भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल के बीच बुधवार, 30 अगस्त से Asia Cup 2023 की शुरुआत हो गई है। पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के मध्य आज खेला जाएगा, जो पाकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह सीरीज़ पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित की जा रही है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के पालेकेले स्टेडियम, कैंडी में खेला जाएगा। खास बात है कि इस सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में Disney Plus Hotstar पर की जा सकती। इसकी घोषणा स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म द्वारा पहले ही की जा चुकी है।
ये पढ़ें: iPhone 15 सीरीज़ का खत्म होने वाला है इंतजार, 12 सितंबर को Apple के लॉन्च इवेंट की घोषणा
19 दिनों तक चलने वाले Asia Cup 2023 की HD क्वालिटी में निःशुल्क स्ट्रीमिंग की जा सकती है। सीरीज़ देखने की तमन्ना रखने वालों को बस अपने मोबाइल फोन पर Hotstar ऐप इंस्टॉल करना होगा और बिना किसी सब्सक्रिप्शन के वे इस सीरीज के लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि Android और iPhone मोबाइल यूज़र Asia Cup 2023 के मैचों का आनंद कैसे उठा सकते हैं।
- अगर आपने पहले से Disney Plus Hotstar ऐप डाउनलोड नहीं किया है तो प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से जाकर इसे कर सकते हैं।
- ऐप के डाउनलोड करने के बाद उसे खोलें।
- यदि कोई मैच लाइव है, तो मैच देखने के लिए शीर्ष पर बैनर का चयन करें।
- मैचों को नीचे स्पोर्ट्स टैब के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है।
मोबाइल फोन के अलावा इस सीरीज़ को इस लाइव स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म पर वेबसाइट पर मुफ्त में नहीं देखा जा सकेगा। यानी लैपटॉप, पीसी या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने की चाह रखने वाले क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने के लिए Disney Plus Hotstar की सदस्यता लेनी होगी।
Asia Cup 2023 शेड्यूल
पाकिस्तान बनाम नेपाल | 30 अगस्त, दोपहर 3:00 बजे | मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, पाकिस्तान |
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | 31 अगस्त, दोपहर 3:00 बजे | पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका |
पाकिस्तान बनाम भारत | 2 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे | पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका |
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | 3 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे | ग्रुप बी गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान |
भारत बनाम नेपाल | 4 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे | पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका |
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका | 5 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान |
ए1 बनाम बी2 (सुपर-4) | 6 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे | गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान |
बी1 बनाम बी2 (सुपर-4) | 9 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, श्रीलंका |
ए1 बनाम ए2 (सुपर-4) | 10 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, श्रीलंका |
ए2 बनाम बी1 (सुपर-4) | 12 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, श्रीलंका |
ए1 बनाम बी1 (सुपर-4) | 14 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
ए2 बनाम बी2 (सुपर-4) | 15 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, श्रीलंका |
फाइनल 17 सितंबर | दोपहर 3:00 बजे | आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, श्रीलंका |
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।