एक्सक्लूसिव: Vivo V50 भारत में फरवरी के तीसरे हफ्ते में होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo की V-सीरीज़ ख़ासकर अपने कैमरों के लिए जानी जाती है। इस सीरीज़ के साथ कंपनी मिड-रेंज में अच्छे कैमरा देने की कोशिश करती है। पिछले साल कंपनी ने इस सीरीज़ में दो बार फ़ोन लॉन्च किये और लगता है कि बार भी कंपनी यही रणनीति अपना रही है, जिसके चलते हमें फरवरी में ही नया Vivo V50 देखने को मिलेगा।

जहां एक तरफ V50 को लेकर ढेरों रिपोर्ट सामने आ रही हैं, वहीँ हम आपको शाट प्रतिशत बता सकते हैं कि Vivo V50 फरवरी 2025 में ही ग्लोबल मार्किट में दस्तक देने वाला है। इस फ़ोन का भारतीय लॉन्च फरवरी के तीसरे हफ्ते में हो सकता है। जो तारीख़ हमारे सामने आयी है, वो है 18 फरवरी, हालांकि ये अभी निश्चित तौर पर नहीं है।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10R फरवरी में होगा लॉन्च, क्या मिलेगा खास – लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

V50 सीरीज़ में हमें कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे पहली बात, इस फ़ोन के साथ फिलहाल V50 Pro लॉन्च नहीं किया जायेगा। कंपनी शायद बेस मॉडल के साथ Pro वैरिएंट को लॉन्च करने की योजना नहीं बना रही और ये शायद हमें बाद के कुछ महीनों में देखने को मिले।

Vivo V50 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Vivo V50 में 6.78-इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले आ सकती है, ये 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। इस मिड-रेंज फ़ोन को Qualcomm का ओक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट पावर करेगा, जिसके साथ 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज है।

जैसे कि हमने पहले भी कहा, कंपनी की इस सीरीज़ में कैमरा सबसे ख़ास होते हैं, तो V50 में ड्यूल रियर सेंसर आने के कयास लगाए जा रहे हैं, जो Zeiss द्वारा ट्यून होंगे। इनमें 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 50MP का ही अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलने के आसार हैं। साथ ही सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का ही कैमरा मिल सकता है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

इसके अलावा V50 में Android 15 आधारित Funtouch OS 15 आ सकता है। साथ ही इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है और ये IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल को झेल पायेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePUC के नियम बदले! नई गाड़ी का सर्टिफिकेट अब 3 साल चलेगा, पर पुरानी गाड़ी वाले पहले ये जान लें

एक नज़र में : 6 साल तक पुरानी BS6 कार, बाइक या स्कूटर के लिए अब आपको हर साल PUC बनवाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सड़क परिवहन मंत्रालय ने PUC के नए नियम (PUC New Rules) लागू कर दिए हैं। इन गाड़ियों का PUC अब 1 साल की जगह 3 साल चलेगा। लेकिन BS4 …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

ImageBlinkit अब 10 मिनट में घर पहुंचा रहा GTA 6, भारत में आधी रात के लॉन्च से ठीक पहले शुरू हुई डिलीवरी

एक नज़र में : Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो भारत में आज रात 12 बजे PS5 पर खुलेगा। कंपनी के CEO अलबिंदर ढींडसा के अनुसार ये सर्विस अभी 11 शहरों में है। कई इलाकों में ऑर्डर 10 मिनट में पहुंचने की बात भी बताई जा रही है। लेकिन डिब्बा …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products