Samsung Galaxy A60 और Galaxy A40s हुए ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ चीन में लांच: जाने स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने आज इंडिया में अपने Galaxy A70 को 28,990 रुपए की कीमत में लांच किया था जो ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर युक्त है। ठीक इसी के बाद कंपनी ने आज पिछले महीने लांच किये गये A70 और A80 के अलावा चीन में A60 और A40s को भी लांच कर दिया है।

लांच किया गया Galaxy A40s इंडिया में लांच किये गये Galaxy M30 के समान ही है जबकि Galaxy A60 आपको काफी हद तक Galaxy A8s जैसा की दिखाई देता है सिर्फ थोडा बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ। तो चलिए नज़र डालते है इन् दोनों स्मार्टफ़ोनों पर:

यह भी पढ़िए:  Galaxy S10+ का फर्स्ट इम्प्रैशन: होगा साल का बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A60 और A40s की कीमत

सैमसंग की A-सीरीज किफायती कीमत के लिए चर्चा में रहती है और Galaxy A30, A50 की ही तरह यहाँ पर भी काफी किफायती कीमत में दोनों डिवाइसों को लांच किया गया है। तो जहाँ पर Galaxy A60 को CNY 1,999 (लगभग 20,700 रुपए) में पेश किया गया है वही Galaxy A40s RMB 1,499 (लगभग 15,500 रुपए) की कीमत में लांच किया गया है।

Samsung Galaxy A60 के फीचर

Galaxy A60 स्मार्टफोन में आपको सामने की तरफ 6.3-इंच की पंच-होल डिस्प्ले दी गयी है जिसका स्क्रीन टू-बॉडी रेश्यो 91.8% है। सैमसंग की इस इनफिनिटी-O डिस्प्ले के होल का डायामीटर सिर्फ 4.69mm दिखाई पड़ता है। इसके अलावा डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ Adreno 612 GPU देखने को मिलता है।

6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ यह डिवाइस आपको 32MP के प्राइमरी सेंसर, 5MP के डेप्थ सेंसर और 8MP के अल्ट्रा-वाइड सेंसर वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मिलती है। वही सामने की तरफ 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है। USB-टाइप C पोर्ट के साथ 3500mAh की बैटरी भी दी गयी है।

Samsung Galaxy A40s के फीचर

सैमसंग की यह Galaxy A40s डिवाइस पूरी तरह से Galaxy M30 के समान है। तो ज्यादा विस्तार में ना बताते हुए हम यह कह सकते है की सामने की तरफ 6.4- इंच की sAMOLED इनफिनिटी-U FHD+ डिस्पले, Exynos 7904 चिपसेट, पीछे की तरफ 13MP+5MP+5MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप तथा सामने की तरफ 16MP सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है। फ़ोन में आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी USB टाइप-C पोर्ट के साथ दी गयी है।

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

ImageSamsung Galaxy A60 की डिटेल्स हुई लीक; sAMOLED डिस्प्ले 8GB रैम और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के साथ होगा जल्द लांच

Samsung ने हाल ही में A-सीरीज के तहत A10, A30 और A50 स्मार्टफोनों को लांच कर दिया है लेकिन रिपोर्ट थी की कंपनी इस सीरीज में कुल 5 फोन लांच करेगी। रिपोर्ट्स को सच साबित करते हुएकंपनी जल्द ही अपने एक A-सीरीज स्मार्टफोन Galaxy A60 को भी लांच करने वाली है और ताजा सामने …

ImageSamsung Galaxy A70 हुआ AMOLED इनफिनिटी-U डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आज लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने अपना लेटेस्ट Samsung Galaxy A70 स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा के साथ इंडिया में लांच कर दिया है। इस से पहले A70 को पिछले महीने ही बैंकाक में लांच किया गया था। इंडिया में Galaxy A10, Galaxy A20, Galaxy A30 और Galaxy A50 के बाद इस सीरीज का यह चौथा फोन है। फोन की खासियत …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.