UPI का उपयोग करते हैं, तो जान लें नए UPI नियम, 1 अगस्त से इन चीजों पर लगेगी लिमिट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी बार बार UPI ऐप्स का उपयोग करते हैं, तो ये खबर आपके काम की होने वाली है, क्योंकि इन ऐप्स को लेकर NPCI द्वारा कुछ बदलाव करने वाली है। ये बदलाव 1 अगस्त से हो सकते हैं, जिसमें कुछ चीजों पर लिमिट लगाई जा सकती है। आगे इन नए UPI नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Infinix GT 30 Pro इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, कम कीमत पर ट्रिगर बटन के साथ मिलेगा 120FPS गेमिंग सपोर्ट

नए UPI नियम

UPI नए नियम

इन चीजों पर लगेगी लिमिट

NPCI द्वारा UPI ऐप्स में कुछ चीजों के उपयोग पर लिमिट लगाई जा रही है, जिससे UPI नेटवर्क पर लोड कम पड़े, क्योंकि यूजर्स द्वारा बार बार इन सुविधाओं का उपयोग किया जाता है। इनमें, बैलेंस चेक करने वाली सुविधा शामिल है। यूजर्स 1 अगस्त के बाद दिन में सिर्फ 50 बार ही बैलेंस चेक कर पाएंगे। ये नियम व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, क्योंकि दिनभर के ज्यादा लेन देन में उन्हें बार बार बैलेंस चेक करने की जरूरत पड़ती है।

इसके अतिरिक्त, पीक टाइम यानी जो सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे का समय होता है, जब इसका ज्यादा उपयोग किया जाता है, इस समय बैलेंस चेक करने की सुविधा को सीमित कर दिया जाएगा, जिससे सिस्टम क्रैश होने या सर्वर डाउन होने जैसी समस्या न हो।

ऑटोपे सिर इस समय काम करेगा

UPI नए नियम के अंतर्गत ऑटोपे के समय पर भी लिमिट लगा दी गई है। अब जो लोग किसी स्ट्रीमिंग ऐप, इन्वेस्टमेंट, या EMI के लिए ऑटोपे जैसी सुविधा का उपयोग करते हैं, तो उनको बता दें, कि ऑथराइजेशन और डेबिट प्रोसेसिंग सिर्फ नॉन-पीक आवर्स में ही हो पाएगी, यानी दोपहर 1 से 5 बजे के बीच या रात को 9:30 से सुबह 10 बजे के बीच ऑटो पेमेंट की प्रोसेस होगी।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: OPPO Reno 14 जुलाई में होगा भारत में लॉन्च, डिजाइन, AI और अन्य फीचर्स आएं सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImagePhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

PhonePe इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक काम की खबर है। कंपनी ने अपने wallet के नियम चुपचाप अपडेट कर दिए हैं, और अब लंबे समय से बंद पड़े wallet पर हर तिमाही ₹100 का चार्ज लगने वाला है। राहत की बात बस इतनी है कि ये फीस सिर्फ wallet तक सीमित है, …

Image1 अगस्त से UPI की दुनिया बदलेगी – अब हर क्लिक पर रखी जाएगी नजर!

अगर आप मेरी तरह रोज़ाना Paytm, PhonePe या GPay जैसे UPI apps का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अगस्त 2025 से कुछ ज़रूरी बदलाव आपकी डिजिटल लाइफ में होने वाले हैं। National Payments Corporation of India (NPCI) ने UPI सिस्टम को और ज़्यादा स्मूथ और भरोसेमंद बनाने के लिए कुछ नए नियम लागू करने का …

Imageनए UPI नियम 2025 1 अप्रैल से लागू, ये नहीं किया तो UPI का उपयोग नहीं कर पाएंगे यूजर्स

भारत में UPI का उपयोग लगभग हम सभी करते हैं, ऐसे में हम सभी को नए UPI Rules की जानकारी होना आवश्यक है। दरअसल, नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत 1 अप्रैल से होने वाली है, जिसमें NPCI द्वारा कुछ नए UPI नियम को लागू किया जाने वाला है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते …

Discuss

Be the first to leave a comment.