iQOO Neo 10R फरवरी में होगा लॉन्च, क्या मिलेगा खास – लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO भी 2025 में अब अपना पहले स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन OnePlus 13 और Samsung Galaxy S25 सीरीज़ जैसे फ्लैगशिप फोनों से अलग, ये कंपनी अब मिड-रेंज खरीदने वालों के लिए कुछ ला रही है। पिछले हफ्ते निपुम मार्या के टीज़र के बाद आज इस फ़ोन का नाम और लॉन्च का समय सामने आया है। iQOO की तरफ से फरवरी में हमें नया iQOO Neo 10R लॉन्च होता नज़र आएगा। कंपनी की तरफ से Neo सीरीज़ में पहली बार कोई ‘R’ वैरिएंट आ रही है और आसार यही हैं कि ये मिड – रेंज बजट में एक पावरफुल परफॉरमेंस के साथ दस्तक देगा। टीज़र इस फ़ोन के बारे में और भी काफी कुछ बताते हैं, आइये जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung ट्राई-फोल्ड को कंपनी ने पहली बार किया टीज़, क्या है आगे का प्लान?

Amazon टीज़र से स्पष्ट हो जाता है कि नया iQOO Neo 10R Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आएगा, जो कि काफी स्मूथ परफॉरमेंस देता है। इस चिप के साथ कई फ़ोन हम पिछले साल में देख चुके हैं। इसके अलावा फ़ोन का डिज़ाइन भी थोड़ा अलग है। iQOO Neo 10R ड्यूल-टोन फिनिश के साथ पेश किया जायेगा, जिसमें ऊपर बीच में चौकोर सा कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरे हैं। आप फ़ोन को हल्के बैंगनी के साथ सफ़ेद रंग में देख सकते हैं।

कंपनी इस फ़ोन को टीज़र में “Fastest Phone in this segment” टैगलाइन के साथ टीज़ कर रही है। साथ ही इस चिपसेट के साथ पहले आये फोनों के अनुसार देखें तो, ये फ़ोन 30,000 रुपए के बजट में आने का अंदेशा है।

फीचरों की बात करें तो, iQOO Neo 10R में Snapdragon 8s Gen 3 चिप के साथ सॉफ्टवेयर में Android 15 आधारित Funtouch OS होगा। इसके अलावा ये फ़ोन 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड कमरों से लैस होगा। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिल सकता है। अन्य फीचरों में 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 12GB रैम, और एक बड़ी 6,400mAh की बैटरी जैसे फीचर शामिल हो सकते हैं।

ये पढ़ें: 2025 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन – Best Smartphones 2025

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products