Alcatel V3 सीरीज ने मचाया भारत में धमाल, इतनी कम कीमत पर Stylus के साथ मिल रहे शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इतने इंतेज़ार के बाद Alcatel ने भारत ने अपनी नई Alcatel V3 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स Alcatel V3 Classic, Alcatel V3 Pro और Alcatel V3 Ultra को शामिल किया गया है। आगे Alcatel V3 सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: UPI का उपयोग करते हैं, तो जान लें नए UPI नियम, 1 अगस्त से इन चीजों पर लगेगी लिमिट

Alcatel V3 सीरीज की कीमत और उपलब्धता

Alcatel V3 Classic

  • 4GB RAM+128GB स्टोरेज: 12,999 रुपए
  • 6GB RAM+128GB स्टोरेज: 14,999 रुपए

फोन Cosmic Grey और Halo White hues इन दो रंगों में आता है।

Alcatel V3 Pro

  • 8GB RAM+256GB स्टोरेज: 17,999 रुपए

फोन Matcha Green और Metallic Grey इन दो रंगों में आता है।

Alcatel V3 Ultra

  • 6GB RAM+128GB स्टोरेज: 19,999 रुपए
  • 8GB RAM+128GB स्टोरेज: 21,999 रुपए

फोन Ocean Grey, Hyper Blue, और Champagne Gold इन तीन रंगों में आता है।

सीरीज के तीनों फोन्स की बिक्री 2 जून, 2025 से शुरू होगी, और इन्हें आप Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फिलहाल इन पर 2000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ साथ नो कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शंस उपलब्ध है।

Alcatel V3 सीरीज स्पेसिफिकेशंस

Alcatel V3 Classic स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.67 इंच का HD+ 2.5D डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और 4GB/6GB LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। ये Android 15 पर रन होता है। बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 0.08MP QVGA सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

फोन 5,200mAh बैटरी के साथ आता है, और 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। IP54 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Bluetooth 5.4, dual-band Wi-Fi, GPS, और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Alcatel V3 Pro स्पेसिफिकेशंस

ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.67 इंच के HD+ 2.5D Hold NXTPAPER सुपीरियर डिस्प्ले के साथ आता है, और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। इसमें आपको 8GB LPDDR4x RAM और 256GB स्टोरेज मिल जाएगी। फोन Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर मैक्रो फंक्शन के साथ 50MP प्राइमरी और 5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। इसमें 5,010mAh की बैटरी दी गई है, और ये 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Bluetooth 5.4, dual-band Wi-Fi, GPS, और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Alcatel V3 Ultra स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.78 इंच का FHD+ 2.5D NXTPAPER डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, और एंटी ग्लेयर लो ब्ल्यू लाइट फिल्टर को स्पोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 15 पर रन होता है। इसमें 6GB/8GB LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन IP54 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है।

बैक पैनल पर 108MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा वाइड, और 2MP मैक्रो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 5,010mAh बैटरी के साथ आता है, और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Bluetooth 5.4, dual-band Wi-Fi, GPS, और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। ये फोन Stylus के साथ आता है

ये पढ़ें: Infinix GT 30 Pro इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, कम कीमत पर ट्रिगर बटन के साथ मिलेगा 120FPS गेमिंग सपोर्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.