Realme X50M 5G हुआ 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने अपना एक और 5G स्मार्टफोन चीन में लांच कर दिया है। X50M X-सीरीज के तहत पेश किया गया तीसरा 5G सपोर्ट स्मार्टफोन है। फोन में ड्यूल-पंच होल सेल्फी कैमरा, ग्रेडिएंट फिनिश बैक, क्वैड कैमरा सेटअप जैसे लेटेस्ट फीचर दिए है। इसके अलावा यहाँ पर हाई रिफ्रेश रेट के साथ स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट भी मिलती है।

Realme X50M की कीमत और उपलब्धता

X50M को मार्किट में Starry Blue कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। Realme X50M 5G के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वरिएन्त को 1,999 युआन की कीमत पर तथा 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वरिएन्त को 2,299 युआन की कीमत पर लांच किया गया है। फोन की सेल 29 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

Realme X50M 5G के फीचर

X50 M 5G में सामने की तरफ आपको 6.57-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। ड्यूल पंच होल के साथ डिवाइस 90.4% स्क्रीन-टू-रेश्यो प्राप्त करती है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट के साथ 8GB तक की LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.0 स्टोरेज तक के ऑप्शन के साथ इस्तेमाल की गयी है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ Realme X50 5G में 48MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8MP 119-डिग्री अल्ट्रा -वाइड लेंस + 2MP मैक्रो लेंस और 2MP का टेलीफ़ोटो लेंस के साथ दिए गये है। सामने की तरफ पंच होल के तहत 16MP का प्राइमरी सेंसर 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए Realme X50 5G में 5G के लिए ड्यूल-बैंड SA/NSA सपोर्ट के साथ VoLTE नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, NFC, USB टाइप C पोर्ट और 3.5 ऑडियो जैक को भी शामिल किया गया है। बैटरी के तौर पर यहाँ 4,200mAh की बड़ी बैटरी 30W SuperDART फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

Realme X50M 5G की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme X50M 5G
डिस्प्ले 6.57-इंच (2340 x 1080 पिक्सेल) FHD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765G
रैम 6GB/8GB LPDDR4x
इंटरनल स्टोरेज 128GB/256GB UFS 2.1
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित Realme UI
रियर कैमरा 48MP (f/1.8) + 8MP वाइड-एंगल लेंस + 2MP मैक्रो + 2MP टेलीफ़ोटो
फ्रंट कैमरा 16MP+2MP
फीचर SA/NSA ड्यूल बैंड सपोर्ट, GPS/A-GPS, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
बैटरी 4200mAh, 30W SuperDART चार्जर
कीमत 1,999 युआन

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageRealme GT 5G हुआ स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme ने साल 2021 के अपने पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 5G को लांच कर दिया है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट, sAMOLED डिस्प्ले, 64MP ट्रिपल कैमरा और 65W की सुपर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फीचर देखने को मिलते है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइसों के फीचरों और कीमत पर: Realme GT 5G के …

ImageRealme Q3 Pro Special Edition हुआ 5G सपोर्ट और 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme ने आज अपने एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme Q3 Pro स्पेशल एडिशन को लांच कर दिया है। फोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट वाली स्नैपड्रैगन 768G चिपसेट के साथ आता है। इस से पहले मार्किट में Realme Q3 Pro मीडियाटेक Dimensity 1100 के साथ लांच किया जा चूका है। Q3 Pro SE में sAMOLED 120Hz पैनल, …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.