Samsung Galaxy A60 की डिटेल्स हुई लीक; sAMOLED डिस्प्ले 8GB रैम और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के साथ होगा जल्द लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने हाल ही में A-सीरीज के तहत A10, A30 और A50 स्मार्टफोनों को लांच कर दिया है लेकिन रिपोर्ट थी की कंपनी इस सीरीज में कुल 5 फोन लांच करेगी। रिपोर्ट्स को सच साबित करते हुए  कंपनी जल्द ही अपने एक A-सीरीज स्मार्टफोन Galaxy A60 को भी लांच करने वाली है और ताजा सामने आई जानकारी के अनुसार यहाँ पर आपको 8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और sAMOLED डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।

सैमसंग ने A-सीरीज को ऑफलाइन मार्किट को ध्यान में रखते हुए पेश की है जो अभी से काफी लोकप्रिय साबित हो रही है। A60, Galaxy A50 के अपग्रेड वरिएन्त के तौर पर पेश किया जायेगा जिसमे आपको बड़ी बैटरी और और सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy A50 का हिंदी में रिव्यु

Samsung Galaxy A60 के फीचर

इमेज क्रेडिट: slashleak

Slashleak के अनुसार, Samsung Galaxy A60 में आपको 6.7-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली इनफिनिटी-U डिस्प्ले देखने को मिलेगी। लीक में जो सबसे खास चीज सामने आई है वो है डिवाइस में इस्तेमाल होने वाला प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 6150 चिपसेट। यह चिपसेट अभी तक आधिकारिक रूप से पेश नही किया गया है तो हो सकता है डिवाइस के साथ चिपसेट को भी पेश किया जाये।

फोटो क्रेडिट: pricekart

यहाँ पर प्रोसेसर के साथ आपको 4GB/6GB और 8GB रैम वरिएन्त भी देखने को मिल सकते है। स्टोरेज के विकल्प के तौर पर 64GB और 128GB ऑप्शन मिलेंगे। फोटो ग्राफी की बात करे तो ट्रिपल कैमरा सेटअप तो निश्चित रूप से देखने को मिलेगा जिसमे 32MP प्राइमरी कैमेरा, 5MP का डेप्थ सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी देखने को मिलेगा।

सामने की तरफ भी आपको 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।बैटरी की बात करे तो 4500mAh की बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है और एंड्राइड पाई आधारित One UI इसको एक बहुत की दमदार परफ़ॉर्मर बनाएगा।

Samsung Galaxy A60 की कीमत

लीक हुई रिपोर्ट में डिवाइस की कीमत से जुडी तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन A-सीरीज की कीमत को देखते हुए यह साफ़ है की डिवाइस काफी किफायती कीमत में पेश की जाएगी जो 25,999 रुपए के आसपास तय हो सकती है। इसके अलावा एक और लीक जानकारी के अनुसार यह डिवाइस अप्रैल महीने में लांच की जा सकती है।

Samsung Galaxy A60 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy A60
डिस्प्ले 6.7- इंच, 2340×1080 पिक्सेल, Infinity-U Display
प्रोसेसर 1.8 GHz, ओक्टा-कोर, स्नैपड्रैगन Processor
रैम 6GB, 8GB; LPDDR4x
इंटरनल स्टोरेज 64GB / 128GB(512GB तक बढ़ा सकते है)डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 पाई, Experience UI
रियर कैमरा 32MP (F1.9) + 5MP (डेप्थ सेंसर) + 8MP (अल्ट्रा वाइड)
फ्रंट कैमरा 32MP (F2.0)
फिंगरप्रिंट सेंसर इन-डिस्प्ले
बैटरी 4500mAh
कीमत 25,999 रुपए / 27,999 रुपए (आपेक्षित)

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageSamsung Galaxy A60 और Galaxy A40s हुए ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ चीन में लांच: जाने स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज इंडिया में अपने Galaxy A70 को 28,990 रुपए की कीमत में लांच किया था जो ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर युक्त है। ठीक इसी के बाद कंपनी ने आज पिछले महीने लांच किये गये A70 और A80 के अलावा चीन में A60 और A40s को भी लांच कर दिया है। …

ImageSamsung Galaxy A50s और Galaxy A30s होंगे 11 सितम्बर को इंडिया में लांच: जाने क्या होगा ख़ास

सैमसंग ने अभी हाल ही में अपनी Galaxy A-सीरीज में “s” के साथ लेटेस्ट ट्रेंडी स्मार्टफोन लांच करने शुरू कर दिए है और इस के साथ ही कंपनी ने हाल ही में अपने Galaxy A50s और Galaxy A30s को ऑफिसियल कर दिया था लेकिन इनकी कीमत के बारे में कोई जानकरी नहीं दी गयी थी। …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.