 5G हुआ MediaTek Dimensity 800U और 48MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 7 5G को आज UK में लांच कर दिया गया है। फोन में आपको पंच होल डिस्प्ले, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और 48MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ 5G कनेक्टिविटी भी देखने को मिलती है। रियलमी की यह डिवाइस मीडियाटेक चिपसेट के साथ पेश की गयी है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Realme 7 5G की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने Realme 7 5G को ₤279 की कीमत में पेश किया है। अभी के लिए डिवाइस UK के मार्किट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी अन्य देशो में उपलब्धता से जुडी कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गयी है।

Realme 7 Pro के फीचर

फ़ोन में सामने की तरफ 6.5-इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले पंच होल के साथ दी गयी है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.6% है जो Realme 7 Pro के जितना ही है। Realme ने फोन के स्प्लैश-रेसिस्टेंट होने के भी दावा किया है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी गयी है।

पीछे की तरफ आपको वर्टीकल डायरेक्शन में 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP 119-अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP पोर्ट्रेट तथा 2MP का मैक्रो सेंसर भी दिए गये है। Realme ने कैमरा एप्लीकेशन में आपको AI, नाईटस्केप, क्रोमा बूस्ट और ब्यूटी मोड का भी सपोर्ट दिया है। पंच होल में आपको 16MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 800U चिपसेट के साथ आपको LPDDR4X रैम (6GB) और UFS2.1 (128GB) स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसके साथ डिवाइस में डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिसमे आप 256GB मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकते है।

7 5G में 5,000mAH की बड़ी बैटरी 30W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करे तो फ़ोन एंड्राइड 10 आधारित Realme UI पर रन करता है। अन्य फीचर में USB टाइप-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, और सभी बेसिक सेंसर दिए गये है।

Related Articles

ImageVinFast के 3 Electric Scooter 2027 में आएंगे भारत, चार्ज की जगह बदल सकेंगे बैटरी

एक नज़र में : कारों के बाद अब VinFast भारत में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (VinFast Electric Scooter India) लाने जा रही है, और कंपनी के अनुसार ये 2027 में आएंगे। ये तीनों Vietnam के Evo, Kyo और Kinet पर बने होंगे, जिनमें सबसे सस्ता Evo वहां करीब ₹68,000 का है। लेकिन भारत आने से पहले …

Imageसाल 2020 के 4-रियर कैमरा सेटअप वाले बेस्ट स्मार्टफोन

अज के लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए सभी स्मार्टफोन मेकर अपने फ़ोनों में 2 या 3 नहीं 4 कैमरा सेंसर देने लगे है जिसका सबसे ताज़ा उदाहरण है Huawei P30 Pro जिसने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर ले जाकर खड़ा कर दिया है। (Read in English) कुछ समय पहले तक फ्रंट और रियर …

ImageRealme X50M 5G हुआ 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme ने अपना एक और 5G स्मार्टफोन चीन में लांच कर दिया है। X50M X-सीरीज के तहत पेश किया गया तीसरा 5G सपोर्ट स्मार्टफोन है। फोन में ड्यूल-पंच होल सेल्फी कैमरा, ग्रेडिएंट फिनिश बैक, क्वैड कैमरा सेटअप जैसे लेटेस्ट फीचर दिए है। इसके अलावा यहाँ पर हाई रिफ्रेश रेट के साथ स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट भी …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageRealme V15 5G हुआ AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 800U चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme ने आज अपने होम ग्राउंड यानि चीनी मार्किट में MediaTek Dimensity 800U और 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ Realme V15 5G को लांच कर दिया है। यह डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ किफायती कीमत में 50W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। तो चलिए फोन के डिटेल्ड फीचर के साथ प्राइस पर नज़र …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products